बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer Hindi Chapter 8

Practicing with Malhar Hindi Book Class 7 Solutions Chapter 8 बिरजू महाराज से साक्षात्कार प्रश्न उत्तर Question Answer improves a student’s confidence in the subject.

Class 7 Hindi Chapter 8 Question Answer बिरजू महाराज से साक्षात्कार

NCERT Class 7th Hindi Chapter 8 बिरजू महाराज से साक्षात्कार Question Answer

कक्षा 7 हिंदी पाठ 8 प्रश्न उत्तर – Class 7 Hindi बिरजू महाराज से साक्षात्कार Question Answer

पाठ से

आइए, अब हम बिरजू महाराज से पूछे गए प्रश्नों और उनसे मिले उत्तरों को थोड़ा और निकटता से समझ लेते है।

मेरी समझ से

(क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सबसे सही उत्तर कौन-सा है? उनके सामने तारा (*) बनाइए। कुछ प्रश्नों के एक से अधिक उत्तर भी हो सकते हैं।

प्रश्न 1.
बिरजू महाराज ने गंडा बाँधने की परंपरा में परिवर्तन क्यों किया होगा?

  • वे गुरु के प्रति शिष्य की निष्ठा को परखना चाहते थे।
  • वे नृत्य शिक्षण के लिए इस परंपरा को महत्वपूर्ण नहीं मानते थे।
  • बे नृत्य के प्रति शिष्य की लगन व समर्पण को जाँचना चाहते थे। (*)
  • वे शिष्य की भेंट देने की सामर्थ्य को परखना चाहते थे।

बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer Hindi Chapter 8 1

प्रश्न 2.
“जीवन में उतार-चढ़ाव तो होते ही हैं।” बिरजू महाराज के जीवन में किस तरह के उतार-चड़ाब आए?

  • पिता के देहांत के बाद आर्थिक अभावों का सामना करना पड़ा। (*)
  • कोई ‘भी संस्था नृत्य प्रस्तुतियों के लिए आमंत्रित नहीं करती थी।
  • किसी विशेष समय में घर में सुख-समृद्धि थी। (*)
  • नृत्य के औपचारिक प्रशिक्षण के अवसर बहुत ही सीमित हो गए थे।

बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer Hindi Chapter 8

प्रश्न 3.
बिरजू महाराज के अनुसार, बच्चों को लय के साथ खेलने की अनुशंसा क्यों की जानी चाहिए?

  • संगीत, नृत्य, नाटक और अन्य कलाएँ बच्चों में मानवीय मूल्यों का विकास नहीं करती हैं।
  • कला संबंधी विषयों से जुड़ाब बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। (*)
  • कला भी एक खेल है, जिसमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। (*)
  • वर्तमान समय में कला भी एक सफल माध्यम नहीं है।

(ख) अब अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए और कारण बताइए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?

बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer Hindi Chapter 8 2
उत्तर :
चर्चा : मैंने ये उत्तर इसलिए चुने, क्योंकि

  1. बिरजू महाराज ने गंडा बाँधने की परंपरा को शिष्य की लगन पर आधारित किया, जो उनकी शिक्षण शैली की गहराई को दर्शाता है।
  2. उनके जीवन में सुख-समृद्धि और आर्थिक तंगी दोनों का उल्लेख है, जो उनके उतार-चढ़ाब को स्पष्ट करता है।
  3. कला को खेल मानकर और इसके बौद्धिक लाभों को देखकर मैंने ये बिकल्प चुने।

मिलकर करें मिलान

बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer Hindi Chapter 8 3

पाठ में से चुनकर कुछ शब्द एवं शब्द समूह नीचे दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और इन्हें उनके सही संदर्भ या अवधारणाओं से मिलाइए। इसके लिए आप शब्दकोश, इंटरनेट या अपने शिक्षकों की सहायता ले सकते हैं।
बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer Hindi Chapter 8 4
उत्तर :

शब्द संदर्भ या अवधारणा
1. कर्नाटक संगीत शैली 2. भारतीय शास्त्रीय संगीत की एक शैली, जो मुख्य रूप से दक्षिण भारत के राज्यों में प्रचलित है। इसमें स्वर शैली की प्रधानता होती है। जल तरंगम, वीणा, मृदंग, मंडोलिन वाद्ययंत्रों से संगत दी जाती है।
2. घराना 4. हिंदुस्तानी संगीत में कलाकारों का एक समुदाय या कुटुंब, जो संगीत नृत्य की विशिष्ट शैली साझा करते हैं। संगीत या नृत्य की परंपरा, जिसमें सिद्धांत और शैली पीढ़ी-दर-पीढ़ी प्रशिक्षण के द्वारा आगे बढ़ती है।
3. शास्त्रीय संगीत 1. भारत की प्राचीन गायन- वादन, गीत-नृत्य, अभिनय परंपरा का अभिन्न अंग है। इसमें शब्दों की अपेक्षा सुरों का महत्व होता है। इसमें नियमों की प्रधानता होती है।
4. हिंदुस्तानी संगीत शैली 6. भारतीय शास्त्रीय संगीत की एक शैली, जो मुख्य रूप से उत्तर भारत के राज्यों में प्रचलित है। तबला, सारंगी, सितार, संतूर वाद्ययंत्रों से संगत दी जाती है ।। इसके प्रमुख रागों की संख्या छह है।
5. कनछेदन 3. हिंदू धर्म के 16 संस्कारों में एक है, यह कान में सोने या चाँदी का तार पहनाने से संबंधित है।
6. लोक नृत्य 5. किसी क्षेत्र विशेष में लोक द्वारा किए जाने वाले पारंपरिक नृत्य। लोक नृत्य, क्षेत्र विशेष की संस्कृति एवं रीति-रिवाजों को दर्शाते हैं। ये विशेष रूप से फसल कटाई, उत्सवों आदि के अवसर पर किए जाते हैं।

बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer Hindi Chapter 8

शीर्षक

बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer Hindi Chapter 8 5

इस पाठ का शीर्षक ‘बिरजू महाराज से साक्षात्कार’ है। यदि आप इस साक्षात्कार को कोई अन्य नाम देना चाहते हैं, तो क्या नाम देंगे? आपने यह नाम क्यों चुना? लिखिए।
उत्तर :
मैं इस साक्षात्कार का कोई अन्य नाम ‘कथक के शिखर : बिरजू महाराज’ दूँगी। मैंने यह नाम इसलिए चुना, क्योंकि यह शीर्षक कथक नृत्य की कला को केंद्र में रखता है, जो पाठ का मुख्य विषय है। यह बिरजू महाराज के कथक में उनके योगदान और उनकी उपलब्यियों को उजागर करता है। वे कथक की दुनिया में एक महान हस्ती हैं और यह शीर्षक उनकी उत्कृष्टता को दर्शाता है।

पंक्तियों पर चर्चा

साक्षात्कार में से चुनकर कुछ वाक्य नीचे दिए गए हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार लिखिए।

बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer Hindi Chapter 8 6

प्रश्न 1.
“तुम नौकरी में बँट जाओगे। तुम्हारे अंदर का नर्तक पूरी तरह पनप नहीं पाएगा।”
उत्तर :
इस धाक्य में बिरजू महाराज के चाचा जी उन्हें नौकरी करने से मना कर रहे है। उनका मानना है कि यदि बिरजू महाराज नौकरी करेंगे, तो वे एक निश्चित दायरे में बँध जाएँगे और नृत्य के प्रति पूरी तरह से समर्पित नहीं रह पाएँगे। नौकरी में समय और ऊर्जा बैंट जाने के कारण, उनकी नृत्य प्रतिभा पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाएगी। मेरे विचार से यह एक महत्त्वपूर्ण सलाह है, जो कला और पेशे के बीच संतुलन बनाने की बात करती है। कई बार, जब हम किसी नौकरी में लग जाते हैं, तो हमारी रचनात्मकता और जुनून दब जाते हैं। बिरजू महाराज के चाचा का यह कहना कि “तुम्हारे अंदर का नर्तक पूरी तरह पनप नहीं पाएगा” इस बात पर बल देता है कि कला एक पूर्णकालिक समर्पण और साधना है।

प्रश्न 2.
“लय हम नर्तकों के लिए देवता है।”
उत्तर :
इस बाक्य में बिरजू महाराज नृत्य में लय के महत्व को व्यक्त कर रहे हैं। वे लय को नर्तकों के लिए देवता के समान बता रहे हैं, जो उनकी कला और साधना का केंद्र है। लय नर्तक के हर भाव, हर कदम और हर अभिव्यक्ति को नियंत्रित करती है, उसे सुंदरता और अर्थ प्रदान करती है। जिस प्रकार भक्त के लिए देवता महत्त्वपूर्ण होते हैं, उसी प्रकार नर्तक के लिए लय सबसे महत्त्वपूर्ण है।
मेरे विचार से भी यह बिल्कुल ठीक है, लय न केवल नृत्य के लिए, बल्कि जीवन के कई अन्य क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण है। यह संतुलन, सामंजस्य और प्रवाह का प्रतीक है। लय के बिना नृत्य, आत्मा के बिना शरीर के समान है।

प्रश्न 3.
“नृत्य में शरीर, ध्यान और तपस्या का साधन होता है।”
उत्तर :
इस वाक्य में बिरजू महाराज नृत्य की गहराई और उसके महत्व को समझा रहे हैं। उनके अनुसार, नृत्य केवल शारीरिक गतिविधि नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को एकसाथ लाने का एक माध्यम है। नृत्य करते समय, नर्तक को अपने शरीर पर पूर्ण नियंत्रण रखना होता है, जो एक प्रकार का शारीरिक अनुशासन है। इसके साथ ही, उसे अपनी भावनाओं और विचारों को भी एकाग्र करना होता है, जो ध्यान का एक रूप है। नृत्य एक प्रकार की तपस्या है, जिसमें नर्तक को लंबे समय तक कठिन अभ्यास और साधना करनी होती है।
मेरे विचार से यह वाक्य नृत्य की आध्यात्मिक और समग्र प्रकृति को दर्शाता है। नृत्य एक प्रकार का अभ्यास है, जो व्यक्ति को स्वयं से जुड़ने और आंतरिक शांति प्राप्त करने में सहायता कर सकता है।

बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer Hindi Chapter 8

प्रश्न 4.
“कथक में गर्दन को हल्के से हिलाया जाता है, चिराग की लौ के समान।”
उत्तर :
इस पंक्ति में, बिरजू महाराज कथक नृत्य में गर्दन की गति की सुंदरता और कोमलता का वर्णन कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि गर्दन को इस प्रकार हिलाया जाता है, जैसे चिराग की लौ धीरे-धीरे और स्थिर रूप से हिलती है। चिराग की लौ की गति में एक लय, एक संतुलन और एक आकर्षण होता है और कथक में गर्दन की गति भी इसी प्रकार की होती है। यह गति बहुत नाजुक और नियंत्रित होती है, जिसमें किसी प्रकार की जल्दबाजी या झटका नहीं होता।
मेरे बिचार से यह एक बहुत ही सुंदर और काव्यात्मक तुलना है। चिराग की लौ की उपमा का उपयोग करके, बिरजू महाराज ने कथक नृत्य की एक महत्त्वपूर्ण विशेषता को बहुत ही प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किया है।

सोच-विचार के लिए

प्रश्न 1.
साक्षात्कार को एक बार पुनः पढ़िए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
(क) बिरजू महाराज नृत्य का औपचारिक प्रशिक्षण आरंभ होने से पहले ही कथक कैसे सीख गए थे?
उत्तर :
बिरजू महाराज ने नृत्य का औपचारिक प्रशिक्षण शुरू होने से पहले ही कथक इसलिए सीख गए थे, क्योंकि उनके घर में कथक का माहौल था, जिससे उन्होने देख-देखकर कथक सीखा और वे नवाब के दरबार में नाचने भी लगे थे।

(ख) नृत्य सीखने के लिए संगीत की समझ होना क्यों अनिवार्य है?
उत्तर :
नृत्य सीखने के लिए संगीत की समझ होना इसलिए अनिवार्य है, क्योंकि गाना, बजाना और नाचना तीनों संगीत का भाग है। बिरजू महाराज ने कहा कि लय नृत्य को सुंदरता और संतुलन देती है। अगर नर्तक को सुर-ताल की समझ हो, तो वह गलत लय को पहचान सकता है और नृत्य को बेहतर बना सकता है।

बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer Hindi Chapter 8

(ग) नृत्य के अतिरिक्त बिरजू महाराज को और किन-किन कार्यों में रुचि थी?
उत्तर :
बिरजू महाराज को मशीनों और यंत्रों में भी रुचि थी। वे पेचकस और छोटे औजार रखते थे और पंखा, फ्रिज जैसी मशीनें ठीक करते थे। उन्हें चित्रकला में भी रुचि थी और उन्होंने लगभग सत्तर चित्र बनाए।

(घ) बिरजू महाराज ने बच्चों की शिक्षा और रुचियों के बारे में अभिभावकों से क्या कहा है?
उत्तर :
बिरजू महाराज ने अभिभावकों से कहा कि अगर बच्चे को संगीत या नृत्य में रुचि है, तो उसे लय के साथ खेलने दें। कला एक खेल की तरह है, जो अनुशासन, संतुलन और बौद्धिक विकास सिखाती है। उन्होंने बच्चों को संगीत सीखने की सलाह दी, क्योंकि यह मन की शांति के लिए आवश्यक है।

प्रश्न 2.
पाठ में से उन प्रसंगों की पहचान करें और उन पर चर्चा करें, जिनसे पता चलता है कि

बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer Hindi Chapter 8 7
(क) बिरजू महाराज बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे।
उत्तर :
बिरजू महाराज बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, क्योंकि वे

  • नृत्य के साथ संगीत में भी कुशल थे (गाते, बजाते और संगीत बनाते थे)।
  • उन्होंने कथक में नवाचार किए; जैसे- भाव-भंगिमाओं को शामिल करना और आधुनिक कवियों की रचनाओं पर नृत्य रचना।
  • मशीनों में रुचि रखते थे और उन्हें ठीक कर लेते थे।
  • चित्रकला में रुचि रखते थे और उन्होने लगभग सत्तर चित्र बनाए थे।
  • इससे पता चलता है कि उनकी प्रतिभा कला और तकनीकी दोनों क्षेत्रों में फैली हुई थी।

(ख) बिरजू महाराज को नृत्य की ऊँचाइयों तक पहुँचाने में उनकी माँ का बहुत योगदान रहा।
उत्तर :

  • उनकी माँ ने आर्थिक तंगी में भी उन्हें अभ्यास जारी रखने के लिए प्रेरित किया। बिरजू महाराज के पिता के निधन के बाद, उनका परिवार गरीबी से जूझ रहा था। उनकी माँ ने कर्ज लिया और अपनी चीजें बेर्ची, ताकि बिरजू महाराज नृत्य सीख सकें।
  • उनकी माँ ने उन्हें मुश्किल समय में भी हमेशा नृत्य का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया।
  • जब बिरजू महाराज के गुरु को दक्षिणा चाहिए थी, तो उनकी माँ ने अपने बेटे के कार्यक्रमों से पैसे दिए, ताकि वह नृत्य की शिक्षा प्राप्त कर सके।
    माँ की प्रेरणा और त्याग ने बिरजू को कठिन समय में भी कथक की साधना करने की शक्ति दी।

बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer Hindi Chapter 8

(ग) बिरजू महाराज महिलाओं के लिए समानता के पक्षधर थे।
उत्तर :
साक्षात्कार में एक प्रश्न के उत्तर में, बिरजू महाराज कहते हैं कि उन्होने अपनी बहनों को कथक नहीं सिखाया, लेकिन उन्होंने अपनी बेटियों को यह नृत्य सिखाया। इससे पता चलता है कि उनका मानना था महिलाओं को भी नृत्य सीखना चाहिए और इस कला में आगे बढ़ना चाहिए। उनके अनुसार लड़कियों के पास शिक्षा या कोई-न-कोई हुनर अवश्य होना चाहिए, ताकि वे आत्मनिर्भर हो सकें।

वे हुनर को एक ऐसा खजाना मानते हैं, जिसे कोई छीन नहीं सकता और जो वक्त पड़ने पर काम आता है। इससे पता चलता है कि वे महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना चाहते थे।

शब्दों की बात

(क) पाठ में आए कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए-
बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer Hindi Chapter 8 8
आपने इन शब्दों पर ध्यान दिया होगा कि मूल शब्द के आगे या पीछे कोई शब्दांश जोड़कर नया शब्द बना है। इससे शब्द के अर्थ में परिवर्तन आ गया है। शब्द के आगे जुड़ने वाले शब्दांश उपसर्ग कहलाते हैं; जैसे कि-
बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer Hindi Chapter 8 15
अदृश्य → अ + दृश्य
आवरण → आ + वरण
प्रशिक्षण → प्र + शिक्षण
यहाँ पर ‘अ’, ‘आ’ और ‘प्र’ उपसर्ग हैं।
शब्द के पीछे जुड़ने बाले शब्दांश प्रत्यय कहलाते हैं और मूल शब्द के अर्थ में नवीनता, परिवर्तन या विशेष प्रभाव उत्पन्न करते हैं;
जैसे कि-
बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer Hindi Chapter 8 9
सीमित – सीमा + इत
सुंदरता – सुंदर + ता
भारतीय – भारत + इय
सामूह्रिक – समूह + इक
यहाँ पर ‘इत’, ‘ता’, ‘इय’ और ‘इक’ प्रत्यय हैं।

बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer Hindi Chapter 8

(ख) नीचे दो तबले दिए गए हैं- एक में कुछ शब्दांश (उपसर्ग व प्रत्यय) हैं और दूसरे तबले में मूल शब्द हैं। इनकी सहायता से नए शब्द बनाइए।
बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer Hindi Chapter 8 10
उत्तर :

  • आगमन
  • राष्ट्रीय
  • सांस्कृतिक
  • खंडित
  • असाधारण
  • सुकर्म
  • आश्रम
  • मार्मिक

(ग) इस पाठ में से उपसर्ग व प्रत्यय की सहायता से बने कुछ और शब्द छाँटकर उनसे वाक्य बनाइए।
उत्तर :
पवित्रता-मंदिर में पवित्रता बनाए रखना आवश्यक है।
सफलता-उसकी मेहनत और लगन के कारण उसे सफलता मिली। परिवार-मेरे परिवार में चार लोग हैं।
अज्ञान-अज्ञान के कारण वह सही निर्णय नहीं ले सका।

शब्दों का प्रभाव

बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer Hindi Chapter 8 11

पाठ में आए नीचे दिए गए वाक्य पढ़िए-

प्र. 1
“कुछ कथिक डर गए, किंतु उन कथिकों की कला में इतना दम था कि डाकू सब कुछ भूलकर उन कथिकों के कथक में मग्न हो गए।” इस वाक्य में रेखांकित शब्द ‘इतना’ हटाकर वाक्य पढ़िए और पहचानिए कि क्या परिवर्तन आया है?
पाठ में आए हुए वाक्यों में से ऐसे ही कुछ और शब्द ढूँढकर उन्हें रेखांकित कीजिए, जिनके प्रयोग से वाक्य में विशेष प्रभाव उत्पन्न होता है?
उत्तर :
इस वाक्य में रेखांकित शब्द ‘इतना’ हटाने पर वाक्य का प्रभाव बदल जाता है। ‘इतना’ शब्द कला की विशिष्टता और प्रभाव को अधिक गहराई से व्यक्त करता है। इसे हटाने से वाक्य का प्रभाव कम हो जाता है और कथिकों की कला की महता कम प्रतीत होती है।

  • वाक्य ‘लय एक तरह का आवरण है, जो नृत्य को सुंदरता प्रदान करती है।’
  • ‘आवरण’-शब्द लय को एक विशेष गुण के रूप में दर्शाता है।
  • वाक्य नृत्य करना एक तरह से अदृश्य शक्ति को निमंत्रण देना है।
  • ‘अदृश्य’-शब्द नृत्य को आध्यात्मिक बनाता है।

पाठ से आगे

कला का संसार

बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer Hindi Chapter 8 12

(क) बिरजू महाराज – “कथक की पुरानी परंपरा को तो कायम रखा है। हाँ, उसके प्रस्तुतीकरण में बदलाव किए हैं।” इस कथन को ध्यान में रखते हुए लिखें कि कथक की प्रस्तुतियों में किस प्रकार के परिवर्तन आए हैं?
उत्तर :
बिंरू महाराज ने कथक की पुरानी परंपरा को बनाए रखा, लेकिन प्रस्तुतीकरण में परिवर्तन किए। उन्होंने अपने चाचा और पिता की भाव-अंगिमाओं और खड़े होने के अंदाज को कचक में शामिल किया। इसके अलाबा, टैंगोर और त्यागराज जैसे आधुनिक कवियों की रचनाओं पर कथक रचनाएँ तैयार कीं।
पहले कथक नर्तक कथा के दृश्यों का विस्तृत वर्णन करते थे, जिससे दर्शक के सामने पूरा दृश्य जीवंत हो उठता था। अब प्रस्तुतियों में इन दृश्यों का विस्तृत वर्णन नहीं किया जाता है, बल्कि दर्शक की कल्पना पर छोड़ दिया जाता है। ये परिवर्तन कथक को और आकर्षक तथा समकालीन बनाते हैं।

बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer Hindi Chapter 8

(ख) लोकनृत्य और शास्त्रीय नृत्य में क्या अंतर है? लिखिए।
उत्तर :
पाठ के अनुसार, लोकनृत्य और शास्त्रीय नृत्य में मुख्य अंतर इस प्रकार है
लोकनृत्य लोकनृत्य सामूहिक होता है। यह दिनभर की मेहनत के बाद लोगों द्वारा थकान दूर करने और मनोरंजन के लिए एकसाथ मिलकर किया जाता है। लोकनृत्य नाचने वालों के अपने मन बहलाव और संतुष्टि के लिए होता है।

शास्त्रीय नृत्य शास्त्रीय नृत्य में एक नर्तक अकेला ही पर्याप्त होता है। शास्त्रीय नृत्य दर्शकों के लिए होता है। शुरू में कथावाचक भी लोक नर्तक हुआ करता था, लेकिन धीरे-धीरे जब उसकी खास शैली व रूप निश्चित होता गया, तो वह शास्त्रीय नृत्य हो गया। पाठ में बिरजू महाराज ने बताया कि लोकनृत्य मनोरंजन के लिए है, जबकि शास्त्रीय नृत्य में साधना और तकनीक महत्वपूर्ण है।

(ग) “बैरगिया नाला जुलुम जोर, नौ कथिक नचावें तीन चोर। जब तबला बोले धीन-धीन, तब एक-एक पर तीन-तीन।”
इस पाठ में हरिया गाँव में गाए जाने वाले उपर्युक्त पद का उल्लेख है। आप अपने क्षेत्र में गाए जाने वाले किसी लोकगीत को कक्षा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर :
लोकगीत
सावन की आई बहार रे,
बदरिया बरसे झमाइम रे।
मोर नाचे, कोयल गाए,
हरियाली छाए चारों धाए रे।

साक्षात्कार की रचना

बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer Hindi Chapter 8 13

प्रस्तुत पाठ की विधा ‘साक्षात्कार’ है। सामान्यत: इसे बातचीत या भेंटवार्ता का पर्याय मान लिया जाता है, लेकिन यह मेंटवार्ता से इस संदर्भ में भिन्न है कि इसका एक निश्चित उद्देश्य और ढाँचा होता है। यह साक्षात्कार किसी नौकरी या पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए होने वाले साक्षात्कार से बिल्कुल भिन्न है। प्रस्तुत साक्षात्कार एक प्रकार से व्यक्तिपरक साक्षात्कार है, इसका उद्देश्य साक्षात्कारदाता के निजी जीवन, कार्य, उपलब्धियों, रुचियों और विचारों को पाठकों के सामने प्रस्तुत करना है। किसी भी प्रकार के साक्षात्कार के लिए पर्याप्त तैयारी, संवेदनशीलता और धैर्य की आवश्यकता होती है। साक्षात्कार की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि साक्षात्कारकर्ता के संदर्भ में कितना शोध किया गया है और प्रश्न किस प्रकार के बनाए गए हैं।

प्रस्तुत ‘साक्षात्कार’ के आधार पर बताइए

(क) साक्षात्कार से पहले क्या-क्या तैयारियाँ की गई होंगी?
उत्तर :
बिरजू महाराज के जीवन, कथक करियर और उपलब्यियों पर शोध किया गया होगा।

  • उनके कथक घराने और योगदान के बारे में जानकारी एकत्र की गई होगी।
  • बच्चों के लिए सरल और प्रासंगिक प्रश्न तैयार किए गए होंगे।
  • साक्षात्कार का समय और स्थान निश्चित किया गया होगा।

(ख) आप इस साक्षात्कार में और क्या-क्या प्रश्न जोड़ना चाहेंगे?
उत्तर :
कथक सीखने की शुरुआत करने वाले बच्चों को आप क्या सलाह देंगे?

  • विदेशों में कथक की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए आपने क्या प्रयास किए?
  • कथक के भविष्य को आप कैसे देखते हैं?

बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer Hindi Chapter 8

(ग) यह साक्षात्कार एक सुप्रसिद्ध कलाकार का है। यदि आपको किसी सब्जी विक्रेता, रिक्शा चालक, घरेलू सहायक या सहायिका का साक्षात्कार लेना हो, तो आपके प्रश्न किस प्रकार के होंगे?
उत्तर :
यदि मुझे सख्जी विक्रेता, रिक्शा चालक या घरेलू सहायक का साक्षात्कार लेना हो, तो प्रश्न इस प्रकार होंगे

  • आपने यह काम क्यों और कब शुरू किया?
  • आपके काम में सबसे बड़ी चुनौती क्या है?
  • दिनभर के काम के बाद आप अपने परिवार के साथ समय कैसे बिताते हैं?
  • आपके सपने और भविष्य की योजनाएँ क्या हैं?

सृजन

आपके विद्यालय में कथक नृत्य का आयोजन होने जा रहा है।

(क) आप दर्शकों को कथक नृत्यकला के बारे में क्या-क्या बताएँगे? लिखिए।
उत्तर :

  • कथक उत्तर भारत का शास्त्रीय नृत्य है, जो कथावाचन से शुरू हुआ।
  • इसमें लय, ताल और भाव-भंगिमाओं का सुंदर समन्वय होता है।
  • कथक के प्रमुख घराने लखनऊ, जयपुर और बनारस हैं। इसमें मुरली, घुँघरू और तबले की संगत होती है।
  • यह नृत्य श्रीकृष्ण और गोपियों की कहानियों को जीवंत करता है।

(ख) इस कार्यक्रम की सूचना देने के लिए एक विज्ञापन तैयार कीजिए।
उत्तर :
विज्ञापन
कथक नृत्य समारोह
आइए, कथक की मंत्रमुग्ध कर देने वाली दुनिया में खो जाएँ!
तिथि: 15 मई, 2025
समय: शाम 6:00 बजे
स्थान: विद्यालय सभागार (विद्यालय का नाम)
विशेष आकर्षण: प्रसिद्ध कथक नर्तकों की प्रस्तुति प्रवेश नि:शुल्क सभी का स्वागत है! कला के इस उत्सव में शामिल हों!

बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer Hindi Chapter 8

(ग) यदि इस नृत्य कार्यक्रम में कोई दृष्टिबाधित दर्शक है और वह नृत्य का आनंद लेना चाहे, तो इसके लिए विद्यालय की ओर से क्या व्यवस्था की जानी चाहिए?
उत्तर :

  • नृत्य के दौरान ऑडियो विवरण प्रदान करने के लिए एक कमेंटेटर नियुक्त किया जाना चाहिए, जो नृत्य की मुद्राओं और कहानी का वर्णन करेगा।
  • घुँघरू और तबले की ध्वनियों को स्पष्ट रूप से सुनने के लिए अच्छी ध्वनि की व्यवस्था की जानी चाहिए।
  • दृष्टिबाधित दर्शकों को सामने की पंक्ति में स्थान दिया जाना चाहिए।
  • नृत्य शुरू होने से पहले कथक की कहानी और विशेषताओं को मौखिक रूप से समझाया जाना चाहिए।

आज की पहेली

“अगर नर्तक को सुर-ताल की समझ है, तो वह जान पाएगा कि यह लहरा ठीक नहीं है, इसके माध्यम से नृत्य अंगों में प्रवेश नहीं करेगा।” संगीत में लय को प्रदर्शित करने के लिए ताल का सहारा लिया जाता है। किसी भी गीत की पंक्तियों में लगने वाले समय को मात्राओं द्वारा ठीक उसी प्रकार मापा जाता है, जैसे दैनिक जीवन में व्यतीत समय को हम सेकंड के द्वारा मापते हैं। ताल कई मात्रा समूहों का संयुक्त रूप होता है। संगीत के समय को मापने की सबसे छोटी इकाई मात्रा है और ताल कई मात्राओं का संयुक्त रूप है। जिस तरह घंटे में मिनट और मिनट में सेकंड होते हैं, उसी तरह ताल में मात्रा होती है। आज हम आपके लिए ताल से जुड़ी एक अनोखी पहेली लाए हैं।
एक विद्यार्थी ने अपनी डायरी में अपने विद्यालय के किसी एक दिन का उल्लेख किया है। उस उल्लेख में संगीत की कुछ तालों के नाम आए हैं। आप उन तालों के नाम हुँढिए
बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer Hindi Chapter 8 14

अब नीचे दी गई शब्द पहेली में से संगीत की उन तालों के नाम बूँडकर लिखिए।

बिरजू महाराज से साक्षात्कार Class 7 Question Answer Hindi Chapter 8 16
उत्तर :
शब्द पहेली और डायरी के उल्लेख से तालों के नाम

  • रूपक
  • लक्ष्मी
  • तिलवाड़ा
  • दादरा
  • झूमरा
  • दीपचंदी
  • कहरवा
error: Content is protected !!