Class 6 Hindi Malhar Chapter 11 Chetak Ki Veerta Question Answer चेतक की वीरता
चेतक की वीरता Question Answer Class 6
कक्षा 6 हिंदी पाठ 11 चेतक की वीरता कविता के प्रश्न उत्तर – Chetak Ki Veerta Class 6 Question Answer
मेरी समझ से
अब हम इस कविता पर विस्तार से चर्चा करेंगे। आगे दी गई गतिविधियाँ इस कार्य में आपकी सहायता करेंगी।
(क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (P) बनाइए-
प्रश्न 1.
चेतक शत्रुओं की सेना पर किस प्रकार टूट पड़ता था ?
(i) चेतक बादल की तरह शत्रु की सेना पर वज्रपात बनकर टूट पड़ता था ।
(ii) चेतक शत्रु की सेना को चारों ओर से घेरकर उस पर टूट पड़ता था।
(iii) चेतक हाथियों के दल के समान बादल के रूप में शत्रु की सेना पर टूट पड़ता था।
(iv) चेतक नदी के उफान के समान शत्रु की सेना पर टूट पड़ता था।
उत्तर:
(i) चेतक बादल की तरह शत्रु की सेना पर वज्रपात बनकर टूट पड़ता था। P
प्रश्न 2.
‘लेकर सवार उड़ जाता था।’ इस पंक्ति में ‘सवार’ शब्द किसके लिए आया है?
(i) चेतक
(ii) महाराणा प्रताप
(iii) कवि
(iv) शत्रु
उत्तर:
(ii) महाराणा प्रताप P
(ख) अब अपने मित्रों के साथ तर्कपूर्ण चर्चा कीजिए कि आपने ये ही उत्तर क्यों चुने?
उत्तर:
हमने ये उत्तर इसलिए चुने हैं क्योंकि हमारी दृष्टि में ये उत्तर ही प्रश्न को सर्वाधिक सही विकल्प है।
- चेतक शत्रु सेना पर वज्रपात के समान टूट पड़ता था। शत्रु सेना को लगता था कि उसके ऊपर वज्रपात हो गया है।
- चेतक पर केवल महाराणा प्रताप ही सवारी करते थे।
पंक्तियों पर चर्चा
पाठ में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें पढ़कर समझिए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? कक्षा में अपने विचार साझा कीजिए और अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए।
(क) “निर्भीक गया वह ढालों में, सरपट दौड़ा करवालों में।”
उत्तर:
चेतक बहुत निडर किस्म का घोड़ा था। वह किसी भी बाधा से रूकता नहीं था। वह ढालों, तलवारों के मध्य भी सीधा दौड़ा चला जाता था। वह निर्भीक था। किसी से रोके नहीं रूकता था।
(ख) “भाला गिर गया, गिरा निषंग, हय-टापों से खन गया अंग। ”
उत्तर:
घोड़े पर भाला गिरा, निषेध (तरकश) गिरा पर उसने अपने पैरों की टापों से शत्रु के शरीर को घायल कर दिया। बैरी समाज घोड़े के इस करतब को देखकर दंग रह गया।
मिलकर करें मिलान
कविता में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और इन्हें इनके सही भावार्थ से मिलाइए। इसके लिए आप शब्द कोश, इंटरनेट या अपने शिक्षकों की सहायता ले सकते हैं।
पंक्तियाँ | भावार्थ |
1. राणा प्रताप के घोड़े से पड़ गया हवा को पाला था। | 1. शत्रु की सेना पर भयानक बज्रमय बादल बनकर टूट पड़ता और शत्रुओं का नाश करता । |
2. वह दौड़ रहा अरि मस्तक पर या आसमान पर घोड़ा था। | 2. हवा से भी तेज दौड़ने वाला चेतक ऐसे दौड़ लगा रहा था मानो हवा और चेतक में प्रतियोगिता हो रही हो । |
3. जो तनिक हवा से बाग हिली लेकर सवार उड़ जाता था। | 3. शत्रुओं के सिर के ऊपर से होता हुआ एक छोर से दूसरे छोर पर ऐसे दौड़ता जैसे आसमान दौड़ रहा हो। |
4. राणा की पुतली फिरी नहीं, तब तक चेतक मुड़ जाता था। | 4. चेतक की फुर्ती ऐसी कि लगाम के थोड़ा-सा हिलते ही सरपट हवा में उड़ने लगता था। |
5. विकराल बृजमय बादल – सा अरि की सेना पर घहर गया। | 5. वह राणा की पूरी निगाह मुड़ने से पहले ही उस ओर मुड़ जाता अर्थात वह उनका भाव समझ जाता था। |
उत्तर:
1 – 2,
2. – 3,
3. – 4,
4. – 5,
5. – 1.
शीर्षक
यह कविता ‘हल्दी घाटी’ शीर्षक काव्य कृति का एक अंश है। यहाँ इसका शीर्षक ‘चेतक की वीरता’ दिया गया है। आप इसे क्या शीर्षक देना चाहेंगे और क्यों?
उत्तर:
हम इस कविता को निम्नलिखित शीर्षक देना चाहेंगे-‘अलबेला चेतक’।
इस कविता में चेतक को सामान्य घोड़ा न दर्शाकर अलबेले रूप में दर्शाया गया है। इसमें वीरता के साथ उसके रण-कौशल का भी वर्णन है।
कविता की रचना
“चेतक बन गया निराला था ।”
“पड़ गया हवा को पाला था । ”
“राणा प्रताप का कोड़ा था । ”
“या आसमान पर घोड़ा था । ”
रेखांकित शब्दों पर ध्यान दीजिए। ये शब्द बोलने-लिखने में थोड़े मिलते-जुलते हैं। इस तरह की तुकांत शैली प्रायः कविता में आती है। कभी-कभी कविता अतुकांत भी होती है। इस कविता में आए तुकांत शब्दों की सूची बनाइए ।
उत्तर:
कविता में आए अन्य तुकांत शब्द
शब्द के भीतर शब्द
“ या आसमान का घोड़ा था । ”
‘आसमान’ शब्द के भीतर कौन-कौन से शब्द छिपे हैं-
आस, समान, मान, सम, आन, नस आदि ।
अब इसी प्रकार कविता में से कोई पाँच शब्द चुनकर उनके भीतर के शब्द खोजिए ।
उत्तर:
1. भयानक → भय, आन, नक, यान
2. विकराल → विकर, राल, करा, कराल
3. बादल → बाद, दल, बाल
4. चौकड़ी → चौक, कड़ी, कचौड़ी
5. मस्तक → मस्त, तक, कम
पाठ से आगे
आपकी बात
“जो तनिक हवा से बाग हिली
लेकर सवार उड़ जाता था । ”
(क) ‘हवा से लगाम हिली और घोड़ा भाग चला’ कविता को प्रभावशाली बनाने में इस तरह के प्रयोग काम आते हैं । कविता में आए ऐसे प्रयोग खोजकर परस्पर बातचीत करें।
उत्तर:
(i) राणा प्रताप के घोड़े से
पड़ गया हवा को पाला था।
(ii) वह दौड़ रहा अरि-मस्तक पर
या आसमान का घोड़ा था।
(iii) राणा की पुतली फिरी नहीं
तब तक चेतक मुड़ जाता था ।
(iv) थी जगह न कोई जहाँ नहीं
किस अरि मस्तक पर कहाँ नहीं।
(ख) कहीं भी, किसी भी तरह का युद्ध नहीं होना चाहिए। इस पर आपस में बात कीजिए ।
उत्तर:
- युद्ध सदैव विनाशकारी होता है।
- युद्ध किसी समस्या का हल नहीं है।
- युद्ध में जन और धन की बर्बादी होती है।
- युद्ध हर हाल में रोका जाना चाहिए।
समानार्थी शब्द
कुछ शब्द समान अर्थ वाले होते हैं, जैसे- हय, अश्व और घोड़ा। इन्हें समानार्थी शब्द कहते हैं। यहाँ पर दिए गए शब्दों से उस शब्द पर घेरा बनाइए जो समानार्थी न हों-
1. | हवा | अनल | पवन | बयार |
2. | रण | तुरंग | युद्ध | समर |
3. | आसमान | आकाश | गगन | नभचर |
4. | नद | नाद | सरिता | तटिनी |
5. | करवाल | तलवार | असि | ढाल |
उत्तर:
1. अनल,
2. तुरंग,
3. नभचर,
4. नाद,
5. ढाल
आज की पहेली
बूझो तो जानें
प्रश्न 1.
तीन अक्षर का मेरा नाम उल्टा सीधा एक समान।
दिन में जगता, रात में सोता यही मेरी पहचान ।।
उत्तर:
जलज
प्रश्न 2.
एक पक्षी ऐसा अलबेला, बिना पंख उड़ रहा अकेला ।
बाँध गले में लंबी डोर, पकड़ रहा अंबर का छोर ।
उत्तर:
पतंग
प्रश्न 3.
रात में हूँ दिन में नहीं, दीये के नीचे हूँ ऊपर नहीं
बोलो बोलो – मैं हूँ कौन?
उत्तर:
अँधेरा
प्रश्न 4.
मुझमें समाया फल, फूल और मिठाई
सबके मुँह में आया पानी मेरे भाई ।
उत्तर:
गुलाब जामुन
प्रश्न 5.
सड़क है पर गाड़ी नहीं जंगल है पर पेड़ नहीं
शहर है पर घर नहीं, समंदर है पर पानी नहीं।
उत्तर:
मानचित्र ।
खोजबीन के लिए
प्रश्न 1.
महाराणा प्रताप कौन थे? उनके बारे में इंटरनेट या पुस्तकालय से जानकारी प्राप्त करके लिखिए।
उत्तर:
महाराणा प्रताप मेवाड़ का राजा था। मुगल शासक अकबर के साथ उनका टकराव होता रहता था। महाराणा प्रताप ने लंबे समय तक मुगलों से युद्ध किया, पर हार नहीं मानी। वे भूखे रहे, घास की रोटियाँ खाईं पर अंत तक लड़ते रहे।
प्रश्न 2.
इस कविता में चेतक एक ‘घोड़ा’ है पशु-पक्षियों पर आधारित पाँच रचनाओं को खोजिए और अपनी कक्षा की दीवार पत्रिका पर लगाइए।
उत्तर:
पशु-पक्षियों पर आधारित पाँच रचनाएँ खोजकर wall magazine में विद्यार्थी लगाएँगे।
Malhar Class 6 Book Solutions
Read More:
- Mathrubhumi Class 6 Question Answer
- Gol Class 6 Question Answer
- Pehli Boond Class 6 Question Answer
- Haar Ki Jeet Class 6 Question Answer
- Rahim Ke Dohe Class 6 Question Answer
- Meri Maa Class 6 Question Answer
- Jalate Chalo Class 6 Question Answer
- Satriya Aur Bihu Nritya Class 6 Question Answer
- Maiya Main Nahin Makhan Khayo Class 6 Question Answer
- Pariksha Class 6 Question Answer
- Chetak Ki Veerta Class 6 Question Answer
- Hind Mahasagar Me Chota-Sa Hindustan Class 6 Question Answer
- Ped Ki Baat Class 6 Question Answer