तरुण के स्वप्न Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 10

Practicing with Malhar Class 8 Hindi Book Solutions Chapter 10 तरुण के स्वप्न उद्बोधन के प्रश्न उत्तर Question Answer improves a student’s confidence in the subject.

Class 8 Hindi Malhar Chapter 10 Question Answer तरुण के स्वप्न

NCERT Class 8th Hindi Chapter 10 तरुण के स्वप्न Question Answer

कक्षा 8 हिंदी पाठ 10 प्रश्न उत्तर – Class 8 Hindi तरुण के स्वप्न Question Answer

पाठ से

आइए, अब हम इस पाठ पर विस्तार से चर्चा करें। आगे दी गई गतिविधियाँ इस कार्य में आपकी सहायता करेंगी।

मेरी समझ से

(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उपयुक्त उत्तर के सम्मुख तारा (★) बनाइए। कुछ प्रश्नों के एक से अधिक उत्तर भी हो सकते हैं।

1. ‘उनके स्वप्न के उत्तराधिकारी आज हम हैं।’ इस कथन में रेखांकित शब्द ‘हम’ किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?

  • सुभाषचंद्र बोस के लिए
  • देश के तरुण वर्ग के लिए
  • चित्तरंजन दास के लिए
  • भारतवासियों के लिए

तरुण के स्वप्न Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 10 1

उत्तर :
देश के तरुण वर्ग के लिए

2. स्वाधीन राष्ट्र का स्वप्न साकार होगा

  • आर्थिक असमानता से
  • ख्खी-पुरुष के भिन्न अधिकारों से
  • श्रम और कर्म की मर्यादा से
  • जातिभेद से

तरुण के स्वप्न Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 10 2

उत्तर :
श्रम और कर्म की मर्यादा से
जातिभेद से

तरुण के स्वप्न Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 10

3. ‘उनके स्वप्न के उत्तराधिकारी आज हम हैं।’ ‘उत्तराधिकारी’ होने से क्या अभिप्राय है?

  • हमें उनके स्वपों को सँजोकर रखना है।
  • हमें भी उनकी तरह स्वप्न देखने का अधिकार है।
  • उनके स्वप्वों को पूरा करने के लिए हमें ही कर्म करना है।
  • उनके स्वपों पर चर्चा करने का दायित्व ह्रमारा ही है।

उत्तर :
उनके स्वप्नों को पूरा करने के लिए हमें ही कर्म करना है।

4. जब प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा और उन्नति का समान अवसर प्राप्त होगा, तब

तरुण के स्वप्न Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 10 3

  • राष्ट्र की श्म-शक्ति बढ़ेगी
  • तरुणों का साहस बढ़ेगा
  • राष्ट्र स्वाधीन बनेगा
  • राष्ट्र स्वप्दर्शी होगा

उत्तर :
राष्प्र की श्रम-शक्ति बड़ेगी

(ख) हो सकता है कि आपके समूह के साथियों ने अलग-अलग उत्तर चुने हों। अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?
उत्तर :
छात्र स्वयं करें।

मिलकर करें मिलान

नीचे स्तंभ 1 में पाठ में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ दी गई हैं और स्तंभ 2 में उन पंक्तियों से संबंधित भाव-विचार दिए गए हैं। स्तंभ 1 में दी गई पंक्तियों का स्तंभ 2 में दिए गए भाव-विचार से सही मिलान कीजिए।
तरुण के स्वप्न Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 10 4
उत्तर :

स्तंभ 1 स्तंभ 2
1. “इसी स्वप्न की प्रेरणा से हम उठते हैं, बैठते हैं, चलते हैं, फिरते हैं और लिखते हैं, भाषण देते हैं, काम-काज करते हैं।” 2. हमारी समूची दिनचर्या और आचार-विचार इसी लक्ष्य (स्वप्न) की प्राप्ति पर केंद्रित हैं।
2. “जो राष्ट्र हमारे स्वदेशी समाज के यंत्र के रूप में काम करेगा, सर्वोपरि वह समाज और राष्ट्र भारतवासियों का अभाव मिटाएगा।” 3. जिस देश की योजनाएँ हमारे अपने समाज को ध्यान में रखकर बनाई जाएँगी, उस देश में किसी भी प्रकार का अभाव नहीं होगा।
3. “उस समाज में व्यक्ति सब दृष्टियों से मुक्त हो तथा समाज के दबाव से वह मरे नहीं।” 1. समाज में सभी व्यक्तियों को सभी तरह की स्वतंत्रता हो और उस पर किसी तरह का बंधन या सामाजिक दबाव न हो।

पंक्तियों पर चर्चा

पाठ से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार अपनी कक्षा में साझा कीजिए।

(क) “उस समाज में अर्थ की विषमता न हो।”
अर्थ इस पंक्ति का अर्थ है कि एक आदर्श समाज में कुछ लोग अर्यंत धनवान और कुछ बहुत निर्धन न हों। सभी लोगों को आवश्यक सुविधाएँ, संसाधन और अवसर समान रूप से प्राप्त हो।
विचार जब समाज में सभी को समान आर्थिक अवसर मिलते हैं, तब असमानता, द्वेष, अपराष और भेदभाव कम होता है। नेताजी ऐसा समाज चाहते थे, जहाँ हर व्यक्ति सुशहाल और आत्मनिर्मर रहे। अर्थ की विषमता को समाप्त करना सामाजिक समरसता और राष्ट्र की प्रगति के लिए आवश्यक है।

(ख) “वही स्वप्न उनकी शक्ति का उत्स बना और उनके आनंद का निर्द्भर रहा।”
अर्थ इसका मतलब है कि देशबंधु चित्तरंजन दास का बो स्वप्न (एक स्वतंत्र और आदर्श राप्द्र का) था, वही उनके जीवन की प्रेरणा शक्ति का स्रोत बना रहा और वही उन्हें सच्चा आनंद (खुशी) देता रहा। विचार यह पंक्ति हमें बताती है कि जब कोई मनुष्य किसी उच्च लक्ष्य के लिए कार्य करता है, तो उसे कठिनाइयों के बावजूद भी मानसिक संतोष और आत्मिक आनंद मिलता है। ऐसे स्वप्न मनुष्य को महान बनाते हैं और समाज को दिशा देते हैं।

तरुण के स्वप्न Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 10

(ग) “उस समाज में व्यक्ति सब दृष्टियों से मुक्त हो।”
अर्थ इसका तात्पर्य है कि समाज का हर व्यक्ति हर प्रकार के बंधनों और बाधाओं; जैसे- जाति, घर्म, लिंग, सामाजिक दबाब, गरीबी या शिक्षा की कमी से स्वतंत्र हो।
वियार स्वतंत्रता केवल राजनीतिक नही होती। वास्तविक स्वतंत्रता तब होती है, जव व्यक्ति अपनी इच्छा से सोचने, बोलने, पढ़ने और कार्य करने के लिए आजाद हो। नेताजी ऐसा ही समतामूलक, समानता पर आधारित समाज चाहते थे, जहाँ हर व्यक्ति को सुलकर अपना जीवन जीने का अधिकार हो।

सोच-विचार के लिए

अब आप इस पाठ को पुनः पढ़िए और निम्नलिखित के विषय में पता लगाकर लिखिए

(क) नेताजी सुभाषर्चंद्र बोस ने किस प्रकार के राष्ट्र निर्माण का स्वप्न देखा था?
उत्तर :
नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ऐसे राष्ट्र निर्माण का स्वप्न देखा था, जो स्वाधीन, संपन्न और समरसतापूर्ण हो। उन्होने ऐसे समाज की कल्पना की थी, जिसमें जातिभेद, गरीवी और लिंगभेद का कोई स्थान न हो। हर नागरिक को शिक्षा, रोजगार और उन्नति के समान अवसर मिलें। समाज में नारी और पुरूष समान अधिकारों के साथ राष्ट्र निर्माण में भाग लें। ऐसा राष्ट्र विदेशी प्रभावों से मुक्त हो और पूरी तरह स्वदेशी मूल्यों पर टिका हो।

(ख) नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने किस लक्ष्य की प्राप्ति को अपने जीवन की सार्थकता के रूप में देखा?
उत्तर :
नेताजी ने आदर्श समाज और आदर्श राष्ट्र की स्थापना को ही अपने जीवन का उच्चतम लक्ष्य माना। उन्होने अपने जीवन की सार्थकता इस बात में देखी कि इस स्वप्न को साकार करने के लिए हर प्रकार का त्याग और संघर्ष किया जाए। यहाँ तक कि यदि राष्ट्र के लिए प्राण भी देने पड़ें, तो वह मरण ‘स्वर्ग समान’ होगा, ऐसा उनका विश्वास था। उनके अनुसार, यही स्वप्न उन्हें असीम शक्ति और आनंद देता धा।

(ग) “आलसी तथा अकर्मण्य के लिए कोई स्थान नहीं रहेगा” सुभाषचंद्र बोस ने ऐसा क्यों कहा होगा?
उत्तर :
नेताजी का मानना धा कि एक राष्ट्र तभी आगे बढ़ सकता है, जब उसके सभी नागरिक सक्रिय, परिश्रमी और कर्त्तव्यनिष्ठ हों। उन्होने ऐसा समाज चाहा, जहाँ श्रम और कर्म की पूरी मर्यादा हो। जो लोग समाज के विकास में योगदान नहीं देते, बे समाज के लिए बोझ बन जाते हैं। ऐसे आलसी और अकर्मण्य लोगों के लिए आदर्श समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए, ताकि राष्ट्र सशक्त और आत्मनिर्भर बन सके।

(घ) नेताजी सुभाषर्चंद्र बोस के लक्ष्यों या ध्येय को पूरा करने के लिए आज की युवा पीढ़ी क्या-क्या कर सकती है?
उत्तर :
आधुनिक युवा पीक़ी नेताजी के सपनों को साकार करने के लिए निम्न कार्य कर सकती है

  • शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त कर समाज को जागरूक बनाना।
  • जातिवाद, भेदभाव और भ्रष्टाचार को नकारना और समानता को बढ़ावा देना।
  • नारी सशक्तिकरण, स्वदेशी उत्पादों को अपनाना और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में काम करना।
  • देश और समाज की सेवा के लिए ईमानदारी, कड़ी मेहनत और कर्मनिष्ठा को अपनाना।

अनुमान और कल्पना से

(क) “उस समाज में व्यक्ति सब दृष्टियों से मुक्त हो”, सुभाषचंद्र बोस ने किन-किन दृष्टियों से मुक्ति की बात की होगी?
उत्तर :
नेताजी सुभाषचंद्र बोस का तात्पर्य यह था कि हर व्यक्ति को पूरी तरह स्वतंत्र होना चाहिए। बे चाहते थे कि

  • समाज जाति, धर्म और संप्रदाय के भेदभाव से मुक्त हो।
  • गरीब और अमीर के बीच की आर्थिक असमानता खत्म हो।
  • नारी और पुरुष को समान अधिकार मिलें।
  • किसी व्यक्ति पर समाज या परिवार का ऐसा दबाव न हो, जो उसकी स्वतंत्र सोच और कार्य करने की आजादी को रोक दे।
  • नेताजी ऐसे समाज का सपना देखते थे, जहाँ हर व्यक्ति को सोचने, बोलने और कर्म करने की पूरी स्वतंत्रता हो।

तरुण के स्वप्न Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 10

(ख) “उस समाज में नारी मुक्त होकर समाज एवं राष्प्र के पुरुषों की तरह समान अधिकार का उपभोग करे”, सुभाषचंद्र बोस को अपने भाषण में नारी के लिए समान अधिकार की बात क्यों करनी पड़ी?
उत्तर :
नेताजी मानते थे कि देश की उन्नति तभी हो सकती है, जब स्त्री और पुरूष दोनों को समान अधिकार मिलें। उस समय समाज में महिलाओं को बहुत से अधिकार नहीं मिलते थे। उन्हें शिक्षा, नौकरी और निर्णय लेने में पुरुषों से कम महत्त्व दिया जाता था। इसलिए उन्होने कहा कि महिलाओं को भी वही अधिकार मिलें, जो पुरुषों को मिलते हैं; जैसेशिक्षा, रोजगार और राष्ट्र-सेवा में भागीदारी।

(ग) आपके विचार से हमारे समाज में और कौन-कौन से लोग हैं, जिन्हें विशेष अधिकार दिए जाने की आवश्यकता है?
उत्तर :
हमारे समाज में कई ऐसे लोग हैं, जिन्हें विशेष मदद की जरूरत है

  • पिछड़े वर्ग के लोग (जैसे-शोषित वर्ग), जिन्हें शिक्षा और नौकरी में अवसर मिलना चाहिए।
  • महिलाएँ, जिन्हें कई क्षेत्रों में अभी भी समानता नहीं मिलती।
  • गरीब वर्ग, जिन्हें रोजगार, भोजन और चिकित्सा की सुविधा मिलनी चाहिए।
  • दिव्यांनजन, जिन्हें समाज में सम्मान और सहायता की जरूरत है।
  • बच्चे और वृद्ध, जिनके लिए सुरक्षा और देखभाल की विशेष व्यवस्था होनी चाहिए।

(घ) सुभाषचंद्र बोस देश के समस्त युवा वर्ग को संबोधित करते हुए कहते हैं – “हे मेरे तरुण भाइयो ?” उनका संबोधन केवल ‘भाइयो’ शब्द तक ही क्यों सीमित रहा होगा?
उत्तर :
नेताजी ने अपने समय की सामाजिक स्थिति के अनुरूप ‘भाइयो’ शब्द का प्रयोग किया। उस दौर में सार्वजनिक सभाओं और आंदोलनों में पुरुषों की भागीदारी अधिक थी, जबकि महिलाएँ सामाजिक बंधनों के कारण कम सक्रिय थीं। साथ ही ‘भाइयो’ शब्द में नेताजी ने बंधुत्व, एकता और आत्मीयता का भाव प्रकट किया, जिससे बे युखा वर्ग को अपना मानकर प्रेरित करना चाहते थे। यह संबोधन उनकी भावनात्मक अपील का हिस्सा था, जो युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए जोड़ने का माध्यम बना।

(ङ) “यह स्वप्न मैं तुम्हें उपहारस्वरूप देता हूँ – स्वीकार करो।” सुभाषचंद्र बोस के इस आह्नान पर श्रोताओं (युवा वर्ग) की क्या प्रतिक्रिया रही होगी?
उत्तर :
पाठ के अनुसार, नेताजी का यह भावनात्मक और प्रेरक आह्रान युवाओं के मन में गहरा प्रभाव छोडने वाला था। युवाओं ने इसे सम्मान और गर्ष के साथ स्वीकार किया होगा। वे इस स्वप्न को सिर्फ एक बिचार नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य मानकर राष्ट्र निर्माण में समर्पित हो गए होंगे। यह स्वप्न उनके लिए संघर्ष, त्याग और प्रेरणा का स्रोत बना। उन्होने इसे नेताजी की अंतिम अमानत समझकर अपने कर्म, विचार और संकल्प से साकार करने की दिशा में कार्य आरंभ कर दिया होगा।

शीर्षक

(क) आपने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के भाषण का एक अंश पढ़ा है, इसे ‘तरुण के स्वप्न’ शीर्षक दिया गया है। अपने समूह में चर्चा करके लिखिए कि यह शीर्षक क्यों दिया गया होगा?
उत्तर :
इस भाषण का नाम ‘तरुण के स्वप्न’ इसलिए उचित है, क्योकि यह नेताजी सुभाषचंद्र बोस द्वारा युवाओं को संबोधित प्रेरक संदेश है। उन्होने एक ऐसे राष्प्र और समाज का स्वप्न देखा था, जो स्वतंत्र, समानता-युक्त, जाति-बिहीन और कर्मशील हो। वे इस स्वप्न को युवा पीढ़ी को सौपते हैं, जिससे वे उसे साकार कर सकें। इसलिए यह शीर्षक दर्शाता है कि यह स्वप्न अब तरुणों (युवाओं) की जिम्मेदारी और प्रेरणा बन चुका है। यह शीर्षक पूरी तरह से भाषण की भावना को व्यक्त करता है।

(ख) यदि आपको भाषण के इस अंश को कोई अन्य नाम देना हो तो क्या नाम देंगे? आपने यह नाम क्यों सोचा? यह भी लिखिए।
उत्तर :
मैं इस भाषण को ‘स्वतंत्र राष्ट् का स्वप्न’ शीर्षंक देना चाहूँगा। यह नाम इसलिए उपयुक्त है, क्योकि नेताजी ने न केवल राजनीतिक आजादी की बात की, बल्कि एक आदर्श समाज की भी कल्पना की -जहाँ सभी नागरिक स्वतंत्र हों, समान अधिकारों के भागी हो, स्त्री-पुरुष में भेद न हो और श्रम को सम्मान मिले। यह भाषण क्रेबल युवाओं को नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट् को एक दिशा देने वाला है, इसलिए यह नाम उसकी व्यापक भावना को और स्पष्ट रूप से प्रकट करता है।

तरुण के स्वप्न Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 10

(ग) सुभाषचंद्र बोस ने अपने समय की स्थितियों या समस्याओं को अपने संबोधन में स्थान दिया है। यदि आपको अपनी कक्षा को संबोधित करने का अवसर मिले तो आप किन-किन विषयों को अपने उद्बोधन में सम्मिलित करेंगे और उसका क्या शीर्षक रखेंगे?
उत्तर :
यदि मुझे अपनी कक्षा को संबोधित करने का अवसर मिले, तो मैं निम्नलिखित विषयों को सम्मिलित करूँगा

  • शिक्षा में समान अवसर और सभी के लिए डिजिटल सुविधाएँ
  • पर्यावरण की रक्षा और जलवायु संकट, जातिवाद और लैगिक भेदभाव को समाप्त करना, सामाजिक मीडिया का सकारात्मक उपयोग, स्वच्छता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति

मेरे भाषण का शीर्षक होगा-“नवभारत के स्वप्न – हमारी जिम्मेदारी” यह शीर्षक इसलिए चुना गया, क्योकि आज का युवा ही आने वाले भारत को आकार देगा। नेताजी के स्वप्न की तरह हमें भी आज के युग की समस्याओं को समझकर आगे बढ़ना है और एक बेहतर भारत बनाना है।

भाषा की बात

(क) सुभाषर्चंद्र बोस ने अपने भाषण में संख्या, संगठन या भाव आदि का बोध कराने वाले शब्दों के साथ उनकी विशेषता अथवा गुण बताने वाले शब्दों का प्रयोग किया है। उनके भाषण से विशेषता अथवा गुण बताने वाले शब्द डूँढकर दिए गए शब्द समूह को पूरा कीजिए
तरुण के स्वप्न Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 10 5
उत्तर :
तरुण के स्वप्न Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 10 11

(ख) सुभाषर्चंद्र बोस ने तो उपर्युक्त विशेषताओं के साथ इन शब्दों को रखा है। आप किन विशेषताओं के साथ इन उपर्युक्त शब्दों को रखना चाहेंगे और क्यों? लिखिए।
उत्तर :

  • में निम्नलिखित विशेषताओं के साथ इन शब्दों को रखना चाहूँगा अखंड-विश्वास क्योकि विश्वास ही हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और इसे कभी टूटने नहीं देना चाहिए।
  • सार्थक-प्रयास क्योकि बिना सार्थक प्रयास के कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता। जीवन में किए गए हर प्रयास का एक उद्देश्य होना चाहिए।
  • स्वाधीन-विचार क्योकि स्वतंत्र बिचार ही व्यक्ति को सही-गलत का निर्णय लेने और अपने मार्ग पर चलने में सक्षम बनाते हैं।
  • असीम-संभावनाएँ क्योकि हर व्यक्ति और हर स्थिति में अनंत संभावनाएँ छिपी होती हैं, जिन्हें पहचानकर हम महान कार्य कर सकते हैं।
  • संपन्न-संस्कृति क्योंकि एक समृद्ध संस्कृति ही किसी राष्ट्र की पहचान होती है और उसे विश्व मंच पर गौरव दिलाती है। यह सिर्फ धन-संपत्ति से कही बढ़कर है।
  • अपार-ज्ञान क्योंकि ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती और यह हमें लगातार सीखने और विकसित होने के लिए प्रेरित करता है।

विपरीतार्थक शब्द और उनके प्रयोग

तरुण के स्वप्न Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 10 6

(क) “और उस पर एक स्वाधीन राष्ट्र” इस वाक्यांश में रेखांकित शब्द ‘स्वाधीन’ का विपरीत अर्थ देने वाला शब्द है ‘पराधीन’। इसी प्रकार के कुछ विपरीतार्थक शब्द आगे दिए गए हैं, लेकिन वे आमने-सामने नहीं हैं। रेखाएँ खींचकर विपरीतार्थक शब्दों के सही जोड़े बनाइए
तरुण के स्वप्न Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 10 7
उत्तर :

  • स्वीकार-अस्वीकार
  • सार्थक-निरर्थक
  • विषमता-समानता
  • क्षुद्र-विशाल/ वृहत/विराट/महान
  • संपन्न-विपन्न
  • अकर्मण्य-कर्मण्य/कर्मट
  • मरण-जीवन

तरुण के स्वप्न Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 10

(ख) अब स्तंभ 1 और स्तंभ 2 के सभी शब्दों से दिए गए उदाहरण के अनुसार वाक्य बनाकर लिखिए; जैसे-“समाज की उन्नति अकर्मण्य नहीं अपितु कर्मण्य व्यक्तियों पर निर्भर है।”
उत्तर :
स्तंभ 1 और स्तंभ 2 के शब्दों से वाक्य उदाहरण

  1. हमें सफलता प्राप्त करने के लिए अपने प्रयास स्वीकार करने चाहिए, न कि अस्वीकार।
  2. एक सार्थक जीवन वही है, जो निरर्थक कार्यों में नष्ट न हो।
  3. समता समाज की गरिमा है, विषमता से केवल कलह उत्पन्न होती है।
  4. वृहत सोच ही क्षुद्र स्वभाव से ऊपर उठने का मार्ग है।
  5. संपन्न राष्ट्र वह होता है, जो विपन्न वर्गों की सहायता करता है।
  6. समाज की उन्नति अकर्मण्य नहीं अपितु कर्मण्य व्यक्तियों पर निर्भर है।
  7. मरण तो जीवन का एक अंश है, इसका भय हमें जीवन जीने से नहीं रोकना चाहिए।

पाठ से आगे

आपकी बात

(क) आपने सुभाषचंद्र बोस के स्वप्न के बारे में जाना। आप अपने विद्यालय, राज्य और देश के बारे में कैसे स्वप्न देखते हैं? लिखिए।
उत्तर :
अपने विद्यालय, राज्य और देश के लिए मेरे स्वप्न
विद्यालय मेरा सपना है कि मेरा विद्यालय एक ऐसा स्थान बने, जहाँ सभी हात्र-छात्राएँ बिना किसी भेदभाव के उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त करें। यहाँ सीखने का वाताब
रण सकारात्मक और रचनात्मक हो, जहाँ विद्यार्थियों से केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाने की अपेक्षा न हो, बल्कि उन्हें ईमानदार, जिम्मेदार और नवाचारी नागरिक बनने की प्रेरणा मिले। विद्यालय में खेल, कला, विज्ञान आदि सभी क्षेत्रों में प्रोत्साहन मिले और शिक्षक व विद्यार्थी मिलकर एक परिवार की तरह सीखने और आगे बड़ने के लिए प्रयत्न करें।

राज्य मैं चाहता हूं कि मेरा राज़्य सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक दृष्टि से प्रगतिशील बने यहाँ की जनता शिक्षित, स्वास्थ्य-संपन्न और जागरूक हो। राज्य में कोई भी जाति, धर्म या लिंग के आधार पर भेदभाव न हो। प्राकृतिक संसाधनों का सतत और न्यायपूर्ण उपयोग हो तथा सभी को समान अवसर मिलें।
देश मेरा सपना है कि भारत पूरी तरह से स्वाधीन, आत्मनिर्भर, समृद्ध, सशक्त और न्यायप्रिय राष्ट्र बने। यहाँ हर नागरिक को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षित वातावरण की गारंटी मिले। भारत विश्वपटल पर अपने सद्गुण, विबिधता में एकता, शांतिप्रियता व वैज्ञानिक सोच के लिए पहचाना जाए। मेरे देश का हर नागरिक अपने कर्त्तव्यों के प्रति सजग और अधिकारों के प्रति जागरूक हो।

(ख) हमें बड़े संघर्षों के बाद स्वतंत्रता मिली है। अपनी इस स्वतंत्रतों को बनाए रखने के लिए हम अपने स्तर पर क्या-क्या कर सकते हैं? लिखिए।
तरुण के स्वप्न Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 10 8
उत्तर :
अपनी इस स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए अपने स्तर पर निम्न कार्य कर सकते हैं

  • कानून का पालन हर नागरिक के रूप में देश के संविधान ख कानूनों का सम्मान और पालन करना।
  • सांप्रदायिक एकता और भाईंचारा सभी धमों, जातियों और समुदायों के साथ समानता और भाईचारे का व्यवहार करना।
  • शिक्षा और जागरूकता स्वयं शिक्षित होकर समाज के अन्य लोगों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित करना।
  • सक्रिय सहभागिता लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं (जैसे-मतदान) में भाग लेना और राष्ट्रहित में सजग नागरिक बनना।
  • स्वच्छता और पर्याबरण संरक्षण अपने आस-पास सफाई रखना, पर्यावरण की रक्षा करना।
  • सांस्कृतिक मूल्यों का सम्मान भारतीय संस्कृति के सकारात्मक मूल्यों को अपनाना और सुरक्षित रखना।
  • झृठ, भष्टाचार और अन्याय का विरोध देश में ब्याप्त बुराइयों, भ्रष्टाचार व अन्याय का विरोध करना।
  • त्याग और सेवा राष्ट्र और समाज के लिए आवश्यकता पड़ने पर अपना समय, ज्ञान या संसाधन समर्पित करना।

तरुण के स्वप्न Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 10

मिलान कीजिए

(क) नीचे स्तंभ 1 में स्वतंत्रता सेनानियों से संबंधित कुछ तथ्य दिए गए हैं और स्तंभ 2 में स्वतंत्रता सेनानियों के नाम दिए गए हैं। तथ्यों का स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से रेखा खींचकर सही मिलान कीजिए। इसके लिए आप अपने शिक्षकों, अभिभावकों और पुस्तकालय तथा इंटरनेट की सहायता ले सकते हैं।
तरुण के स्वप्न Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 10 9
उत्तर :

स्तंभ 1 स्तंभ 2
1. 8 अप्रैल, 1929 को ‘सेंट्रल असेंबली’ में बम फेंकने वाले क्रांतिकारी, ‘शहीद-ए-आज़म’ के नाम से जाने जाते हैं। 6. भगत सिंह
2. ‘स्वराज पार्टी’ के संस्थापकों में से एक, सुभाषचंद्र बोस के राजनीतिक गुरु कहे जाते हैं। 4. चित्तरंजन दास
3. जेल में क्रांतिकारियों के साथ राजबंदियों के समान व्यवहार न होने के कारण क्रांतिकारियों ने 13 जुलाई 1929 से भूख हड़ताल शुरू कर दी। अनशन के तिरसठवें दिन जेल में इनका देहांत हो गया। 5. जतिन दास
4. इनके जन्मदिवस पर ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ मनाया जाता है। 2. महात्मा गाँधी
5. नर्मदा नदी के तट पर इनकी एक विशाल प्रतिमा स्थापित है। जिसे ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ कहा जाता है। 1. सरदार वल्लभभाई पटेल
6. 1921 में असहयोग आंदोलन में गिरफ्तार होने पर न्यायाधीश ने इनसे पिता का नाम पूछा तो इन्होंने कहा- “मेरा नाम आजाद है, पिता का नाम स्वतंत्रता और पता कारावास है।” 3. चंद्रशेखर आजाद

(ख) इनमें से एक स्वतंत्रता सेनानी का नाम ‘तरुण के स्वप्न’ पाठ में भी आया है। उसे पहचानकर लिखिए।
उत्तर :
‘तरुण के स्वप’ पाठ में जिस स्वतंत्रता सेनानी का नाम आया है, वह चित्तरंजन दास है, जिनके स्वप्न के उत्तराधिकारी के रूप में सभी को माना गया है।

सर्वांगीण स्वाधीन संपन्न समाज के लिए प्रयास

नेताजी सुभाषचंद्र बोस और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने स्वाधीन संपन्न
समाज की स्थापना के लिए अपने समय में अनेक प्रयास किए। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् इस दिशा में क्या-क्या उल्लेखनीय प्रयत्न किए गए हैं?
अपनी सामाजिक अध्ययन की पाठ्यपुस्तक, अपने अनुभवों एवं पुस्तकालय की सहायता से लिखिए।
उत्तर :
भारत की स्वतंत्रता के बाद नेताजी सुभाषचंद्र बोस और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के स्वाधीन संपन्न समाज के स्वप्न को साकार करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं। जैसे-

सामाजिक सुधार

  • सामाजिक कुरीतियों पर रोक बाल विवाह, सती प्रथा, कन्या भूण हत्या और जाति प्रथा जैसी बुराइयों के खिलाफ सख्त कानून बनाए गए और जागरूकता फैलाई गई।
  • महिला सशक्तीकरण महिलाओं की शिक्षा को बढ़ावा दिया गया और उन्हें समाज में समान भूमिका देने के लिए कानून व योजनाएँ लागू की गई।
  • सामाजिक समानता अस्पृश्यता को समाप्त करने और दलितों ब पिह्हे वर्गों के उत्थान के लिए अभियान चलाए गए।

शिक्षा एवं जागरूकता

  • शिक्षा का प्रसार शिक्षा को आम लोगों तक पहुँचाने के लिए स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय स्थापित किए गए।
  • समान अवसर कमजोर वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए संविधान में समान अवसर और आरक्षण का प्रावधान किया गया।

आर्थिक एवं शासन सुधार

  • स्वदेशी उत्पादन देश में आत्पनिर्भरता बढ़ाने के लिए स्वदेशी उत्पादन को प्रोत्साहित किया गया।
  • लोकतांत्रिक शासन पंचायती राज और कानून का शासन स्थापित कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृद्ध किया गया।
  • विकास योजनाएँ गरीबी उन्मूलन, रोजगार सृजन और समृद्धि के लिए कई योजनाएँ शुरू की गई।

इन प्रयासों से स्वतंत्र भारत ने नेताजी के स्वप्न की दिशा में कदम बढ़ाए हैं, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति स्वाधीन, समृद्ध और समान अवसरों वाला है। यह एक सतत प्रक्रिया है और सामाजिक सुधार तथा विकास के प्रयास आज भी जारी हैं।

तरुण के स्वप्न Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 10

स्त्री सशक्तीकरण

(क) सुभाषचंद्र बोस ने स्त्रियों के लिए समान अधिकार की बात की है। अपने अनुभवों के आधार पर बताइए कि उन्हें कौन-कौन से विशेषाधिकार राज्य की ओर से दिए गए हैं?
उत्तर :
भारत ने महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु निम्नलिखित विशेष प्राबधान किए हैं

  • शिक्षा में प्रोत्साहन लड़कियों की झिक्षा को बढ़ाबा देने के लिए फीस में रियायतें, छात्रवृत्तियाँ और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी योजनाएँ चलाई गई।
  • रोजगार में अवसर व सुरक्षा सरकारी नौकरियों में आरक्षण, मातृत्व अवकाश, समान वेतन का अधिकार और कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन से सुरक्षा के कानून बनाए गए।
  • राजनीति में भागीदारी स्थानीय निकायों (पंचायतों) में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित की गई, ताकि उनकी राजनीतिक भागीदारी बढ़ सके।
  • संपत्ति और कानूनी अधिकार पैतृक संपत्ति में बेटियों को समान अधिकार, विवाह-विच्छेद, भरण-पोषण और घरेलू हिंसा से सुरक्षा बैसे कानून लागू किए गए।
  • सुरक्षा और न्याय महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए कठोर कानून, महिला पुलिस धाने और त्वरित न्याय के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का प्रावधान किया गया।

ये प्रावधान महिलाओं को ऐतिहासिक असमानताओं से उबरने और समाज में बराबरी का दर्जा हासिल करने में मदद करने के लिए हैं, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में पूरी तरह से योगदान दे सकें।

(ख) सुभाषचंद्र बोस ने ‘आजाद हिंद फौज’ का नेतृत्व किया था। उसमें एक टुकड़ी स्त्रियों की भी थी। उस टुकड़ी का नाम पता लगाकर लिखिए। उस टुकड़ी की भूमिका क्या थी? यह भी बताइए।
उत्तर :
सुभाषर्चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज में महिलाओं की एक टुकड़ी बनाई थी, जिसका नाम ‘द रानी ऑफ झॉसी रेजिमेंट’ था। इस टुकड़ी की भूमिका इस प्रकार थी

  • यह महिला रेजिमेंट पूरी लड़ी हुई होती थी और इसकी कमान लक्ष्मी स्वामीनाथन के हाथों में थी।
  • इसमें लगभग 1000 महिला सैनिक शामिल थीं, जिन्हें पूरी तरह प्रशिक्षण दिया गया था।
  • योग्य सैनिकों को युद्ध क्षेत्र में भेजा गया और अन्य को नसिंग तथा सहायिका के कामों में लगाया गया।
  • यह टुकड़ी भारत की आज्ञादी के लिए लड़ती थी और महिलाओं को आत्मनिर्भर तथा मजबूत बनाने का एक उदाहरण थी।
  • यह रेजिमेंट नेताजी के महिलाओं के प्रति समानता और सशक्तीकरण के उनके विश्वास का प्रतीक थी।

इस प्रकार, नेताजी ने महिलाओं को केवल सामाजिक अधिकार ही नहीं, बल्कि युद्ध में भी प्राथमिक योगदान देने का अवसर देकर एक क्रांतिकारी दृष्टिकोण अपनाया।

error: Content is protected !!