दो गौरैया Class 8 Summary Explanation in Hindi Chapter 2

For quick revisions, Class 8 Hindi Notes Malhar Chapter 2 दो गौरैया Summary in Hindi Explanation is a highly effective tool.

दो गौरैया Class 8 Summary in Hindi

दो गौरैया Class 8 Hindi Summary

दो गौरैया का सारांश – दो गौरैया Class 8 Summary in Hindi

‘दो गौरैया’ पाठ एक मध्यमवर्गीय परिवार और उनके घर में घोंसला बनाने वाली दो गौरैयों की मार्मिक, हास्यपूर्ण और संवेदनशील कथा है। लेखक ने इस घटना के माध्यम से सह-अस्तित्व, मानवीय करुणा, सहनशीलता और व्यवहार परिवर्तन की भावनाओं को सुंदरता से प्रस्तुत किया है। यह पाठ केवल गौरैयों की उपस्थिति का वर्णन नहीं करता, बल्कि मनुष्य और प्रकृति के बीच के संबंधों की गहराई को भी उजागर करता है।

दो गौरैया Class 8 Summary Explanation in Hindi Chapter 2 1

घर और उसमें रहने वाले प्राणी

लेखक बताता है कि उसके घर में केवल तीन सदस्य रहते हैं-माँ, पिताजी और वह स्वयं, परंतु वास्तव में घर में पक्षियों, चूहों, चींटियों, छिपकलियों और अन्य जीवों की भरमार है। पिताजी अक्सर मजाक में कहते हैं कि यह घर तो सराय बन गया है, जहाँ हर आने-जाने वाला जीव ठहरता है।
घर के आँगन में एक आम का पेड़ है, जिस पर अनेक पक्षी चहचहाते रहते हैं। घर के अंदर चूहों की धमाचौकड़ी, कबूतरों की गुटर-गूँ, चमगादड़ों की उड़ान और बिल्ली की छुपम-छुपाई रहती है।

दो गौरैया Class 8 Summary Explanation in Hindi Chapter 2 2

गौरैयों का आगमन

एक दिन दो गौरैयाँ बिना किसी पूर्व सूचना के घर में आ जाती हैं। वे यहाँ-वहाँ उड़ती हैं, खिड़की, रोशनदान और पंखे का निरीक्षण करती हैं और अंतत: बैठक के पंखे पर घोंसला बना लेती हैं। माँ को यह बात सुखद लगती है, लेकिन पिताजी इससे परेशान हो जाते हैं। वे गौरैयों को भगाने के लिए कई तरकीबें अपनाते हैं – ताली बजाते हैं, ‘श-श’ करते हैं, लाठी से डराते हैं, लेकिन गौरैयाँ हर बार लौट आती हैं।

दो गौरैया Class 8 Summary Explanation in Hindi Chapter 2 4

पिताजी का क्रोध और घोंसला तोड़ने का निर्णय

जब पिताजी चिड़ियों को भगाने के लिए नाचने जैसा व्यवहार करते हैं, तो माँ हँसते हुए कहती हैं कि चिड़ियाँ सोच रही हैं कि यह आदमी कौन है और नाच क्यों रहा है? माँ के इस हल्के-फुल्के व्यवहार के विपरीत पिताजी चिड़ियों को गंभीरता से हटाना चाहते हैं।
एक दिन जब पिताजी पूरी तरह से तंग हो जाते हैं, तो वे पंखे पर बना गौरैयों का घोसला तोड़ने का निश्च्य करते हैं। वे स्टूल पर चढ़कर लाठी से तिनके खींचने लगते हैं। तभी पंखे के ऊपर से दो नन्हीं गौरैयाँ सिर निकालकर चीं-चीं करने लगती हैं।

दो गौरैया Class 8 Summary Explanation in Hindi Chapter 2 3

करुणा का जागरण

नन्हीं चिड़ियों की मासूम पुकार पिताजी के भीतर छिपी करुणा को जगा देती है। वे लाठी नीचे रखकर स्टूल से उतर जाते हैं और चुपचाप कुर्सी पर बैठ जाते हैं। माँ दरवाजे खोल देती हैं और थोड़ी देर बाद गौरैयों के माता-पिता अंदर आकर अपने बच्चों को दाना खिलाने लगते हैं।
यह दृश्य एक सजीव पारिवारिक मिलन जैसा प्रतीत होता है। अब पिताजी भी उस दृश्य को देखकर मुस्कुराते हैं और उनके भीतर बदलाव स्पष्ट दिखता है।

मानवीय संवेदना और सह-अस्तित्व का संदेश

यह पाठ केवल एक घर की घटना नहीं है, बल्कि मनुष्यता और प्रकृति के सह-अस्तित्व की मिसाल भी है। गौरैयों की बार-बार वापसी, उनका अंडे देना, बच्चों का जन्म और अंत में पिताजी का मन परिवर्तन – यह सब हमें सिखाता है कि हमें अपने जीवन में प्रकृति के प्राणियों के लिए स्थान बनाना चाहिए।

दो गौरैया Class 8 Summary Explanation in Hindi Chapter 2 5

शब्दार्थ :

  • मार्मिक – भावुकता से भरपूर
  • सह-अस्तित्व – साथ-साथ जीने की भावना
  • करुणा – दया, संवेदना
  • सराय – मुसाफ़िरों के ठहरने का स्थान
  • धमाचौकड़ी – शोरगुल व उथल-पुथल
  • चहचहाते – मीठे स्वर में गाते पक्षी
  • छुपम-छुपाई – छिपकर आना-जाना
  • निरीक्षण – ध्यानपूर्वक देखना या जाँचना
  • तरकीबें – उपाय, युक्तियाँ
  • सुखद – आनंददायक
  • व्यंग्यात्मक – मजाक के रूप में आलोचनात्मक
  • टिप्पणियाँ – टिप्पड़ी, कहावतें
  • हल्के-फुल्के – सामान्य, भारी न हों
  • निश्चय – निर्णय, ठान लेना
  • चरम – उच्चतम स्थिति या भाव
  • तिनके – सूखी घास के छोटे टुकड़े
  • मासूम – निर्दोष, सरल स्वभाव वाला
  • पुकार – आवाज देना
  • बदलाव – परिवर्तन
  • सजीव – जीवंत, जीवित जैसे
  • संवेदना – भावना, सहानुभूति
  • मिसाल – उदाहरण
  • मन परिवर्तन – सोच में बदलाव
  • सहनशीलता – सहने की क्षमता
  • सौंदर्य – सुंदरता
  • जाग्रत – जागा हुआ, चेतन
  • मधुरता – मिठास, सुंदर व्यवहार
  • जीवनशैली – जीने का तरीका
error: Content is protected !!