एक आशीर्वाद Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 3

Practicing with Malhar Class 8 Hindi Book Solutions Chapter 3 एक आशीर्वाद कविता के प्रश्न उत्तर Question Answer improves a student’s confidence in the subject.

Class 8 Hindi Malhar Chapter 3 Question Answer एक आशीर्वाद

NCERT Class 8th Hindi Chapter 3 एक आशीर्वाद Question Answer

कक्षा 8 हिंदी पाठ 3 प्रश्न उत्तर – Class 8 Hindi एक आशीर्वाद Question Answer

पाठ से

एक आशीर्वाद Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 3 1

आइए, अब हम इस कबिता को थोड़ा और विस्तार से समझते हैं। नीचे दी गई गतिविधियाँ इस कार्य में आपकी सहायता करेंगी।

मेरी समझ्म से

(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उपयुक्त उत्तर :के सम्मुख तारा * बनाइए। कुछ प्रश्नों के एक से अधिक उत्तर :भी हो सकते हैं।

एक आशीर्वाद Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 3 2

1. कविता में किसे संबोधित किया गया है?

  • युवा वर्ग को
  • नागरिकों को
  • बच्चों को
  • श्रमिकों को

उत्तर :

  • युबा वर्ग को
  • बच्चों को

एक आशीर्वाद Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 3

2. ‘तेरे स्वप्न बड़े हों’ पंक्ति में ‘स्वप्न’ से क्या आशय है?

  • कल्पना की उड़ान भरना
  • आकाक्षाएँ और रुचियाँ रखना
  • बहुत-सी उपलब्धियाँ पाना
  • बड़े लक्ष्य निर्धारित करना

उत्तर :

  • आकांक्षाएँ और रचियाँ रखना
  • बड़े लक्ष्य निर्धारित करना

3. ‘उँगली जलाएँ पंक्ति में ठँगली जलाने का भाव है

  • चुनौतियों को स्वीक्रार करना
  • प्रकाश का प्रसार करना
  • अग्नि के ताप का अनुभव करना
  • कष्टों से नहीं घबराना

एक आशीर्वाद Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 3 3

उत्तर :

  • चुनौतियों को स्वीकार करना
  • कष्टों से नहीं घबराना

4. ‘अपने पाँबों पर खड़े हो’ पंक्ति से क्या आशय है?

  • अपने पैरों पर खड़े होना
  • सफलता प्राप्त करना
  • कठिनाइयों का सामना करना
  • आत्मनिर्भर होना

उत्तर :

  • सफलता प्राप्त करना
  • आत्मनिर्भर होना

एक आशीर्वाद Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 3

(ख) हो सकता है कि आपके समूह के साथियों ने अलग-अलग उत्तर चुने हों। अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?
उत्तर :
छात्र स्वर्य करें।

मिलकर करें मिलान

कविता में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ स्तंभ 1 में दी गई हैं। उन पंक्तियों के भाव या संदर्भ स्तंभ 2 में दिए गए हैं। पंक्तियों को उनके सही भाव अथवा संदर्मों से मिलाइए।
एक आशीर्वाद Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 3 4
उत्तर :

स्तंभ 1 स्तंभ 2
(क) भावना की गोद से उतरकर जल्द पृथ्वी पर चलना सीखें। 3. भावनाओं में न बहकर वास्तविकता का सामना करना।
(ख) हर दीये की रोशनी देखकर ललचाएँ। 4. असंभव से लगने वाले लक्ष्यों के लिए हठ और प्रयास करना।
(ग) चाँद-तारों-सी अप्राप्य सच्चाइयों के लिए रूठना-मचलना सीखें। 1. विविध ज्ञान के प्रति आकृष्ट होना और उसे पाने की ललक होना।
(घ) हँसें/मुसकराएँ/गाएँ। 2. सपनों को आनंद और मुस्कुराहटों में बदलें। कठिन परिस्थितियों में भी मनोबल. बनाए रखें।

पंक्तियों पर चर्चा

पाठ से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने बिचार अपने समूह में साझा कीजिए और लिखिए

एक आशीर्वाद Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 3 5

(क) “जा, तेरे स्वप्न बड़े हों”
उत्तर :
इस पंक्ति में कवि बच्चों/युवाओं को यह आशीर्वाद देते हैं कि उनके सपने सीमित या साधारण न हो, बल्कि बड़े, ऊँचे और महत्वाकांक्षी हों। यह पंक्ति प्रेरित करती है कि व्यक्ति को जीवन में कुछ बड़ा हासिल करने की आकांक्षा रखनी चाहिए, क्योंकि वही आगे बढ़ने की पहली सीढ़ी होती है।

(ख) “जल्द पृथ्वी पर चलना सीखें”
उत्तर :
यहाँ कवि यह संदेश देते हैं कि केबल कल्पना और भाबना की दुनिया में जीना पर्याप्त नहीं है। जीवन में सफलता पाने के लिए आवश्यक है कि हम जल्दी ही बथार्थ (सच्चाई) से जुड़ें और ब्यावहारिक बनें। सपनों को साकार करने के लिए जमीन पर उत्तरकर मेहनत करनी पड़ती है।

एक आशीर्वाद Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 3

(ग) “चाँद-तारों-सी अप्राप्य सच्चाइयों के लिए रूठना-मचलना सीखें”
उत्तर :
इस पंक्ति-में कवि कहता है कि जीवन में लो लक्ष्य या सच्चाइयाँ बहुत कठिन प्रतीत होती हैं, उनके लिए भी इसान को जिद करनी चाहिए। बहाँ ‘रूठना-मचलना’ आत्मबल, हठ और प्रयत्न के प्रतीक हैं। यह पंक्ति प्रेरणा देती है कि हम असंभव दिखने वाले लक्ष्यों के लिए भी संघर्ष करें और हार न मानें।

अनुमान और कल्पना से

अपने समूह में मिलकर चर्चा कीजिए

(क) कविता में सपनों के बड़े होने की बात की गई है। आपके अनुसार बड़े सपने कौन-कौन से हो सकते हैं और क्यों?
उत्तर :
मेरे अनुसार बड़े सपने वे होते हैं, जो न सिर्फ हमें आगे बढ़ाते हैं, बल्कि समाज और देश के लिए भी उपयोगी साबित होते हैं। उदाहरण के लिए: डॉक्टर बनना, ताकि बीमार लोगों की सेवा कर सकें, वैज्ञानिक बनना, ताकि नए आविष्कार करके देश को आगे बढ़ा सकें, आईएणस अधिकारी बनना, ताकि देश की व्यवस्था में सुधार ला सकें, शिक्षक बनना, ताकि अगली पीड़ी को अच्छी शिक्षा दी जा सके, लेखक या कवि बनना, ताकि लोगों के मन को छूने वाली बातें लिखी जा सके, खिलाड़ी बनकर देश का नाम रोशन करना। ये सपने ‘बड़े’ इसलिए हैं, क्योकि इनमें केवल स्वयं का भला नहीं, बल्कि दूसरों की भलाई और देश की उन्नति भी छिपी होती है। ऐसे सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत, धैर्य और संघर्ष की आवश्यकता होती है।

(ख) “हर दीये की रोशनी देखकर ललचाएँ/ठँगली जलाएँ” पंक्ति में सपनों और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए ललक की बात की गई है। ललक के साथ और क्या-क्या होना आवश्यक है और क्यों? (संकेत-योजना, प्रयास आदि)
उत्तर :
सपनों को पूरा करने के लिए ललक अर्थात् भीतर से कुछ पाने की तीव्र इच्छा बहुत आवश्यक है, लेकिन केवल ललक ही पर्याप्त नहीं होती। उसे पूरा करने के लिए कुछ और चीजें भी बहुत आवश्यक होती हैं

  1. स्पष्ट लक्ष्य (साफ योजना) हमें यह पता होना चाहिए कि हम क्या बनना चाहते है और किस दिशा में जाना है। बिना लक्ष्य के प्रयास करने से भटक सकते हैं।
  2. मेहनत और लगातार प्रयास लक्ष्य चाहे जितना भी बड़ा हो, उसे पाने के लिए लगातार और ईमानदारी से मेहनत करनी पड़ती है। असफलताओं से घबराए बिना कोशिश करते रहना चाहिए।
  3. धैर्य और सहनशीलता कभी-कभी सफलता जल्दी नहीं मिलती। तब हमें संयम और धैर्य से काम लेना चाहिए और हार नहीं माननी चाहिए।
  4. आत्मविश्वास हमें स्वर्य पर विश्वास होना चाहिए कि हम अपने सपने पूरे कर सकते हैं, चाहे कितनी भी कठिनाइयाँ आ जाएँ।
  5. सीखने की इच्छा अगर किसी कोशिश में हम असफल हो जाएँ, तो उससे सीख लेकर फिर प्रयास करना चाहिए। ‘डैगली जलना’ इसी बात का प्रतीक है अर्थात् गलती करके भी सीखना।

(ग) कल्पना कीजिए कि आपका सपना ही आपका मित्र है। आपको उससे बातचीत करनी हो तो क्या बात करेंगे?
उत्तर :

  • अगर मेरा सपना मेरा मित्र होता, तो मैं उससे कुछ इस तरह बात करता मै मेरे सपने! तू हमेशा मेरे साथ क्यों चलता है?
  • सपना क्योकि मैं तुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता हूँ। मैं तुझे ऊँचाई पर देखना चाहता हैं।
  • मैं लेकिन कभी-कभी लगता है, तू बहुत दूर है। तुझ तक पहुँच पाना मुश्किल लगता है।
  • सपना मैं दूर नहीं हूँ, बस तेरे हौसले की दूरी पर हुं। अगर तू मेहनत करे, धैर्य रखे और मुझ पर विश्वास करे, तो मैं तुझे अवश्य गले लगा लूँगा।
  • मैं क्या हर कोई अपने सपने को पा सकता है?
  • सपना हीं, अगर सच्चे दिल से चाहो, कोशिश करते रहो और कभी हार न मानो, तो हर सपना हकीकत्व बन सकता है।
  • मैं धन्यवाद मेरे प्यारे दोस्त! अब मैं तेरे साथ ही रहूँगा।

एक आशीर्वाद Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 3

(घ) यदि आप किसी को आशीर्वाद देना चाहते हो तो आप किसे और क्या आशीर्वाद देंगे और क्यों?
उत्तर :
अगर मुझे किसी को आशीर्वाद देने का अवसर मिले, तो मैं अपने माँ-पापा को आशीर्वाद देना चाहूँगा। मैं उन्हें आशीर्वाद देना चाहूँगा कि -“आप हमेशा स्वस्थ, खुश और लंबी आयु वाले रहें।” क्योकि उन्होने मेरे लिए हर कठिनाई झेली है, मेरे हर सपने को अपना सपना समझा है। वे मेरे जीवन की सबसे बड़ी ताक्त हैं। मैं चाहता हूँ कि वे हमेशा मेरे साथ रहें, मुस्कुराते रहें और मैं उन्हें गवं महसूस करा सकूँ। इसके अलावा, मैं अपने दोस्तों को भी आशीर्वाद देना चाहूँगा कि – “तुम जीवन में जो भी लक्ष्य बनाओ, उसे मेहनत और सच्चाई से हासिल कर सको।”

कविता की रचना

इस कविता में सपने को मनुष्य की तरह हैंसते, मुसकराते, गाते हुए बताया गया है। ध्यान से देखें तो इस कविता में इस प्रकार की अन्य विशेषताएँ भी दिखाई देंगी। उन्हें लिखिए और कक्षा में उन पर चर्चा कीजिए।
उत्तर :
इस कविता में सपनों को चलना, रूठना, मचलना और ठंगली जलाना जैसी मानवीय क्रियाएँ करते हुए दिखाया गया है। इनसे यह स्पष्ट होता है कि कवि ने सपनों को जीवंत और भावनाओं से युक्त मानवीय रूप दिया है।

सृजन

इस कविता के आरंभ में एक ही संज्ञा शब्द है ‘स्वप्न’। इस शब्द को केंद्र में रखते हुए अनेक क्रिया शब्दों का ताना-बाना बुना गया है; जैसे-चलना, रूठना, मचलना, सीखना, हँसना, मुस्कुराना, गाना, ललचाना और इस प्रकार कविता पूरी हो जाती है। आप भी किसी एक संज्ञा शब्द के साथ विभिन्न क्रिया शब्दों का प्रयोग करते हुए अपनी कविता बनाकर कक्षा में सुनाइए।
एक आशीर्वाद Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 3 6
उत्तर :
कविता : उम्मीद
उम्मीद
चलती है अंधेरे में भी रोशनी की तलाश में,
गिरती है, उठती है, फिर से आगे बढ़ती है।
उम्मीद
गुनगुनाती है चुप रातों में,
मुस्कुराती है आँसुओं के बीच भी।
उम्मीद
रुकती नही, डरती नहीं,
हर हार से कुछ सीखती है।
उम्मीद
श्रिलमिलाती है दीयों-सी,
हर दिल में फिर से जलती है।
उपयोग किए गए क्रिया शब्द
चलती है, गिरती है, उठती है, गुनगुनाती है, मुस्कुराती है, रूकती है,
डरती है, सीखती है, झिलमिलाती है, जलती है।

एक आशीर्वाद Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 3

कविता का शीर्षक

इस कविता का शीर्षक ‘एक आशीर्वाद’ है, जो कविता में कर्हीं भी प्रयुक्त नहीं हुआ है। यदि इस कविता की ही किसी पंक्ति या शब्द को कविता का शीर्षक बनाना हो, तो आप कौन-सी पंक्ति या शब्द चुनेंगे और क्यों?
उत्तर :
अगर मुझे कविता की ही किसी पंक्ति को शीर्षक बनाना हो, तो मै ‘तरेरे स्वप्न बडे हो’ को चुनूँगा, क्योंकि यह पंक्ति कविता का भावात्मक केंद्र है-पूरी कविता इसी आशीर्वांद के चारों ओर घूमती है। यह पंक्ति प्रेरणा, संभावना और उम्मीद का प्रतीक है।

भाषा की बात

(क) नीचे दिए गए रिक्त स्थानों में ‘स्वप्न’ से जुड़े शब्द अपने समूह में चर्चा करके लिखिए
एक आशीर्वाद Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 3 7
उत्तर :
कल्पना, आकांक्षा, लक्ष्य, उम्मीद, संघर्ष, प्रेरणा, साहस, विश्वास, ललक।

(ख) कविता में से चुनकर कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं और उनके साम्ने कुछ अन्य शब्द भी दिए गए हैं। उन शब्दों पर घेरा बनाइए जो समान अर्थ न देते हों
एक आशीर्वाद Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 3 8
एक आशीर्वाद Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 3 12

आना-जाना

‘आना’ और ‘जाना’ दो महत्त्वपूर्ण क्रियाएँ हैं। कक्षा में दो समूह बनाइए। एक समूह का नाम ‘आना’ और दूसरे समूह का नाम ‘जाना’ होगा। अब अपने-अपने समूह में इन दोनों क्रियाओं का प्रयोग करते हुए सार्थक वाक्य बनाइए और उन्हें चार्ट पेपर पर चिपकाकर अपनी कक्षा में लगाइए।
उत्तर

आना जाना
आज शाम मेरे दोस्त आने वाले है। हम कल बाजार जाएँगे।
सुबह सूरज पूर्व दिशा से आता है। मुझे अभी डॉक्टर के पास जाना है।
मेहमान अगले हफ्ते हमारे घर आ रहे हैं। छुट्टियों में हम गाँव घूमने जाएँगे।
बारिश आने पर मौसम ठंडा हो जाता है। वह हर रोज पैदल स्कूल जाता है।
तुम्हें स्कूल समय पर आना चाहिए। पक्षी सुबह दाना चुगने बाहर चले जाते हैं।

एक आशीर्वाद Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 3

डायरी

हैंसे-मुसकराएँ-गाएँ

अपने किसी एक दिन की समस्त गतिविधियों पर ध्यान दीजिए और अपनी ड्डायरी में लिखिए कि आप दिनभर में कब-कब हैंसे, कब-कब मुसकराए, कब-कब गाए, कब-कब रूठे, कब-कब मचले?
उत्तर :
छात्र स्वयं करें।

पाठ से आगे

आपकी बात

(क) कविता के माध्यम से बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें पूरा करने का आशीर्वाद दिया गया है। दिन-प्रतिदिन के जीवन में आपको अपने माता-पिता, अध्यापक एवं परिजनों से किस तरह के आशीर्वाद मिलते हैं? अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए।
उत्तर :
दिन-प्रतिदिन के जीवन में मुझे अपने माता-पिता, अध्यापक और परिजनों से कई प्रकार के आशीर्वाद मिलते हैं; जैसे-मुझे अपने माता-पिता से ईमानदारी, मेहनत और सफलता का आशीर्वाद मिलता है। अध्यापक मुझे ज्ञान, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। परिजन हमेशा मेरे उज्ज्वल भविष्य और सुखद जीवन की कामना करते है।

(ख) आप भी अपने से छोटों के प्रति किसी-न-किसी प्रकार से शुभेच्छा प्रकट करते हैं, उन्हें लिखिए।
उत्तर :
मैं अपने से छोटों को हमेशा मेहनत से पढ़ाई करने और सच्चा इंसान बनने की सलाह देता हूँ। मै चाहता हूँ कि वे हमेशा खुश रहें, अच्छा व्यवहार करें और आगे बढ़ें। मैं उन्हें आशीर्वाद देता हूँ कि वे अपने जीवन में सफलता प्राप्त करें और कभी हार न मानें।

सपनों की बातें

(क) आप क्या करना चाहते हैं और क्या पाना चाहते हैं? उन्हें एक परची पर लिखें। परची पर अपना नाम लिखना आवश्यक नहीं है। अपने अध्यापक द्वारा लाए गए डिब्बे में अपनी-अपनी परची को डाल दें। अध्यापक एक-एक करके इन परचियों पर लिखे सपनों को पढ़कर सुनाएँ। सभी विद्यार्थी अपने-अपने सुझाव दें कि उन सपनों को पूरा करने के लिए

  • किस तरह के प्रयत्न करने होंगे?
  • किस तरह से योजना बनानी होगी?
  • किससे और किस प्रकार का सहयोग लिया जा सकता है?
  • लक्ष्य प्राप्ति में संभावित चुनौतियाँ कौन-कौन सी हो सकती हैं?

एक आशीर्वाद Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 3 9

उत्तर :
छात्र स्वर्य करें।

हमारे सपने

आपके माता-पिता या अभिभावक आपकी आवश्यकताओं और इच्छाओं को जानते-समझते हैं। बे उन्हें पूरा करने के लिए यथासंभव प्रयत्न करते हैं। अपने माता-पिता या अभिभावक से उनके द्वारा देखे गए सपने और इच्छाओं के बारे में पूछिए कि वे क्या-क्या करना चाहते थे या चाहते हैं?

नीचे दी गई तालिका में उन सपर्नों को लिखिए। आप इस तालिका को और बढ़ा सकते हैं।एक आशीर्वाद Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 3 11
उत्तर
घर के सदस्यों के सपने

घर के सदस्य सपने
माता मुझे डॉक्टर बनते देखना चाहती है, ताकि मैं लोगों की सेवा कर सकूँ।
पिता चाहते है कि मैं पढ़-लिखकर एक अच्छा इंसान बनूँ और उन्हें गर्व महसूस हो।
दादा मेरे लिए अच्छे संस्कार और समाज में इज्जत पाने की कामना रखते हैं।
दादी चाहती है कि मैं हमेशा खुश रहूँ और सबका भला सोचूँ।
नाना मुझे अफसर बनते देखना चाहते हैं, ताकि समाज में कुछ बदल सकूँ।
नानी चाहती हैं कि मैं पढ़ाई में तेज बनूँ और अपने पाँव पर खड़ा हो संकूँ।
बहन चाहती है कि मैं बड़ा होकर उसे बहुत सारी चीजें दिलाऊँ।
भाई चाहता है कि हम दोनों साथ में पढ़ें और खूब खेलें।

एक आशीर्वाद Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 3

सबके सपने

प्रतिदिन की आवश्यकताओं को पूरा करने में बहुत-से लोग सहयोग देते हैं; जैसे- शाक विक्रेता, स्वच्छताकर्मी, रिक्शाचालक, सुरक्षाकर्मी आदि। इनमें से किसी एक से साक्षात्कार कीजिए और उनके सपनों के विषय में जानिए। साक्षात्कार के समय कौन-कौन से प्रश्न हो सकते हैं? उनकी एक सूची भी बनाइए।
उत्तर :
रिक्शाचालक से साक्षात्कार के लिए संभावित प्रश्नों की सूची

  1. आपका नाम क्या है और आप कितने समय से रिक्शा चला रहे हैं?
  2. आपने यह काम कब और क्यों शुरू किया?
  3. एक दिन में औसतन कितनी सबारी कर लेते हैं?
  4. आप रोज कितने घंटे काम करते हैं?
  5. आपकी रोज की कमाई कितनी हो जाती है?
  6. इस काम में सबसे ज्यादा कठिनाई कब आती है?
  7. क्या आप कभी किसी खास सबारी या अनुभव को याद रखते हैं?
  8. आप अपने बच्चों को क्या बनाना चाहते है?
  9. क्या आपने कभी किसी की मदद की है, जब उसे जरूरत हो?
  10. अगर आपको कोई और अवसर मिले, तो आप क्या करना चाहेगे?

नोट इस प्रकार अन्य व्यक्तियों के साक्षात्कार छात्र स्वयं लें।

झरोखे से

आपने पढ़ा कि ‘एक आशीर्वाद’ कविता में सपनों के बड़े होने की बात की गई है। अब आप पढ़िए सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का एक प्रेरक उद्बोधन जिसमें वे न केवल सपने देखने की बात करते हैं, बल्कि सपनों को पूरा करने की योजना और प्रक्रिया के विषय में भी बताते हैं

सपनों की उड़ान

सपने वह नहीं होते जो आप नींद में देखते हैं, सपने वह होते हैं जो आपको सोने नहीं देते। अपने सपने पूरे करने के लिए आपको जागते रहना होता है, पूरी आँखें खोलकर जागते रहना होता है।
आज जितनी संभावनाएँ हैं, उतनी अब तक के समूचे इतिहास में पहले कभी नहीं थीं। इक्कीसर्वी सदी ऐसे अनुभव पैदा कर रही है, जिन्हें मानव के विकास की पिछली बीस शताब्दियों में असंभव समझा जाता था। ऐसे माहौल में जब प्रौद्योगिकी और नित नई खोजों के बल पर मानव सभ्यता तरक्की करती जा रही है, इंसान में छिपी संभावनाओं का भी तेजी से विस्तार होता जा रहा है। लेकिन इन अवसरों का अनुभव करने के लिए हमारे पास जो समय है बह उत्तना को उतना ही है और आज के युवा इसी दुविधा में हैं। युवा चाहते हैं कि उनके सामने जितने किस्म के अनुभव उपलब्ब हैं, वह सबका फायदा उठा सकें, जो उन्हें मिलना भी चाहिए। लेकिन जैसे-जैसे दुनिया का दायरा बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे हमें स्वयं को कुछ खास विषयों के संकरे दायरे में सीमित कर लेना पड़ रहा है। मुझे नहीं लगता कि ऐसा करना सही है। मेरा सपना है कि संसार के हर युबा को संसार के वह सारे अनुभव मिल सकें, जिसकी उन्हें चाह हो। लेकिन इसे कैसे संभव बनाया जा सकता है?

इसे संभव बनाने के दो तरीके हैं। एक तो यह कि हम कुछ ऐसा करें कि हमारे पास जो समय उपलब्ब है, उसे हम बढ़ा सकें। दूसरा यह कि हमारे पास जो समय है हम उतने ही समय में जितना काम कर सकते हैं, जितना कुछ हासिल कर सकते हैं, उसकी मात्रा बढ़ा दें। इन दोनों जीवन-लक्ष्यों को कैसे प्राप्त किया जाए, यह समझ लेने से दूसरी हर चीज तक पहुँचने के दरवाजे खुद-ब-खुद खुल जाएँगे। यही बह लंबी छलांग है, जिसका मानबता को अब तक इंतजार था और जो हमें विकास क्रम के अगले चरण तक पहुँचा सकती है।
डॉ. ए. पी. जे. अन्दुल कलाम

एक आशीर्वाद Class 8 Question Answer Hindi Malhar Chapter 3

साझी समझ

आपने ‘एक आशीर्वाद’ कविता पढ़ी और डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का उपर्युक्त उद्बोधन भी पढ़ा। अब आप इन दोनों पर कक्षा में अपने साधियों के साथ चर्चा कीजिए।
उत्तर :
छात्र स्वर्य करें।

खोजबीन के लिए

कला, विज्ञान, राजनीति, खेलकूद, मनोरंजन आदि क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त करने वाले व्यक्तियों ने अपने-अपने सपनों को पूरा करने की संघर्ष यात्रा के बारे में लिखा है। उन्होंने अपने सपनों को साकार करने के लिए किस तरह्र से योजना बनाई, क्या-क्या संघर्ष किए? पुस्तकालय अथवा इंटरनेट की सहायता से ऐसे व्यक्तियों के बारे में पढ़िए।
उत्तर :
छात्र स्वयं करें।

error: Content is protected !!