गिरिधर कविराय की कुंडलिया Class 7 Summary Explanation in Hindi Chapter 6

For quick revisions, Class 7 Hindi Notes Malhar Chapter 6 गिरिधर कविराय की कुंडलिया कहानी Kavita Poem Summary in Hindi Explanation is a highly effective tool.

गिरिधर कविराय की कुंडलिया कहानी कविता Class 7 Summary in Hindi

गिरिधर कविराय की कुंडलिया कहानी Class 7 Hindi Summary

गिरिधर कविराय की कुंडलिया कहानी कविता का सारांश – गिरिधर कविराय की कुंडलिया कहानी Class 7 Summary in Hindi

कविता का सार गिरिधर कविराय इन पद्यों में यह शिक्षा देते हैं कि किसी भी कार्य को करने से पहले सोच-विचार आवश्यक है, क्योंकि बिना विचार किए कार्य करने से बाद में पछताना पड़ता है और अपमान झेलना पड़ता है। ऐसा व्यक्ति मानसिक रूप से भी अशांत रहता है। साथ ही, वे यह भी बताते हैं कि बीती बातों को भूलकर आगे की सोच पर ध्यान देना चाहिए। जीवन में जो भी कार्य सहजता से हो सके, उसी में मन लगाना चाहिए, ताकि मन में कोई पछतावा न रहे और भविष्य सुख्वमय हो।

गिरिधर कविराय की कुंडलिया Class 7 Summary Explanation in Hindi Chapter 6 1

काव्यांशों की विस्तृत व्याख्या

काव्यांश 1

बिना बिचारे जो करै सो पाछे पछिताय।
काम बिगारे आपनो जग में होत हैसाय।।
जग में होत हैंसाय चित्त में चैन न पावै।
खान पान सन्मान राग रंग मनहिं न भावै।।
कह गिरिधर कविराय दु:ख कछु टरत न टारे।
खटकत है जिय माहिं कियो जो बिना बिचारे।।

संदर्भ :
प्रस्तुत काव्य पंक्तियाँ पाठ्यपुस्तक ‘मल्हार’ में संकलित ‘गिरिधर कविराय की कुंडलिया’ से ली गई हैं। इसके रचयिता कवि ‘गिरिधर कविराय’ हैं।

प्रसंग :
प्रस्तुत काव्यांश में कवि यह समझा रहे हैं कि जो व्यक्ति कोई भी कार्य बिना सोचे-समझे करता है, उसे बाद में केवल पछताना ही पड़ता है। ऐसे कार्य व्यक्ति की प्रतिष्ठा भी बिगाइते हैं और मानसिक शांति भी छीन लेते हैं।

गिरिधर कविराय की कुंडलिया Class 7 Summary Explanation in Hindi Chapter 6

व्याख्या :
प्रस्तुत काव्यांश में गिरिधर कविराय कहते हैं कि जो व्यक्ति किसी भी काम को बिना विचार किए करता है, उसे अंत में पछताना ही पड़ता है। ऐसा करने से एक तो उसका काम बिगड़ जाता है, दूसरा सब लोग उसका मज़ाक उड़ाते हैं।

ऐसा व्यक्ति मानसिक शांति भी खो देता है-उसे न तो खाना अच्छा लगता है, न सम्मान, न मौज-मस्ती अर्थात् उसकी प्रतिष्ठा घट जाती है और वह मानसिक रूप से भी परेशान रहने लगता है। बिना सोच-विचार के किए गए काम की चुभन मन को लगातार परेशान करती है, जिससे न तो खाना-पीना अच्छा लगता है, न किसी प्रकार का आनंद या सम्मान।

अंत में कवि कहते हैं कि इससे उत्पन्न दु:ख टालने पर भी नहीं टलता है अर्थात् ऐसा दुःख और पछतावा इतनी गहराई से मन में बस जाता है कि चाहकर भी दूर नहीं किया जा सकता। इसलिए प्रत्येक कार्य को करने से पहले सोच-विचार अवश्य करना चाहिए, वरना परिणाम दु:खद होते हैं।

गिरिधर कविराय की कुंडलिया Class 7 Summary Explanation in Hindi Chapter 6 2

शब्दार्थ :

  • बिना बिचारे – बिना सोचे-समझे
  • करै – करता है
  • पाछे – बाद में
  • पछिताय – पछताता है
  • बिगारे – बिगाइता है
  • आपानो – अपना स्वयं का
  • ऊग – संसार
  • हँसाय – उपहास होता है
  • चित्त – मन
  • चैन – शांति
  • पादै – मिलना
  • सन्मान – सम्मान
  • राग – रंग/आनंद/मौज-मरती
  • मनहिं – मन को
  • भाषै – भाता है
  • टरत न टारे – टालने पर भी नहीं टलता है
  • खटकत है – चुभता है/बेचैन करता है
  • जिय – मन
  • मार्हि – में ही।

गिरिधर कविराय की कुंडलिया Class 7 Summary Explanation in Hindi Chapter 6

विशेष :

  1. इसमें कवि ने एक जीवन-सिद्ध सत्य प्रस्तुत किया है कि बिना सोच-विचार के कार्य करने से हानि और पछतावा होता है।
  2. रचना में तुकांत छंद (जैसे ‘पछिताय-हँसाय-पावै-भावै-टारे-बिचारे’) का सुंदर प्रयोग हुआ है, जिससे लयबद्धता बनी रहती है।
  3. ‘टरत न टारे’ मुहावरे का सुंदर प्रयोग हुआ है।
  4. प्रस्तुत काव्यांश की भाषा अवधी है।
  5. प्रस्तुत काव्यांश में कुंडलिया-छंद है।

काव्यांश 2

बीती ताहि बिसारि दे आगे की सुधि लेइ।
जो बनि आवै सहज में ताही में चित देइ।।
ताही में चित देइ बात् जोई बनि आवै।
दुर्जन हैंसै न कोइ चित्त में खता न पावै।।
कह गिरिधर कविराय यहै करु मन परतीती।
आगे को सुख होइ समुझि बीती सो बीती।।

संदर्भ : पूर्ववत्।

प्रसंग :
प्रस्तुत काव्यांश में कवि यह संदेश देते हैं कि हमें बीती बातों को भूलकर वर्तमान और भविष्य पर ध्यान देना चाहिए, ताकि जीवन सुखमय और शांति से भरा हो।

व्याख्या :
प्रस्तुत काव्यांश में गिरिधर कविराय कहते हैं कि जो बीत चुका है, उसे भूल जाना चाहिए और आगे आने वाले समय की चिंता करनी चाहिए। जो काम सहजता और स्वाभाविक रूप से हो जाए, उसी में मन लगाना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को कोई दुर्जन या बुरा व्यक्ति हँसी का पात्र नहीं बनाता और मन में कोई अपराध-बोध या गलती का अहसास भी नहीं रहता और आप मनपूर्वक अपने कार्य को संपन्न कर पाओगे।

गिरिधर कविराय की कुंडलिया Class 7 Summary Explanation in Hindi Chapter 6

इसलिए गिरिधर कविराय कहते हैं कि जो मन कहे वही करो बस आगे का देखो, पीछे जो गया उसे बीत जाने दो अर्थात् मन को यह विश्वास देना चाहिए कि यदि हम बीती बातों को समझदारी से भूलकर आने वाले समय पर ध्यान देंगे, तो सुख अवश्य प्राप्त होगा। इसलिए बीती बातों को भुलाकर आगे की ओर बढ़ना ही बुद्धिमानी है।

गिरिधर कविराय की कुंडलिया Class 7 Summary Explanation in Hindi Chapter 6 3

शब्दार्थ :

  • बीती – जो बीत चुका है
  • ताहि – उसे
  • बिसारि – भूलकर, आगे की सुदि-भविष्य की चिंता
  • जो बनि आवै – जो अपने आप हो जाए
  • सहज – सरल, स्वाभाविक
  • ताही में – उसी में
  • वित देक – मन लगाए
  • दुर्जन – दुष्ट व्यक्ति, हैंसै न कोइ-कोई हैंसी न उड़ाए
  • चित्त – मन
  • खता – गलती या दोष
  • परतीती-विश्वास
  • समुक्षि – समझकर
  • सो बीती – वह बीत गई।

गिरिधर कविराय की कुंडलिया Class 7 Summary Explanation in Hindi Chapter 6

विशेष :

  1. प्रस्तुत काव्यांश में कवि के अनुसार, वर्तमान में जीना और भविष्य की चिंता करना, बीती बातों को छोड़ देना ही शांति और सुख का मार्ग है।
  2. प्रस्तुत काव्यांश की भाषा सरल, सहज और प्रभावशाली है।
  3. प्रस्तुत काव्यांश जीवन के व्यावह्रारिक पक्षों को समझाने का प्रयास करती है।
  4. प्रस्तुत काव्यांश की भाषा अवधी है।
  5. प्रस्तुत काव्यांश में कुंडलिया-छंद है।
error: Content is protected !!