मीरा के पद Class 7 Question Answer Hindi Chapter 10

Practicing with Malhar Hindi Book Class 7 Solutions Chapter 10 मीरा के पद प्रश्न उत्तर Question Answer improves a student’s confidence in the subject.

Class 7 Hindi Chapter 10 Question Answer मीरा के पद

NCERT Class 7th Hindi Chapter 10 मीरा के पद Question Answer

कक्षा 7 हिंदी पाठ 10 प्रश्न उत्तर – Class 7 Hindi मीरा के पद Question Answer

पाठ से

आइए, अब हम इस कविता पर विस्तार से चर्चा करें। आगे दी गई गतिविधियाँ इस कार्य में आपसी सहायता करेंगी।

मेरी समझा से

(क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (*) बनाइए। कुछ प्रश्नों के एक से अधिक उत्तर भी हो सकते हैं।

मीरा के पद Class 7 Question Answer Hindi Chapter 10 1

प्रश्न 1.
“बसो मेरे नैनन में नंदलाल” पद में मीरा किनसे विनती कर रही हैं?

  • संतों से
  • भक्तों से
  • वैजंती से
  • श्रीकृष्ण से (*)

मीरा के पद Class 7 Question Answer Hindi Chapter 10

प्रश्न 2.
“बसो मेरे नैनन में नंदलाल” पद का मुख्य विषय क्या है?

  • प्रेम और भक्ति (*)
  • प्रकृति की सुंदरता
  • युद्ध और शांति
  • ज्ञान और शिक्षा

मीरा के पद Class 7 Question Answer Hindi Chapter 10 2

प्रश्न 3.
“बरसे बदरिया सावन की” पद में कौन-सी ऋतु का वर्णन किया गया है?

  • सर्दी
  • गर्मी
  • वर्षा (*)
  • वसंत

प्रश्न 4.
“बरसे बदरिया सावन की” पद को पढ़कर ऐसा लगता है, जैसे मीरा

  • प्रसन्न हैं (*)
  • दु:खी हैं
  • उदास हैं
  • चिंतित हैं

(ख) हो सकता है कि आपके समूह के साथियों ने अलग-अलग उत्तर चुने हों। अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?
उत्तर :
छात्र स्वयं करें।

मिलकर करें मिलान

पाठ में से चुनकर कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और इन्हें इनके सही अर्थों या संदर्भों से मिलाइए। इसके लिए आप शब्दकोश, इंटरनेट या अपने शिक्षकों की सहायता ले सकते हैं।
मीरा के पद Class 7 Question Answer Hindi Chapter 10 3
उत्तर :

शब्द अर्थ / संदर्भ
1. नंदलाल 4. नंद के पुत्र, श्रीकृष्ण
2. वैजंती माल 3. वैजयंती पौधे के बीजों से बनने वाली माला
3. सावन 2. श्रावण का महीना, आषाढ़ के बाद का और भाद्रपद के पहले का महीना
4. गिरधर 1. पर्वत को धारण करने वाले, श्रीकृष्ण

पंक्तियों पर चर्चा

पाठ में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें पढ़कर आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार अपने समूह में साझा कीजिए और लिखिए।
(क) “नन्हीं-नन्हीं बूँदन मेहा बरसे, शीतल पवन सोहावन की।”
उत्तर :
मीराबाई अपने पद में सावन के मनभावन मौसम का वर्णन करते हुए कहती हैं कि इस महीने में बरसने वाली नन्हीं-नन्हीं बूँदें केवल पानी की नहीं हैं, बल्कि इनमें एक विशेष प्रकार का मोह और आकर्षण बसा हुआ है। ये बूँदें हृदय को आनंदित करती हैं और एक मधुर भावना उत्पन्न करती हैं। इसके साथ ही जो शीतल और सुखद हवा बह रही है, वह वातावरण को और भी अधिक मनमोहक बना देती है। यह हवा तन और मन दोनों को शांति और प्रसन्नता प्रदान करती है, जिससे सावन का अनुभव और भी गहरा हो जाता है। मीरा इस पंक्ति के माध्यम से प्रकृति के इस सुंदर और मादक रूप का वर्णन करती हैं, जो उनके मन को अत्यंत प्रिय है।

मीरा के पद Class 7 Question Answer Hindi Chapter 10

(ख) “मीरा के प्रभु संतन सुखदाई, भक्त वछल गोपाल।”
उत्तर :
मीराबाई अपनी इस भक्तिमय पंक्ति में अपने प्यारे प्रभु श्रीकृष्ण के बारे में बताती हैं। वे कहती हैं कि उनके नंदलाल, जो गोपाल भी कहलाते हैं, उन सभी संतों को बहुत सुख देते हैं, जो धार्मिक जीवन जीते हैं और अच्छाई के मार्ग पर चलते हैं। कृष्ण ऐसे लोगों को आनंद और शांति प्रदान करते हैं। मीरा युह भी कहती हैं कि उनके गोपाल अपने भक्तों से बहुत प्यार करते हैं। ‘भक्त वछल’ का अर्थ है, जो अपने भक्तों को बहुत प्रिय हैं और उनसे स्नेह रखते हैं। इस प्रकार, मीरा बताती हैं कि उनके प्रभु न केवल अच्छे लोगों को खुश रखते हैं, बल्कि जो भी सच्चे मन से उनकी भक्ति करता है, उनसे वे बहुत प्रेम करते हैं। यह पंक्ति दिखाती है कि मीरा को अपने कृष्ण पर कितना विश्वास है और वे उन्हें कितना मानती हैं, क्योंकि वे उन्हें सुख और प्रेम का सागर मानती हैं, जो सभी के लिए उपलब्य है।

सोच-विचार के लिए

पाठ को एक बार फिर से पढ़िए, पता लगाइए और लिखिए

मीरा के पद Class 7 Question Answer Hindi Chapter 10 4

(क) पहले पद में श्रीकृष्ण के बारे में क्या-क्या बताया गया है?
उत्तर :
पहले पद में श्रीकृष्ण के बारे में निम्नलिखित बातें बताई गई हैं

(क) रूप और सौंदर्य

  • उनकी मूर्ति मन को मोहने वाली है (मोहनि मूरति)।
  • उनका रंग साँवला है (साँवरि सूरति)।
  • उनकी आँखें बहुत बड़ी और सुंदर हैं (नैना बने विशाल)।

(ख) विशेषताएँ और धारण किए हुए आभूषण

  • उनके अधरों पर अमृत के समान रस वाली मुरली सुशोभित है (अधर सुधा रस मुरली राजति)।
  • उनकी छाती पर वैजयंती माला (एक विशेष प्रकार की फूलों की माला) विराजमान है (उर वैजंती माल)।
  • उनकी कमर पर छोटी-छोटी घंटियाँ सुशोभित हैं (क्षुद्र घंटिका कटितट सोभित)।
  • उनके पैरों के नूपुरों की ध्वनि बहुत मधुर और रसीली है (नूपुर शब्द रसाल)।

मीरा के पद Class 7 Question Answer Hindi Chapter 10

(ग) भक्तों के प्रति स्वभाव

  • वे संतों को सुख देने वाले हैं (मीरा के प्रभु संतन सुखदाई)।
  • वे अपने भक्तों से प्रेम करने वाले गोपाल हैं (भक्त वछल गोपाल)। ‘बहल’ का अर्थ है- प्रेम करने वाला।

संक्षेप में पहले पद में श्रीकृष्ण के आकर्षक रूप, उनके द्वारा धारण किए गए सुंदर आभूषणों और उनकी मधुर मुरली का वर्णन किया गया है। साथ ही यह भी बताया गया है कि वे संतों को सुख देते हैं और अपने भक्तों से गहरा प्रेम करते हैं।

(ख) दूसरे पद में सावन के बारे में क्या-क्या बताया गया है?
उत्तर :
मीराबाई के दूसरे पद में साबन के महीने का एक अत्यंत ही मनोहारी और भावनात्मक चित्र प्रस्तुत किया गया है। कविता की पंक्तियों के आधार पर सावन के बारे में निम्नलिखित महत्त्वपूर्ण बातें बताई गई हैं

  • मन को अत्यंत प्रिय महीना मीराबाई स्पष्ट रूप से कहती हैं कि साबन का महीना उनके छूदय को गहराई से भाता है (सावन की मन भावन की)। यह केवल एक मौसम नहीं है, बल्कि उनके लिए आनंद और प्रेम का स्रोत है।
  • हुदय में उमंग का संधार सावन के आगमन के साथ ही मीरा के मन में एक नई उमंग और उत्साह का संचार होता है (“सावन में उमग्यो मेरो मनवा”)। यह मौसम उनके भीतर खुशी की लहरें पैदा करता है।
  • प्रियतम के आगमन की मधुर प्रतीक्षा मीरा को ऐसा अनुभव होता है मानो उनके प्रियतम भगवान श्रीकृष्ण आने वाले हैं और उन्हें इसकी एक हल्की-सी भनक सुनाई देती है (“भनक सुनी हरि आवन की”)। यह प्रत्याशा उनके प्रेम और भक्ति को और भी तीव्र कर देती है।
  • आकाश में खादलों की भव्यता सावन के महीने में चारों दिशाओं से घने बादल उमड़-घुमड़ कर आते हैं (“उमक घुमड़ चहुँ दिश से आया”)। यह दृश्य अकृति की सुंदरता और शक्ति को दर्शाता है और वर्षा की संभावना को बढ़ाता है।
  • ब्रिजली की चमक और वर्षा की झड़ी आकाश में बिजली की चमक दिखाई देती है और इसके तुरंत बाद लगातार मूसलाधार वर्षा शुरू हो जाती है ( ‘दामिन दम कै झर लावन की”)। यह सावन के मौसम का एक विशिष्ट और प्रभावशाली पहलू है।
  • शीतल और सुखद वातावरण सावन की वर्षा के साथ नन्हीं-नन्हीं बूंदें गिरती हैं और एक ठंडी तथा सुहावनी हवा चलती है (“नन्हीं नन्हीं बूँदन मेहा बरसे, शीतल पवन सोहावन की’)। यह मौसम गमी से राहत दिलाता है और एक आरामदायक वातावरण बनाता है, जो मन को शांवि प्रदान करता है।
  • आनंद और मंगल के गीतों का गायन मीरा के प्रभु तो गिरिधरनागर (श्रीकृष्ण) हैं और सावन के इस आनंदमय और मंगलकारी मौसम में खुशी और कल्याण के गीत गाए जाते हैं (‘मीरा के प्रभु गिरधरनागर, आनंद मंगल गावन की”)। यह समय भक्ति, प्रेम और उत्सव का होता है, जहाँ लोग मिलकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं।

कविता की रचना

“मीरा के प्रभु संतन न सुखदाई”
“मीरा के प्रभु गिरधरनागर”।

इन दोनों पंक्तियों पर ध्यान दीजिए। इन पंक्तियों में मीरा ने अपने नाम का उल्लेख किया है। मीरा के समय के अनेक कवि अपनी रचना के अंत में अपने नाम को सम्मिलित कर दिया करते थे। आज भी कुछ कवि अपना नाम कविता में जोड़ देते हैं।
आप ध्यान देंगे तो इस कविता में आपको ऐसी अनेक विशेषताएँ दिखाई देंगी (जैसे-कविता में छोटी-छोटी पंक्तियाँ हैं। श्रीकृष्ण के लिए अलग-अलग नामों का प्रयोग किया गया है आदि)।

(क) इस पाठ को एक बार फिर से पढ़िए और अपने-अपने समूह में मिलकर इस पाठ की विशेषताओं की सूची बनाइए।
उत्तर :
मीरा अकसर अपनी रचनाओं की अंतिम पंक्ति में ‘मीरा के प्रभु’ कहकर अपने आराध्य श्रीकृष्ण को संबोधित करती हैं और इस प्रकार अपनी रचना को उनसे जोड़ती हैं। यह उस समय की भक्ति काव्य परंपरा का हिस्सा था।

  • कविता की पंक्तियाँ अपेक्षाकृत छोटी हैं, जो गेयता और लयबद्धता को बढ़ाती हैं।
  • मीरा ने श्रीकृष्ण के लिए कई नाम्मों का प्रयोग किया है; जैसेनंद्लाल, गोपाल, गिरिधरनागर। यह उनके आराध्य के प्रति उनके गहरे प्रेम और विविध रूपों की उनकी समझ को दर्शाता है।
  • पदों की भाषा सरल और आम बोलचाल की भाषा के निकट है, जिसमें ब्रज भाषा का माधुर्य है।
  • पदों में मीरा की गहरी भक्ति भावना, प्रेम, विरह और मिलन की आकांक्षा स्पष्ट रूप से झलकती है।
  • पद में सावन के महीने का मनोहारी चित्रण किया गया है। बादलों का उमड़ना-घुमड़ना, बिजली की वमक, वर्षा की बूँदें और शीतल पवन सभी मिलकर एक जीवंत और आकर्षक चित्र प्रस्तुत करते हैं।
  • मीरा अपने आराध्य से एक व्यक्तिगत और आत्मीय संबंध स्थापित करती है। बे उन्हें अपने हृदय के निकट पाती हैं और उनसे सीधी बातचीत करती हुई प्रतीत होती हैं।

मीरा के पद Class 7 Question Answer Hindi Chapter 10

(ख) अपने समूह की सूची को कक्षा में सबके साथ साझा कीजिए।
उत्तर :
छात्र स्वयं करें।

अनुमान और कल्पना से

अपने समूह में मिलकर चर्चा कीजिए

मीरा के पद Class 7 Question Answer Hindi Chapter 10 5

(क) मान लीजिए कि बादलों ने मीरा को श्रीकृष्ण के आने का संदेश सुनाया है। आपको क्या लगता है कि उन्होंने क्या कहा होगा? कैसे कहा होगा?
उत्तर :
संभावित संदेश बादलों ने गरजते हुए कहा होगा, “है मीरा, गोपाल आ रहे है! सावन की बूँदों में उनकी मुरली की तान सुनाई देगी। तैयार हो जाओ, गिरिधर तुम्हारे नैनों में बसने वाले है।”
कैसे कहा होगा बादल मधुर और गहरी आवाज में, बिजली की चमक और हवा की सनसनाहट के साथ यह संदेश दे सकते थे, जो मीरा के मन को आनंद से भर दे।

(ख) यदि आपको मीरा से बातचीत करने का अवसर मिल जाए, तो आप उनसे क्या-क्या कहेंगे और क्या-क्या पूछेंगे?
उत्तर :
यदि मुझे मीरा से बातचीत करने का अवसर मिल जाए, तो में उनसे कहूँगा

  • मीरावाई, आपके श्रीकृष्ण के प्रति अनन्य प्रेम और अटूट भक्ति ने सदियों से लोगों को प्रेरित किया है। आपका समर्पण अद्भुत है।
  • आपके पद हृदयस्पशीं हैं। उनकी सरलता में गहरी भावनाएँ छिपी हैं, जो आत्मा को शांति और प्रेम से भर देती हैं।
  • मैंने आपके जीवन की चुनौतियों के बारे में पढ़ा है। आपका उन मुश्किलों का सामना करते हुए भी अपने विश्वास पर दूढ़ रहना प्रेरणादायक है।
  • आपने समाज की रूड़ियों और बंधनों को तोड़कर अपने हुदय की आबाज सुनी। आपकी यह निर्भीकता अनुकरणीय है।
  • आपके पदों में जो संगीत और लय है, वह अद्भुत है। आपकी कला ने भक्ति को एक नया आयाम दिया।

मैं उनसे पूछूँगा

  • आप अपने प्रियतम श्रीकृष्ण के बारे में हमें और बताइए। आपका उनके प्रति प्रेम कैसा है? आप उसे शब्दों में कैसे व्यक्त करती हैं?
  • आपको पदों की प्रेरणा कहाँ से आती है? क्या यह सीधे आपके हृदय से उपजती है या किसी विशेष अनुभव से?
  • आज के युवाओं को आप भक्ति और प्रेम के बारे में क्या संदेश देना चाहेंगी?
  • आध्यात्मिक मार्ग पर चलने वालों के लिए आपका क्या मार्गदर्शन है?

मीरा के पद Class 7 Question Answer Hindi Chapter 10

शब्दों के रूप

नीचे शब्दों से जुड़ी कुछ गतिविधियाँ दी गई हैं। इन्हें करने के लिए आप शब्दकोश, अपने शिक्षकों और साथियों की सहायता भी ले सकते हैं।
(क) “मोहनि मूरति साँवरि सूरति, नैना बने विशाल।”
इस पंक्ति में ‘साँवरि’ शब्द आया है। इसके स्थान पर अधिकतर ‘साँवली’ शब्द का प्रयोग किया जाता है। इस पद में ऐसे कुछ और शब्द हैं, जिन्हें आप कुछ अलग रूप में लिखते और बोलते होंगे। नीचे ऐसे ही कुछ अन्य शब्द दिए गए हैं, जिन्हें आप जिस रूप में बोलते-लिखते हैं, उस तरह से लिखिए।
मीरा के पद Class 7 Question Answer Hindi Chapter 10 6
उत्तर :

  • नैनन-आँखें
  • सोभित-शोभित
  • भक्त वछल-भक्त प्रिय
  • बदरिया-बादल
  • मेरो मनवा-मेरा मन
  • आवन-आगमन
  • दिश-धारों दिशाएँ
  • मेहा-वर्षा

शब्द से जुड़े शब्द

नीचे दिए गए स्थानों में श्री कृष्ण से जुड़े शब्द पाठ में से चुनकर लिखिए
मीरा के पद Class 7 Question Answer Hindi Chapter 10 7
उत्तर
मीरा के पद Class 7 Question Answer Hindi Chapter 10 16

पंक्ति से पंक्ति

नीचे स्तंभ I और स्तंभ II में कुछ पंक्तियाँ दी गई हैं। मिलती-जुलती पंक्तियों को रेखा खींचकर मिलाइए
मीरा के पद Class 7 Question Answer Hindi Chapter 10 8
उत्तर :

स्तंभ 1 स्तंभ 2
1. अधर सुधा रस मुरली राजति, उर वैजंती माल 2. होंठों पर सुरीली धुनों से भरी हुई बाँसुरी और सीने पर वैजयंती माला सजी हुई है।
2. क्षुद्र घोटका कटितट सोभित, नूपुर शब्द रसाल 5. कमर पर छोटी-छोटी घंटियाँ सजी हुई हैं और पैरों में बँधे हुए नुपुर मीठी आवाज में बोल रहे हैं।
3. मीरा के प्रभु संतन सुखदाई भक्त वछल गोपाल 4. हे मीरा के प्रभु! तुम संतों को सुख देने वाले हो और अपने भक्तों से स्नेह करने वाले हो ।
4. सावन में उमग्यो मेरो मनवा, भनक सुनी हरि आवन की 3. सावन के महीने में मेरे मन में बहुत सी उमंगें उठ रही हैं, क्योंकि मैंने श्रीकृष्ण के आने की चर्चा सुनी है।
5. उमड़ घुमड़ चहुँ दिश से आया, दामिन दमकै झर लावन की 1. चारों दिशाओं से बादल उमड़-घुमड़ कर बरस रहे हैं. बिजली चमक रही है, वर्षा की झड़ी लग गई है।

मीरा के पद Class 7 Question Answer Hindi Chapter 10

कविता का सौंदर्य

“बरसे बदरिया सावन की।”

इस पंक्ति में रेखांकित शब्दों पर ध्यान दीजिए। क्या आपको कोई विशेष बात दिखाई दी?
इस पंक्ति में ‘बरसे’ और ‘बदरिया’ दोनों शब्द साथ-साथ आए हैं और दोनों ‘ब’ से शुरू हो रहे हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो इस पंक्ति में ‘ब’ वर्ण की आवृत्ति हो रही है। इस कारण यह पंक्ति और भी अधिक सुंदर बन गई है। पाठ में से इस प्रकार के अन्य उदाहरण ढूँढकर लिखिए।
उत्तर :
‘नन्हीं नन्हीं बूँदन मेहा बरसे’ (बूँदन, बरसे)
विश्लेषण ‘ब’ वर्ण की पुनरावृत्ति कविता को मधुर और लयबद्ध बनाती है, जिससे यह गाने और सुनने में और आकर्षक लगती है।

रूप बदलकर

पाठ के किसी एक पद को एक अनुच्छेद के रूप में लिखिए। उदाहरण के लिए, ‘सावन के बादल बरस रहे हैं..’ या ‘साबन की बदरिया बरसती है…’ आदि।
उत्तर :
सावन के बादल बरस रहे हैं। मेरे मन में श्रीकृष्ण के आने की खबर सुनकर उमंग जाग उठी है। चारों दिशाओं से बादल उमड़-घुमड़कर आ रहे हैं और बिजली चमक रही है। छोटी-छोटी बूँदें बरस रही हैं और शीतल हवा मन को सुकून दे रही है। हे मीरा के प्रभु गिरिधरनागर, मैं आनंद और मंगल के गीत गा रही हुँ।

मुहावरे

“बसो मेरे नैनन में नंदलाल।”

मीरा के पद Class 7 Question Answer Hindi Chapter 10 9

नैनों या आँखों में बस जाना एक मुहावरा है, जब हमें कोई व्यक्ति या वस्तु इतनी अधिक प्रिय लगने लगती है कि उसका ध्यान हर समय मन में बना रहने लगता है, तब हम इस मुहावरे का प्रयोग करते है; जैसेउसकी छवि मेरी आँखों में बस गई है। ऐसा ही एक अन्य मुहावरा है-आँखों में घर करना।
नीचे आँखों से जुड़े कुछ और मुहावरे दिए गए हैं। अपने परिजनों, साथियों, शिक्षकों, पुस्तकालय और इंटरनेट की सहायता से इनके अर्थ समझिए और इनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए।
1. आँखों का तारा
2. आँखों पर पर्दां पड़ना
3. आँखों के आगे अँधेरा छाना
4. आँख दिखाना
5. आँख का काँटा
6. आँखें फेरना
7. आँख भर आना
8. आँखें चुराना
9. आँखों से उतरना
10. आँखों में खटकना
उत्तर :
1. आँखों का तारा बहुत प्यारा
वाक्य प्रयोग राहुल अपने माता-पिता की आँखों का तारा है।

2. आँखों पर पद्दा पड़ना सच्चाई न देख पाना, श्रमित हो जाना
वाक्य प्रयोग लालच के कारण मोहन की आँखों पर पर्दां पड़ गया था।

3. आँखों के आगे अँधेरा छाना बहुत दु:खी या हैरान हो जाना
वाक्य प्रयोग बेटे की दुर्घटना की खबर सुनकर उसकी आँखों के आगे अंधेरा छा गया।

4. आँख दिखाना गुस्से से देखना या डराना
वाक्य प्रयोग शिक्षक ने गलती करने पर छात्रों को आँख दिखाई।

5. आँख का काँटा नापसंद या दुश्मन जैसा व्यक्ति
वाक्य प्रयोग श्याम सफलता के बाद अपने साधियों की आँख का काँटा बन गया।

6. आँखें फेरना साथ छोड़ देना, मुँह मोड़ लेना
वाक्य प्रयोग मुसीबत में सबने ललित से आँखें फेर लीं।

7. आँखें भर आना भावुक हो जाना, आँसू आ जाना।
वाक्य प्रयोग विदाई के समय कोमल की आँखें भर आईं।

8. आँखे चुराना नजऐं मिलाने से बचना, शर्माना
वाक्य प्रयोग अपनी गलती के कारण दीपक सबसे आँखें चुरा रहा था।

9. आँखों से उतरना आदर या प्रेम कम हो जाना
वाक्य प्रयोग धोष्वा देने के बाद रवि अपने माता-पिता की आँखों से उतर गया।

10. आँखों में खटकना नापसंद होना, चुभना
वाक्य प्रयोग मोहित की उन्नति उसके साथियों की आँखों में खटकने लगी।

मीरा के पद Class 7 Question Answer Hindi Chapter 10

सबकी प्रस्तुति

मीरा के पद Class 7 Question Answer Hindi Chapter 10 10

पाठ के किसी एक पद को चुनकर अपने समूह के साथ मिलकर अलग-अलग तरीके से कक्षा के सामने प्रस्तुत कीजिए उदाहरण के लिए,

  • गायन करना।
  • भाव-नृत्य प्रस्तुति करना।
  • कविता पाठ करना आदि।

उत्तर :
छात्र स्वर्य करें।

पाठ से आगे

आपकी बात

(क) “बरसे बदरिया सावन की”

प्रश्न 1.
इस पद में सावन का सुंदर चित्रण किया गया है। जब आपके गाँव या नगर में सावन आता है, तो मौसम में क्या परिवर्तन आते हैं? वर्णन कीजिए।
उत्तर :
गाँब या नगर में सावन आने पर मौसम में उल्लेखनीय परिवर्तन आता है। हरियाली बढ़ जाती है, पेड्ड-पौधे हरे-भरे दिखते हैं और खोतों में किसान सक्रिय हो जाते हैं, नदियों और तालाबों में पानी भर जाता है, शहरों में गर्मी से राहत मिलती है, बादल छा जाते हैं और मौसम सुहावना हो जाता है। कभी-कभी बारिश से सड़कों पर पानी भर जाता है, लेकिन बातावरण में ताजगी आ जाती है। अत: कहा जा सकता है कि सावन प्रकृति में नया जीवन और उत्साह लाता है, जिससे चारों ओर मनमोहक वातावरण बन जाता है।

प्रश्न 2.
सावन की ऋतु में किस-किस प्रकार की ध्वनियाँ सुनाई देती हैं? इन ध्वनियों को सुनकर आपके मन में कौन-कौन सी भावनाएँ उठती हैं? आप कैसा अनुभव करते हैं? अपने अनुभवों के आधार पर बताइए (उदाहरण के लिए – बिजली के कड़कने या बूँदों के टपकने की ध्वनियाँ)।
उत्तर :
सावन में बिजली की कड़क, बारिश की टप-टप और हवा की सनसनाहर सुनाई देती है। ये धननियाँ मन को शांति और खुशी देती हैं। मुझे बारिश की आवाज सुनकर सुकून मिलता है और मन में कविता लिखने की इच्छा जागती है।

मीरा के पद Class 7 Question Answer Hindi Chapter 10

प्रश्न 3.
वर्षा ॠतु में आपको कौन-कौन सी गतिविधियाँ करने या खेल खेलने में आनंद आता है?
उत्तर :
वर्षा ऋतु में मुझे कई गतिविधियाँ करने में आनंद आता है। सबसे पहले तो भीगती हुई मिट्टी की साँधी खुशबू को महसूस करना और बारिश की बूँदों को अपने हाथों पर गिरते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है। बालक्की में बैठकर चाय की चुस्की लेना और बाहर बरसते पानी को देखना एक अलग ही सुकून देता है।
खेलों की बात करें, तो बचंपन में कागज की नाव बनाकर पानी में तैराना मेरा पसंदीदा खेल था। अब भी जब मौका मिलता है, तो मैं बारिश में थोड़ा घूमने निकल जाता हूँ, हालाँकि अब छाता साथ रखता हूँ। घर के अंदर कैरम या लूडो जैसे इंडोर गेम्स खेलना भी वर्षा ॠतु का एक अलग आनंद है, खासकर जब परिवार या दोस्तों का साथ हो। इसके अतिरिक्त, बारिश के मौसम में गरमागरम पकौड़े खाना और कोई अच्छी फिल्म देखना भी मुझे बहुत पसंद है। यह मौसम घर में आराम से समय बिताने और प्रकृति के सौदर्य को निहारने का एक अद्भुत अवसर होता है।

प्रश्न 4.
सावन के महीने में हमारे देश में अनेक त्योहार मनाए जाते हैं। आपके घर, परिवार या गाँव में सावन में कौन-कौन से त्योहार मनाए जाते हैं? किसी एक के विषय में अपने अनुभव बताइए।
उत्तर :
सावन में हमारे घर में हरियाली तीज और रक्षाबंधन मुख्य रूप से मनाए जाते हैं। हरियाली तीज महिलाओं का त्योहार है। इस दिन सब नए कपड़े पहनते हैं, मेळँदी लगाते हैं और झूला झूलते हैं। घर में छेबर बनता है और महिलाएँ लोकगीत गाती हैं व नृत्य करती हैं तथा शाम को मंदिर जाकर माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस त्योह्वार का खुशनुमा माहौल, महिलाओं का श्रृंगार और लोकगीतों की मधुर ध्वनि मन को आनंदित करती है। यह प्रकृति के सौद्य और महिलाओं के प्रेम का प्रतीक है, जो मुक्रे हमारी संस्कृति से जोड़ता है।

(ख) “बसो मेरे नैनन में नंदलाल”

इस पद में मीरा श्रीकृष्ण को ‘संतों को सुख देने वाला’ और ‘भक्तों का पालन करने वाला’ कहती हैं।

प्रश्न 1.
क्या आपके जीवन में कोई ऐसा व्यक्ति है, जो सदैव आपकी सहायता करता है और आपको आनंदित करता है? विस्तार से बताइए।
उत्तर :
मेरे पिताजी हमेशा मेरी सहायता करते हैं। जब मुझे पढ़ाई में मुश्किल होती है, वे मुझे समझाते हैं और प्रेरित करते हैं। उनकी सलाह मुझे हमेशा आनंद देती है। उनकी उपस्थिति मेरे जीवन को खुशहाल बनाती है।

मीरा के पद Class 7 Question Answer Hindi Chapter 10

प्रश्न 2.
कबयित्री ने पद में ‘नूपुर’ और ‘क्षुद्र घंटिका’ जैसे उदाहरणों का प्रयोग किया है। किसी का वर्णन करने के लिए हम केवल बड़ी-बड़ी ही नहीं, बल्कि उससे जुड़ी छोटी-छोटी बातें भी बता सकते हैं। आप भी अपने आस-पास के किसी व्यक्ति या वस्तु का वर्णन करते हुए उससे जुड़ी छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दीजिए और उन्हें लिखिए।
उत्तर :
मेरी बालकनी में एक छोटा गुलाब का पौधा है, जो मेरे लिए खास है। इसकी मिट्टी में चमकते कंकड़ हैं और पत्तियाँ गहरे हरे रंग की हैं, किनारों पर थोड़ी खुरदरी तथा कुछ पत्तियों पर छोटे छेद भी हैं।
प्रत्येक वर्ष इसमें खूबसूरत गुलाबी फूल खिलते हैं, जिनकी कलियाँ हरे खोल में लिपटी रहती हैं। सुबह की किरणें इन फूलों को और चमकाती हैं। पास में पानी की कटोरी रखी है और बारिश में पत्तों पर पानी की बूँदें चमकती हैं।
कभी-कभी एक छोटी चिड़िया इस पर बैठती है। यह साधारण-सा पौधा अपनी छोटी-छोटी बातों से मुझे प्रकृति की सुंदरता और धैर्य की याद दिलाता है।

विशेषताएँ

“मोहनि मूरति साँवरि सूरति, नैना बने विशाल।”

मीरा के पद Class 7 Question Answer Hindi Chapter 10 11

(क) इस पंक्ति में कवयित्री ने श्रीकृष्ण की मोहनी मूरत, साँवरी सूरत और विशाल नैनों की बात की है। आपको श्रीकृष्ण की कौन-कौन सी बातों नें सबसे अधिक आकर्षित किया?
उत्तर :
श्रीकृष्ण की अनेक बातें मुझे आकर्षित करती हैं। उनकी मनमोहक मुस्कान में शांति और प्रेम समाया है। उनकी बाँसुरी की मधुर ध्वनि कर्णप्रिय और जादुई है।
उनका लीलाओं से भरा जीवन, चाहे बचपन की शरारतें हों या महाभारत का ज्ञान, उनके आकर्षक व्यक्तित्व को दर्शाता है। उनका साँवला रंग और विशाल नेत्रों में करुणा और प्रेम झलकता है, जो छदय को छू जाता है। श्रीकृष्ण का संपूर्ण व्यक्तित्व इतना आकर्षक है कि उनकी मुस्कान, बाँसुरी की ध्वनि और लीलाएँ मेरे मन पर गहरी छाप छोड़ती हैं।

(ख) किसी व्यक्ति या वस्तु का कौन-सा गुण आपको सबसे अधिक आकर्षित करता है? क्यों? अपने जीवन से जुड़े किसी व्यक्ति या वस्तु के उदाहरण से बताइए।
उत्तर :

  • किसी व्यक्ति का सच्चापन और ईमानदारी मुझे सबसे अधिक आकर्षित करते हैं। जब कोई बिना दिखावे के अपने विचार व्यक्त करता है और मूल्यों पर दृद्ध रहता है, तो मैं उसकी ओर खिंचाव महसूस करता हूँ।
  • मेरी मित्र अनामिका ऐसी ही है। वह हमेशा वही रहती है और अपनी राय स्पष्ट रूप से रखती है, भले ही दूसरे उससे असहम हों। उसकी ईमानदारी उसके हर व्यवहार में दिखती है। उसने कभी आसान रास्ता नहीं चुना और हमेशा सच का साथ दिया।
  • अनामिका का यहती गुण मुझे सबसे अधिक प्रभावित करता है और मैं उस पर पूरा भरोसा करता हूँ। उससे मै सत्यनिष्ठ रहने की प्रेरणा पाता हुँ।

मीरा के पद Class 7 Question Answer Hindi Chapter 10

(ग) हम सबकी कुछ विशेषताएँ बाह्म तो कुछ आंतरिक होती हैं। बाह्या विशेषताएँ तो हमें दिखाई दे जाती हैं, लेकिन आंतरिक विशेषताएँ व्यक्ति के व्यवहार से पता चलती हैं। आप अपनी दोनों प्रकार की विशेषताओं के दो-दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर :
बाहरी विशेषता मेरी मुस्कान और साफ-सुथरा रहना। आंतरिक विशेषता मेरी ईमानदारी और दूसरों की मदद करने की आदत।

मधुर ध्वनियाँ

“अधर सुधा रस मुरली राजति, उर वैजंती माल।।
क्षुद्र घंटिका कटितट सोभित, नूपुर शब्द रसाल।।”

इन पंक्तियों में तीन ऐसी वस्तुओं के नाम आए हैं, जिनसे मधुर ध्वनियाँ उत्पन्न होती हैं। उन वस्तुओं के नाम पहचानिए और उनके रूप को लिखिए।
उत्तर :
छात्र स्वयं करें।

आगे मधुर ध्वनियाँ उत्पन्न करने वाले कुछ वाद्ययंत्रों के विषय में पढ़िए। इन्हें पहचानकर सही चित्रों के साथ रेखा खींचकर मिलाइए
मीरा के पद Class 7 Question Answer Hindi Chapter 10 12 मीरा के पद Class 7 Question Answer Hindi Chapter 10 13
उत्तर :
Class 7 Hindi Chapter 10 Question Answer मीरा के पद 17

error: Content is protected !!