तरुण के स्वप्न Class 8 Summary Explanation in Hindi Chapter 10

For quick revisions, Class 8 Hindi Notes Malhar Chapter 10 तरुण के स्वप्न Summary in Hindi Explanation is a highly effective tool.

तरुण के स्वप्न Class 8 Summary in Hindi

तरुण के स्वप्न Class 8 Hindi Summary

तरुण के स्वप्न का सारांश – तरुण के स्वप्न Class 8 Summary in Hindi

नेताजी का आदर्श समाज और राष्ट्र का स्वप्न

नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने एक नए, स्वतन्त्र और समृद्ध राष्ट्र का स्वप्न देखा था, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति को स्वतंत्रता और समान अधिकार मिले। उनका सपना था ऐसा समाज, जिसमें जातिबाद, लिंगभेद और आर्थिक असमानता न हो। बे चाहते थे कि हर व्यक्ति को शिक्षा और उन्नति के समान अवसर मिलें और श्रम ब कर्म को उसका उचित सम्मान मिले। इस समाज में नारी को पुरुषों के समान अधिकार और कर्त्तव्यों में भागीदारी दी जाए।

तरुण के स्वप्न Class 8 Summary Explanation in Hindi Chapter 10 1

प्रेरणादायक स्वप्न का उत्तराधिकारी युवा वर्ग

नेताजी ने कहा कि जैसे देशबंधु चित्तरंजन दास के स्वपन ने उन्हें प्रेरणा दी, वैसे ही वे अपने स्वप्व को युवाओं को सौपना चाहते हैं। इस सपने को साकार करने के लिए उन्होने युबाओं से संकल्प, संघर्ष और त्याग की अपेक्षा की। उनके अनुसार यह स्वप्न एक ऐसा सत्य है, जिसे प्राप्त करने के लिए कोई भी बलिदान कम नहीं है।

राष्ट्र और समाज की सर्वोच्चता का आदर्श

सुभाष बाबू का यह मत था कि हमारा राष्ट्र किसी भी विदेशी प्रभाब से पूर्णत: मुक्त हो और इसका हर अंग स्वदेशी मूल्यों पर आधारित हो। ऐसा राष्ट्र और समाज केबल भारतवासियों के जीवन से अभाव नहीं मिटाएगा, बल्कि पूरी दुनिया में एक आदर्श समाज और राष्ट्र का उदाहरण बनकर उभरेगा।

तरुण के स्वप्न Class 8 Summary Explanation in Hindi Chapter 10 2

युवाओं को दिया गया सबसे मूल्यवान उपहार

नेताजी ने युबाओं से कहा कि उनके पास देने के लिए कुछ भौतिक नहीं है, परंतु उन्होंने जो स्वप्न देखा है, वही वे उन्हें उपहारस्वरूप देना चाहते हैं।

यह स्वप्न उन्हें असीम आनंद, शक्ति और जीवन की दिशा देता है। उन्होंने युवाओं से अनुरोध किया कि बे इस स्वप्न को अपने जीबन का आदर्श बनाएँ और इसे साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें।

शब्दार्थ :

  • देशबंधु – देश का मित्र
  • निर्झर – झरना
  • उत्तराधिकारी – अधिकार प्राप्त करने वाला
  • काम-काज – कार्य या व्यवसाय
  • सर्वानीण – सभी पक्षों से पूर्ण
  • स्वाधीन – स्वतंत्र
  • संपन्न समाज – समृद्ध समाज
  • जातिभेद – जातियों में भेदभाव
  • विषमता – असमानता
  • सुअवसर – अच्छा अवसर
  • मर्यादा – सीमा या गरिमा
  • अकर्मण्य – आलसी, निष्किय
  • विजातीय – भिन्न जाति का
  • स्वदेशी – अपने देश का
  • सर्वोपरि – सबसे ऊपर
  • तरुण – युखा, किशोर
error: Content is protected !!