Class 4 Hindi Chapter 1 Question Answer चिड़िया का गीत

Practicing with NCERT Class 4 Hindi Veena Solutions Chapter 1 चिड़िया का गीत कविता के प्रश्न उत्तर Chidiya Ka Geet Kavita Poem Question Answer Pdf improves a student’s confidence in the subject.

Chidiya Ka Geet Class 4 Question Answer

Class 4 Hindi Chidiya Ka Geet Question Answer

कक्षा 4 हिंदी पाठ 1 प्रश्न उत्तर – Class 4 Hindi Chapter 1 Chidiya Ka Geet Poem Question Answer

बातचीत के लिए

प्रश्न 1.
पशु-पक्षियों के लिए घर आवश्यक है या नहीं ? कारण भी बताइए |
उत्तर:
हाँ, पशु-पक्षियों के लिए घर आवश्यक है, क्योंकि वे वहाँ सुरक्षित रहकर आराम करते हैं और अपने बच्चों को पालते हैं।

प्रश्न 2.
आपके परिवार के सदस्य घर से बाहर क्यों जाते हैं?
उत्तर:
मेरे परिवार के सदस्य काम करने, पढ़ाई करने या आवश्यक सामान लेने के लिए घर से बाहर जाते हैं।

Class 4 Hindi Chapter 1 Question Answer चिड़िया का गीत

प्रश्न 3.
जब परिवार के सदस्य बाहर जाते हैं या बाहर से आते हैं, तो आपको कैसा लगता है और क्यों?
उत्तर:
जब मेरे परिवार के सदस्य बाहर जाते हैं, तो मुझे थोड़ी चिंता होती है, लेकिन जब वह वापस आते हैं, तो मुझे बहुत अच्छा लगता है, क्योंकि उस समय पूरा परिवार साथ होता है।

प्रश्न 4.
जब कोई अतिथि आपके घर आता है या आप किसी संबंधी के यहाँ जाते हैं, तो आपको कैसा लगता है ?
उत्तर:
जब कोई अतिथि मेरे घर आता है या मैं किसी संबंधी के यहाँ जाता हूँ, तो मुझे बहुत अच्छा लगता है, क्योंकि एक-दूसरे से मिलकर हमें बहुत खुशी होती है।

प्रश्न 5.
क्या आपको लगता है कि पक्षियों की तरह हम भी धीरे-धीरे बड़े होते हैं और फिर उनकी तरह ही संसार देखते हैं? अपने अनुभव साझा कीजिए ।
उत्तर:
हाँ, जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, हमें नई-नई बातें समझ में आती हैं, पहले मुझे भी चिड़िया की तरह लगता था कि मेरा घर ही सब कुछ है, लेकिन अब समझ आता है कि यह संसार बहुत बड़ा है।

कविता की बात

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए प्रश्नों में चार विकल्प दिए गए हैं। प्रश्नों के उत्तर में एक से अधिक विकल्प सही हो सकते हैं

(क) घोंसले से संबंधित उपयुक्त वाक्य को चिह्नित कीजिए

  • घोंसला पक्षियों का घर होता है ……..
  • घोंसला सूखे तिनकों से बनाया जाता है ……..
  • पक्षियों का घोंसला केवल पेड़ों पर होता है ……..
  • कुछ पक्षियों का घोंसला हमारे घरों में भी होता है ……..

उत्तर:

  • घोंसला पक्षियों का घर होता है
  • घोंसला सूखे तिनकों से बनाया जाता है
  • कुछ पक्षियों का घोंसला हमारे घरों में भी होता है

(ख) कविता में ‘अंडे जैसा था आकार’ का प्रयोग निम्नलिखित में से किसके लिए किया गया है?
Class 4 Hindi Chapter 1 Question Answer चिड़िया का गीत 1
उत्तर:
घर

(ग) “तब मैं यही समझती थी
बस इतना-सा ही है संसार ”
इन पंक्तियों में इतना-सा का अर्थ है-

  • बहुत छोटा
  • बहुत बड़ा
  • बहुत लंबा
  • रंग-बिरंगा

उत्तर:

  • बहुत छोटा

Class 4 Hindi Chapter 1 Question Answer चिड़िया का गीत

प्रश्न 2.
नीचे दी गई कविता की पंक्तियों का मिलान उनके नीचे दी गई उपयुक्त पंक्तियों से कीजिए-
Class 4 Hindi Chapter 1 Question Answer चिड़िया का गीत 2
उत्तर:
Class 4 Hindi Chapter 1 Question Answer चिड़िया का गीत 3

सोचिए और लिखिए

प्रश्न 1.
चिड़िया को यह संसार कब-कब छोटा लगा?
उत्तर:
जब चिड़िया अंडे में थी, जब वह घोंसले में आई तथा जब वह बाहर शाखों पर निकली, तब उसे यह संसार छोटा लगा ।

प्रश्न 2.
खुले आकाश में उड़ते समय चिड़िया ने क्या-क्या देखा होगा, जिससे उसे लगा कि संसार बहुत बड़ा है?
उत्तर:
खुले आकाश में उड़ते समय चिड़िया ने नदी, पहाड़, समुद्र, खेत, बाग-बगीचे, शहर, गाँव और दूर तक फैला आकाश देखा होगा। यह सब देखकर उसे लगा होगा कि संसार बहुत बड़ा है।

प्रश्न 3.
प्रायः सुबह-शाम पक्षियों की चहचहाहट (कलरव) सुनाई देती है, ऐसा क्यों होता है?
उत्तर:
सुबह पक्षी जब जागते हैं और जब शाम को वे घर वापस लौटते हैं, तब हो सकता है वे आपस में बातें करते हों या गीत गाते हों, इसी वजह से उस समय ज्यादा चहचहाहट सुनाई देती है।

समझ और अनुभव

प्रश्न 1.
जब कोई शिशु चिड़िया घोंसले से बाहर आती है, तो उसे लगता है कि संसार बहुत बड़ा है। क्या आपको भी घर से बाहर निकलते समय ऐसा ही अनुभव होता है और क्यों?
उत्तर:
अपने अनुभव के आधार पर उत्तर दीजिए ।

प्रश्न 2.
एक शिशु पक्षी की तरह आप भी धीरे- धीरे बड़े हो रहे हैं।
अब तक आपमें भी कई परिवर्तन आए होंगे। नीचे दिए गए शीर्षकों के अनुसार अपने अंदर आए परिवर्तनों को लिखिए ।

  • शारीरिक परिवर्तन, रुचियों में परिवर्तन, समझ में परिवर्तन
  • खान-पान में परिवर्तन, चित्रकारी, खेल
  • गीत-संगीत, पढ़ना-लिखना, नृत्य और अभिनय

इसके अतिरिक्त यदि आप में किसी अन्य परिवर्तन की अनुभूति होती है, उसे भी आप कक्षा में साझा कीजिए ।
उत्तर:
अपने अनुभव के आधार पर उत्तर दीजिए ।

प्रश्न 3.
पहले चिड़िया को लगता था कि यह संसार बहुत छोटा है, परंतु सच्चाई कुछ और ही थी । उस समय आपको कैसा लगा, जब आपने इनमें से किसी एक चीज को पहली बार देखा?

  • रेलगाड़ी
  • मेट्रो ट्रेन
  • मॉल
  • समुद्र
  • पहाड़
  • वायुयान
  • जलयान
  • जंगल
  • चार या छ: वीथियों वाली सड़कें
  • खेत
  • रेगिस्तान या मरुस्थल
  • नदी

इनके अतिरिक्त, आपके कुछ और अनुभव हो सकते हैं, उन्हें भी कक्षा में अवश्य साझा कीजिए ।
उत्तर:
पहली बार किसी पहाड़ को देखना भी एक नया अनुभव है; क्योंकि पहाड़ बहुत ऊँचे होते हैं। पहाड़ों को देखकर ऐसा लगता है जैसे वे आसमान छू रहे हों।

Class 4 Hindi Chapter 1 Question Answer चिड़िया का गीत

चित्रों की भाषा

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए चित्रों को ध्यान से देखिए चित्र से मेल खाती कविता की कुछ पंक्तियाँ उदाहरण के रूप में दी गई हैं। अब कविता की उपयुक्त पंक्तियों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।
Class 4 Hindi Chapter 1 Question Answer चिड़िया का गीत 4
उत्तर:
Class 4 Hindi Chapter 1 Question Answer चिड़िया का गीत 5

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1.
कविता की पंक्ति है – ” आखिर जब मैं आसमान में उड़ी दूर तक पंख पसार।” चिड़िया ने अंततः इतनी दूर तक उड़ान क्यों भरी होगी?
उत्तर:
चिड़िया ने दूर तक उड़ान इसलिए भरी होगी, क्योंकि वह संसार को देखना चाहती थी और यह जानना चाहती थी कि उसका संसार कितना बड़ा है।

प्रश्न 2.
पक्षी खुले आकाश में बहुत दूर तक उड़ते हैं, लंबी दूरी, हजारों पेड़ों और सैकड़ों घोंसलों के बीच पक्षी अपना घोंसला कैसे ढूँढते होंगे?
उत्तर:
पक्षियों को अपने घोंसले की दिशा और स्थान की पहचान होती है। वे अपने घोंसले को उसकी खुशबू के रास्ते से ढूँढ लेते हैं।

प्रश्न 3.
पक्षियों ने आकाश में उड़कर जाना कि संसार बहुत बड़ा है । हमारे पूर्वजों को यह बात कैसे पता चली होगी?
उत्तर:
हमारे पूर्वजों ने दूर-दूर तक घूमकर यह जाना होगा कि यह संसार बहुत बड़ा है।

प्रश्न 4.
जब आप कहीं बाहर जाते हैं, तो घर के बड़े-बूढ़े आपको कुछ निर्देश देकर भेजते हैं। क्या पक्षियों के माता-पिता भी उन्हें उड़ने के पूर्व कुछ निर्देश देते होंगे? यदि हाँ, तो वे निर्देश क्या-क्या हो सकते हैं?
उत्तर:
हाँ, पक्षियों के माता-पिता उन्हें सिखाते होंगे कि कैसे उड़ना है, कहाँ भोजन मिलेगा और शिकारियों से कैसे बचना है तथा कब तब उन्हें घर वापस आ जाना चाहिए आदि निर्देश देते होंगे।

आकार-प्रकार

प्रश्न 1.
कविता में ‘अंडे जैसा था आकार’ का उल्लेख है। नीचे कुछ और चित्र दिए गए हैं, जो अलग-अलग आकृतियों के हैं, चित्रों के नीचे उनके नाम लिखिए। इस कार्य में आप अपने शिक्षक की सहायता भी ले सकते हैं।
Class 4 Hindi Chapter 1 Question Answer चिड़िया का गीत 6
उत्तर:
Class 4 Hindi Chapter 1 Question Answer चिड़िया का गीत 7

भाषा की बात

प्रश्न 1.
“फिर मैं निकल गई शाखों पर, हरी-भरी थीं जो सुकुमार कविता की इस पंक्ति में ‘सुकुमार’ शब्द आया है। यह ‘सु’ और ‘कुमार’ के मेल से बना है, जिसका अर्थ है – कोमल या कोमल अंगों वाला । आप भी इस प्रकार कुछ नए शब्द बनाइए और उनके अर्थ खोजिए ।
Class 4 Hindi Chapter 1 Question Answer चिड़िया का गीत 8
उत्तर:
Class 4 Hindi Chapter 1 Question Answer चिड़िया का गीत 9

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए वाक्यों में कुछ रिक्त स्थान हैं और कुछ शब्द रेखांकित किए गए हैं उन शब्दों से वाक्यों को पूरा कीजिए, जो रेखांकित शब्दों के विपरीत अर्थ रखते हैं।

(क) सूखा और ………. कचरा अलग-अलग डिब्बों में डालें।
(ख) दिल्ली मेरे घर से ……… है, लेकिन गुवाहाटी पास में है।
(ग) अनवर कब …….. और कब गया, पता ही नहीं चला।
(घ) कोई भी काम ना तो बड़ा होता है और ना ही ………..
उत्तर:
(क) गीला
(ख) दूर
(ग) आया
(घ) छोटा।

प्रश्न 3.
आइए, अब एक रोचक संवाद पढ़ते हैं-
Class 4 Hindi Chapter 1 Question Answer चिड़िया का गीत 10
इतना-सा, उतना -सा, जितना – सा और कितना-सा का वाक्यों में प्रयोग कीजिए और उनके अर्थ भी समझाइए । फिर आपको राजू जितने रुपये मिल जाएँगे।
अब नीचे दिए गए शब्दों से वाक्य बनाकर सलमा की सहायता कीजिए

  • इतना – सा ……………………….
  • उतना-सा ……………………….
  • जितना-सा ……………………….
  • कितना-सा ……………………….

उत्तर:

  • माँ ने पवन को इतना सा खाना दिया ।
  • मुझे उतना – सा खाना चाहिए, जितना – सा बबिता को मिला।
  • जितना मैंने पढ़ा था, मैंने उतने ही उत्तर दिए ।
  • छोटे बच्चे को कितना – सा दूध चाहिए ।

Class 4 Hindi Chapter 1 Question Answer चिड़िया का गीत

पाठ से आगे

प्रश्न 1.
पक्षी भोजन की खोज में घोंसले से बाहर उडते हैं। यह जानना रोचक होगा कि कौन-सा पक्षी क्या खाता है। नीचे कुछ पक्षियों के नाम दिए गए हैं। पता कीजिए कि वे क्या खाते हैं?
Class 4 Hindi Chapter 1 Question Answer चिड़िया का गीत 11
उत्तर:
Class 4 Hindi Chapter 1 Question Answer चिड़िया का गीत 12

आनंदमयी गतिविधि

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए अक्षर जाल में पक्षियों के नाम खोजिए और उनके बारे में जानकारी एकत्रित कीजिए ।
Class 4 Hindi Chapter 1 Question Answer चिड़िया का गीत 13
उत्तर:
मैना, चील, बुलबुल, सारस, गौरैया, कबूतर, तीतर, बत्तख ।

Class 4 Hindi Chapter 1 Question Answer चिड़िया का गीत

प्रश्न 2.
नीचे पशु-पक्षियों से संबंधित कुछ पहेलियाँ दी गई हैं। पहेलियों का उपयुक्त चित्रों से मिलान कीजिए ।
Class 4 Hindi Chapter 1 Question Answer चिड़िया का गीत 14
उत्तर:
Class 4 Hindi Chapter 1 Question Answer चिड़िया का गीत 15

बोलिए फटाफट

प्रश्न 1.
नीचे कुछ रोचक और चुनौतीपूर्ण पहेलियाँ दी गई हैं, शीघ्रता से उसका उत्तर दीजिए ।
Class 4 Hindi Chapter 1 Question Answer चिड़िया का गीत 16
उत्तर:
मटर, गन्ना, मोर, अनार, सड़क।

error: Content is protected !!