Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 40 श्रीकृष्ण और युधिष्ठिर

These NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant & Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers Summary in Hindi Chapter 40 श्रीकृष्ण और युधिष्ठिर are prepared by our highly skilled subject experts.

Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers Summary in Hindi Chapter 40 श्रीकृष्ण और युधिष्ठिर

Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers in Hindi Chapter 40

प्रश्न 1.
बलराम की मृत्यु किस प्रकार हुई ?
उत्तर:
बलराम ने जब अपनी आँखों के सामने अपने वंश का सर्वनाश होते देखा तो दुखी होकर उन्होंने समाधि लगा ली और अपना शरीर त्याग दिया।

प्रश्न 2.
कृष्ण की मृत्यु किस प्रकार हुई ?
उत्तर:
अपने बंधु-बांधवों का सर्वनाश देखकर श्रीकृष्ण भी ध्यान मग्न हो गए और समुद्र के किनारे स्थित वन में अकेले विचरण करते रहे। एक दिन वे जमीन पर वृक्ष के नीचे लेटे सोच रहे थे कि उनका इस संसार को छोड़कर जाने का समय आ गया। तभी एक शिकारी का बाण उनको आकर लगा। इस बाण के लगने से ही उनकी मृत्यु हो गई।

प्रश्न 3.
श्रीकृष्ण की मृत्यु का समाचार सुनकर पांडवों ने क्या किया ?
उत्तर:
पांडवों को जब श्रीकृष्ण की मृत्यु का समाचार मिला तो उनके मन में विराग छा गया। उनमें जीवित रहने की चाह नहीं रही। वे अभिमन्यु के पुत्र परीक्षित को राज्य सौंपकर द्रौपदी को साथ लेकर तीर्थ यात्रा के लिए निकल गए। पवित्र स्थानों के दर्शन करते हुए वे हिमालय की ओर चले गए।

Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 40 श्रीकृष्ण और युधिष्ठिर

Bal Mahabharat Katha Class 7 Summary in Hindi Chapter 40

महाभारत के युद्ध के बाद श्रीकृष्ण ने छत्तीस वर्ष तक द्वारका में राज्य किया। उनके सुशासन में यदुवंश ने सुख-समृद्धि को भोगा पंरतु आपसी फूट के कारण यदुवंश समाप्त हो गया। वंश का नाश देखकर बलराम को इतना दुःख हुआ कि उन्होंने समाधि में बैठकर अपना शरीर त्याग दिया। सभी बंधुओं का सर्वनाश देखकर श्रीकृष्ण ध्यान मग्न हो गए। उन्होंने सोच लिया कि अब संसार छोड़कर जाने का समय आ गया है। वे एक पेड़ के नीचे लेटे हुए थे तभी एक शिकारी ने उनको दूर से देखकर हिरण समझ लिया और धनुष तानकर एक तीर मारा। तीर पैर के तलुए को छेदता हुआ शरीर में घुस गया इस प्रकार उनकी भी मृत्यु हो गई। यह समाचार जब हस्तिनापुर पहुँचा तो पांडवों के मन में विराग उत्पन्न हो गया। वे अभिमन्यु के पुत्र परीक्षित को राज्य सौंपकर द्रौपदी को साथ लेकर तीर्थयात्रा के लिए निकल गए और अंत में हिमालय की ओर चले गए। परीक्षित ने लंबे समय तक हस्तिनापुर पर शासन किया।

error: Content is protected !!