Class 7 Sanskrit Grammar Book Solutions शब्द-विचार एवं संज्ञा शब्द

We are offering NCERT Solutions for Class 7 Sanskrit Grammar Book शब्द-विचार एवं संज्ञा शब्द Questions and Answers can be used by students as a reference during their preparation.

Sanskrit Vyakaran Class 7 Solutions शब्द-विचार एवं संज्ञा शब्द

वर्गों के सार्थक मेल को ‘शब्द’ कहते हैं। वाक्य में प्रयुक्त शब्द पद कहलाते हैं। यथा-‘छात्रः’ शब्द है; ‘छात्रः पठति’ इस वाक्य में ‘छात्रः’ पद है।

शब्द भेद (प्रयोग के आधार पर)

1. विकारी शब्द-लिङ्ग, वचन, कारक, काल और पुरुष के आधार पर जिन शब्दों का रूप परिवर्तित हो जाता है या जिनमें विकार आ जाता है, उन्हें ‘विकारी शब्द’ कहते हैं। इसके अन्तर्गत संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण तथा क्रिया शब्द आते हैं। यथा
संज्ञा – देवः, रमा, पत्रम् आदि।
सर्वनाम – तत्, एतत्, किम् आदि।
विशेषण- सुन्दर, मधुर, एक, द्वि आदि।
क्रिया – पठति, पठतु, अपठत्, पठिष्यति आदि।

Class 7 Sanskrit Grammar Book Solutions शब्द-विचार एवं संज्ञा शब्द

2. अविकारी शब्द-लिङ्ग, वचन, पुरुष, कारक तथा काल आदि के कारण जिन शब्दों के रूप नहीं बदलते अर्थात् उनमें कोई विकार नहीं आता, उन्हें ‘अविकारी शब्द’ कहते हैं। ये अविकारी शब्द ‘अव्यय’ कहलाते हैं। यथा
कुत्र, कदा, मा, नीचैः, यत्र, तत्र, यावत्, तावत् इत्यादि। शब्द भेद (रचना के आधार पर)
शब्द संरचना का आधार उसके आकार-प्रकार पर आधारित होता है। जैसे अकारान्त शब्द – राम, अश्व, पुष्प, फल आदि। आकारान्त शब्द – लता, सीता, प्रजा आदि। इकारान्त शब्द – कपि, मति, नीति आदि। ईकारान्त
शब्द – नारी, नदी, भगिनी आदि। हलन्त शब्द – राजन्, आत्मन् गच्छत् आदि। उकारान्त शब्द – गुरु, मधु, शिशु, साधु आदि। ऋकारान्त शब्द – दातृ, पितृ, मातृ आदि।

शब्द रूप को भली भाँति जानने के लिए निम्न तीन बातों पर विचार करना अनिवार्य है
(अ) लिङ्ग (Gender)
(ब) वचन (Number)
(स) कारक (विभक्तिः ) (Case)

(अ) लिंङ (Gender)-संस्कृत भाषा में शब्दों को तीन लिङ्गों में विभक्त किया गया है
1. पुंल्लिङ्ग (Masculine Gender)-जिस शब्द से पुरुष जाति का बोध हो, उसे पुंल्लिङ्ग शब्द कहते जैसे-बालकः, वानरः, गजः, मयूरः आदि।
2. स्त्रीलिङ्ग (Faminine Gender)-जिस शब्द से स्त्री जाति का बोध हो, उसे स्त्रीलिङ्ग शब्द कहते हैं। जैसे-बालिका, नदी, सारिका, कोकिला आदि।
3. नपुंसकलिङ्ग (Neuter Gender)-जिन शब्दों से न पुरुष जाति और ना स्त्री जाति का बोध होता है। वे शब्द नपुंसकलिङ्ग कहलाते हैं; जैसे-छत्रम्, मित्रम्, कन्दुकम्, वनम्, जलम् आदि।

(ब) वचन (Number)-शब्द के जिस रूप से किसी व्यक्ति या वस्तु की संख्या का बोध हो उसे ‘वचन’ कहते हैं। संस्कृत में वचन के तीन भेद हैं
1. एकवचन (Singular Number)-एक व्यक्ति या वस्तु का बोध कराने वाला एकवचन होता है।
जैसे-फलम्, रामः, कपिः, पठति, पठिष्यति इत्यादि।
2. द्विवचन (Dual Number)-जिन शब्दों से दो का बोध हो, उन्हें द्विवचन कहते हैं। जैसे–फले, रामौ
कपी, पठतः, पठिष्यतः इत्यादि।
3. बहुवचन (Plural Numbers)-दो से अधिक का बोध कराने वाले शब्द बहुवचन होते हैं।
जैसे-फलानि, रामाः, कपयः, पठन्ति इत्यादि।

Class 7 Sanskrit Grammar Book Solutions शब्द-विचार एवं संज्ञा शब्द

(स) कारक तथा विभक्ति (Case)-जिन शब्दों का वाक्य में क्रिया के साथ सीधा सम्बन्ध होता है, वे कारक कहलाते हैं।
सम्बन्ध व सम्बोधन को कारक नहीं माना जाता. क्योंकि इन दोनों का क्रिया के साथ सम्बन्ध नहीं होता। अतः संस्कृत में छः कारक व, सात विभक्तियाँ होती हैं।
यथा-‘नरः नेत्राभ्याम् पश्यति।’ इस वाक्य में ‘मारयति’ क्रिया का सम्बन्ध ‘नरः’ कर्ता से है। ‘नेत्राभ्याम्’ क्रिया का साधन (करण कारक) है। कारक चिह्नों के अनुसार विभक्तियों का प्रयोग होता है।
Class 7 Sanskrit Grammar Book Solutions शब्द-विचार एवं संज्ञा शब्द 1
Class 7 Sanskrit Grammar Book Solutions शब्द-विचार एवं संज्ञा शब्द 2

संज्ञा
किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान या भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं।
जैसे-कृष्णः, आगरा, गीता, मधुरता।

संज्ञा के भेद
1. व्यक्तिवाचक संज्ञा-जिन शब्दों से किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु, या स्थान का बोध हो, वे
व्यक्तिवाचक संज्ञा कहलाते हैं।
जैसे-गणेशः, हिमालयः, ताजमहलः, भारतम् इत्यादि।

2. जातिवाचक संज्ञा-जो शब्द किसी वस्तु, प्राणी या स्थान की सम्पूर्ण जाति का बोध कराते हैं,
जातिवाचक संज्ञा कहलाते हैं।
जैसे-पर्वतः, नरः, पशुः, पुष्पम् इत्यादि।

3. भाववाचक संज्ञा-वे संज्ञा शब्द जिनसे प्राणी या वस्तु के गुण, दोष, अवस्था आदि का ज्ञान हो,
भाववाचक संज्ञा कहलाते हैं।
जैसे-चपलता, स्वच्छता, क्रूरता, रमणीयता आदि।

अभ्यासः

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से द्विवचन शब्द पृथक् कीजिए
द्वे, लताः, कवी, कपेः, कविभ्याम्, वृक्षयोः, मित्राणि, पुस्तके, नरयोः, नरान्, बालकेषु, वृक्षौ, पत्रे, सुन्दराणि
उत्तर:
द्वे, कवी, कविभ्याम्, वृक्षयोः, पुस्तके, नरयोः, वृक्षौ, पत्रे।

Class 7 Sanskrit Grammar Book Solutions शब्द-विचार एवं संज्ञा शब्द

प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों में से अव्ययपद चुनकर लिखिए
(i) यूयम् कुत्र वसथ?
(ii) ईश्वरः सर्वत्र अस्ति।
(iii) आत्मा अजरः अमरः च अस्ति।
(iv) छात्राः विद्यालयात् बहिः आगच्छति।
(v) उद्यम विना सिद्धिः न भवति।
(vi) कोलाहलम् मा कुरू।
(vii) जलम् नीचैः वहति।
(viii) अलम् विवादेन
उत्तर:
(i) कुत्र
(ii) सर्वत्र
(iii) च
(iv) बहिः
(v) विना, न
(vi) मा
(vii) नीचैः
(viii) अलम्

Class 7 Sanskrit Grammar Book Solutions शब्द-विचार एवं संज्ञा शब्द

प्रश्न 3.
अधोलिखित शब्दों में से पुंल्लिङ्ग, स्त्रीलिङ्ग व नपुंसकलिङ्ग पृथक्-पृथक् करके लिखिए
अजा, अश्वः, शुकः, पादपाः, रमे, मालाभिः, चित्रे, नीडानि, खगानाम्, रामाः, कन्ये, पर्वताः, नदी, वृक्षान्, बालाभिः, तृणम, चक्रे, पात्रेषु।
उत्तर:
Class 7 Sanskrit Grammar Book Solutions शब्द-विचार एवं संज्ञा शब्द 3

प्रश्न 4.
अधोलिखित शब्दों में से आकारान्त, इकारान्त, हलन्त एवं ऋकारान्त शब्द पृथक्-पृथक् करके लिखिए।
Class 7 Sanskrit Grammar Book Solutions शब्द-विचार एवं संज्ञा शब्द 4
उत्तर:
आकारान्त – पाठशाला, मक्षिका, सीता, कान्ता, रमा, शिक्षिका
इकारान्त – कपिः, रुचिः, कविः, भूमिः, मतिः, मुनिः
हलन्त – भवत्, गच्छत्, विद्वान्, आत्मन्, राजन्
ऋकारान्त – दातृ, पितृ, मातृ।

Class 7 Sanskrit Grammar Book Solutions शब्द-विचार एवं संज्ञा शब्द

error: Content is protected !!