CBSE Class 6 Hindi Grammar शब्द-विचार

CBSE Class 6 Hindi Vyakaran शब्द-विचार

एक से अधिक वर्णों के सार्थक मेल को शब्द कहते हैं।
भाषा में शब्द का विशिष्ट स्थान होता है। शब्द भाषा की स्वतंत्र और अर्थवान इकाई है। जैसे-कल, कमल, पाठशाला। हिंदी शब्दों का वर्गीकरण (Classification) तीन आधारों पर किया जाता है-

  1. स्रोत के आधार पर।
  2. रचना के आधार पर।
  3. अर्थ के आधार पर।

स्रोत के आधार पर शब्द (Based on Origin)
तत्सम, तद्भव, देशज और विदेशी शब्द
(क) तत्सम-‘तत् + सम’ का अर्थ है-उस (संस्कृत) के समान। संस्कृत के वे शब्द जो बिना किसी परिवर्तन के हिंदी में प्रयुक्त हो रहे हैं, तत्सम शब्द कहलाते हैं। जैसे-अग्नि, सूर्य, मस्तिष्क, नृत्य आदि।

(ख) तद्भव-‘तत् + भव’ अर्थात् उससे (संस्कृत से) पैदा हुए। ये सभी शब्द संस्कृत शब्दों से विकसित हुए हैं। जैसे-
दुग्ध से दूध
अग्नि से आग
सर्प से साँप
पत्र से पत्ता

(ग) देशज-देशज का अर्थ है-देश में उत्पन्न। ये शब्द प्रांतीय बोलियों के हैं। जैसे-पेटी, खड़ाऊँ, ज्योनार, खलिहान, कलेवा आदि।

CBSE Class 6 Hindi Grammar शब्द-विचार

(घ) विदेशी-विदेशी भाषाओं से लिए गए शब्द विदेशी कहलाते हैं। हिंदी में अंग्रेजी, तुर्की, फारसी, अरबी, पुर्तगाली, आदि भाषाओं के शब्द प्रयुक्त हो रहे हैं।
उदाहरणार्थ-

  • अंग्रेजी – स्टेशन, स्कूल, पैंट, कोट, डॉक्टर आदि।
  • तुर्की – कैंची, चाकू, तोप, कुरता, लाश आदि।
  • फारसी – फौज़, कागज़, हज्ञार, दुकान आदि।
  • अरबी – आदमी, औरत, किताब, मकान आदि।
  • पुर्तगाली – गमला, कमरा, तौलिया, काजू आदि।

तत्सम-तद्भव शब्द-तालिका –

CBSE Class 6 Hindi Grammar शब्द-विचार 1

रचना के आधार पर शब्द :

(क) रूढ़-रूढ़ का अर्थ है-प्रसिद्ध। जो शब्द किसी विशेष अर्थ के लिए प्रसिद्ध हो गए हों और जिनके सार्थक खंड (टुकड़े) न हो सकें, उन्हें रूढ़ शब्द कहते हैं, जैसे-घोड़ा, घर, गाड़ी, मेज, देश आदि। हैं। जैसे-

(ख) यौगिक-यौगिक का अर्थ है-जुड़ा हुआ। ऐसे शब्द दो या दो से अधिक सार्थक खंडों (शब्दों) से मिलकर बनते

विद्यार्थीं (विद्या + अर्थी)
पाठशाला (पाठ + शाला)
विज्ञान (वि + ज्ञान)
सहपाठी (सह + पाठी)

CBSE Class 6 Hindi Grammar शब्द-विचार

(ग) योगरूढ़-ऐसे शब्द जो यौगिक होने के साथ ही किसी विशेष अर्थ में रूढ़ हों, ‘योगरूढ़’ शब्द कहलाते हैं। जैसे-
चारपाई [चार पैरों वाली, पर यह ‘खाट’ के अर्थ में रूढ़ हो गई है।]
नीलकंठ [नीले कंठ वाला, पर ‘शिवजी’ के अर्थ में रूढ़ हो गया है।]
पंकज [पंक (कीचड़) में उत्पन्न, पर यह ‘कमल’ के अर्थ में रूढ़ हो गया है।]
अर्थ की दृष्टि से शब्दों का वर्गीकरण (Classification of Words Based on Meaning)

‘शब्द’ भाषा की अर्थ के स्तर पर लघुतम स्वतंत्र इकाई है; किंतु शब्द और अर्थ का प्राय: ऐसा अपरिवर्तनीय संबंध नहीं होता कि एक शब्द का एक ही अर्थ रहे। इस कारण अर्थ के आधार पर शब्दों के चार भेद हो जाते हैं-

1. एकार्थी (Words having one meaning)
2. अनेकार्थी (Words having various meanings)
3. पर्यायवाची या समानार्थी (Synonyms)
4. विलोम या विपरीतार्थी (Antonyms)

1. एकार्थी शब्द-ये वे शब्द हैं, जिनका सामान्यतः एक ही वाच्यार्थ हुआ करता है। व्यक्तिवाचक संज्ञाएँ, स्थानों के नाम तथा कुछ अन्य संज्ञा शब्द इसी कोटि के शब्द हैं। जैसे-महात्मा गांधी, गंगा, श्रद्धा, ऋषि, अहंकार आदि।
2. अनेकार्थी शब्द-अनेकार्थी शब्द एक से अधिक अर्थ दे सकता है। जैसे-‘कल’ शब्द के तीन अर्थ हैं-आने वाला और पिछला दिन, चैन, मशीन। इसी प्रकार-

CBSE Class 6 Hindi Grammar शब्द-विचार 2

कुछ अन्य उदारहण देखें-
कर-हाथ, किरण, हाथी की सूँड, टैक्स
मुद्रा-मुख का भाव, अँगूठी, सिक्का, मोहर (Stamp)
अलि- भौरा, सखी, कोयल।
-अनेकार्थी शब्दों का एक भेद है-समरूपी शब्द।

ये शब्द वे हैं, जो स्रोत के अनुसार भिन्न होते हैं, किंतु सम (एक) रूप होने के कारण एक समान लगते हैं, पर उनके अर्थ भिन्न-भिन्न होते हैं। जैसे-

काम-काम (कामदेव), काम (कर्म)।
पर-पंख, लेकिन, ऊपर।
आम-आम फल (तद्भव), कच्चा (तत्सम), सामान्य आदमी (विदेशी)।

CBSE Class 6 Hindi Grammar शब्द-विचार

3. पर्यायवाची या समानार्थी शब्द-यह अनेकार्थी शब्द से उल्टा है। अनेकार्थीं में एक शब्द के अनेक अर्थ होते हैं और पर्यायवाची में एक ही अर्थ को बताने वाले अनेक शब्द हैं, जैसे-

CBSE Class 6 Hindi Grammar शब्द-विचार 3

अश्व, हय, तुरंग-सभी एक-दूसरे के पर्याय हैं। सभी का अर्थ-‘घोड़ा’ है।
कुळ अन्य उदाहरण देखो-

CBSE Class 6 Hindi Grammar शब्द-विचार 4

4. विलोम या विपरीतार्थी शब्द-कुछ शब्द ऐसे होते हैं जिनका अर्थ एक-दूसरे से उल्टा (विपरीत) होता है। ये शब्द आपस में विपरीतार्थी शब्द या विलोम शब्द कहलाते हैं। जैसे-

सुख – दुख
पाप – पुण्य
सत्य – असत्य
जड़. – चेतन
ऊँच – नीच
धर्म – अधर्म

इनके पर्याप्त उदाहरण ‘शब्द-भंडार’ शीर्षक अध्याय में दिए गए हैं।

Malhar Hindi Book Class 6 Solutions

error: Content is protected !!