एक आशीर्वाद Class 8 Summary Explanation in Hindi Chapter 3

For quick revisions, Class 8 Hindi Notes Malhar Chapter 3 एक आशीर्वाद Kavita Poem Summary in Hindi Explanation is a highly effective tool.

एक आशीर्वाद कविता Class 8 Summary in Hindi

एक आशीर्वाद Class 8 Hindi Summary

एक आशीर्वाद कविता का सारांश – एक आशीर्वाद Class 8 Summary in Hindi

प्रस्तुत कविता ‘एक आशीर्वाद’ में कवि दुष्यंत कुमार बच्चों/युवाओं को आशीर्बाद देते हैं कि उनके सपने बड़े हों। वह केवल कल्पनाओं में न जीए, बल्कि सच्चाई की जमीन पर चलना सीखे। कठिनाइयों से डरे नहीं, संघर्ष करे, हँसे, गाएँ और जीवन की सुशियाँ महसूस करे। कवि चाहता है कि बच्चा आत्मनिर्भर बने और अपने लक्ष्य स्वर्य हासिल करे।

एक आशीर्वाद Class 8 Summary Explanation in Hindi Chapter 3 1

एक आशीर्वाद कविता हिंदी भावार्थ Pdf Class 8

एक आशीर्वाद सप्रसंग व्याख्या

काव्यांश 1

जा,
तेरे स्वप्न बड़े हों
भावना की गोद से उतरकर
जल्द पृथ्वी पर चलना सीखें
चाँद-तारों-सी अप्राप्य सच्चाइयों के लिए
रुठना-मचलना सीखें

शब्दार्थ : पृथ्वी पर चलना- वास्तविक जीवन को अपनाना, अप्राप्य- जिसे पाना कठिन हो, बहुत दूर या कठिन लक्ष्य, मचलना-किसी चीज
को पाने की जिव करना।

संदर्भ : प्रस्तुत काव्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘मल्हार’ की कबिता ‘एक आशीर्वाद’ से लिया गया है। इस कविता के रचयिता दुष्यंत कुमार हैं।

प्रसंग : प्रस्तुत काव्यांश में कवि ने बच्चों/युवाओं को सपने साकार करने के लिए संघर्ष करना का वर्णन किया है।

व्याख्या : प्रस्तुत पंक्तियों में कवि बच्चों/युवाओं को आशीर्वाद देते हुए कहता है कि उनके सपने बड़े हों, लेकिन वे केवल कल्पनाओं तक सीमित न रहें। बह चाहता है कि वे सपने भावना की गोद (सिर्फ भावनाओं या कल्पनाओं में पलने) से उतरकर पृथ्वी पर चलना सीखें अर्थात् वास्तविक जीवन में उतरकर साकार होना सीखें। कवि यह भी चाहता है कि बालक चाँद-तारों जैसे कठिन और दूर दिखने वाले लक्ष्यों को पाने की जिद करे, उनके लिए रूठे, मचले अर्थात् मेहनत और जिद के साथ संघर्ष करे। यही जीवन की सच्ची सीख है। केवल स्वप्न देखने से कुछ नहीं होता, उन्हें पूरा करने के लिए प्रयास और जुझारूपन आवश्यक है।

विशेष :

  1. काव्यांश में बर्धों के सपनों और उनकी ऊँचाइयों को छूने की अभिलाषा को दर्शाया गया है।
  2. काव्यांश में आशा, प्रोस्साहन और उज्ज्यल भविष्य का सशक्त सदेश निहित है।
  3. पमस्तुत काव्यांश में मानवीकरण अलंकार का प्रयोग किया गया है।

काव्यांश 2

हैसें
मुसकराएँ
गाएँ
हर दीये की रोशनी देखकर ललचाएँ
उँगली जलाएँ
अपने पाँवों पर खड़े हों।
जा
तेरे स्वप्न बडे हों।

शब्दार्थ : ललयाएँ-किसी वस्तु को पाने की तीव्र इच्छा होना, दीये की रोशनी-आशा, उजाला, प्रेरणा, उँगली जलाएँ-कठिनाई या संपर्ष सहना।

संदर्भ : पूर्ववत्।

प्रसंग : प्रस्तुत काव्यांश में कवि ने बच्चे/युवा वर्ग से संघर्षों से न डारने तथा आत्मनिर्भर बनने का वर्णन किया है।

व्याख्या : कवि कहता है कि बच्चे/युवा वर्ग हँसना, मुस्कुराना और गाना सीखे अर्थात् जीवन की कठिनाइयों के बीच भी मुस्कान बनाए रखें और खुश रहना सीखें। वह यह भी चाहता है कि प्रत्येक दीये की रोशनी देखकर उसे पाने की लालसा करे अर्थात् जीवन में हर अवसर या सफलता की ओर आकर्षित हो, उसे पाने की कोशिश करे। इस कोशिश में यदि कभी उँगली जल भी जाए अर्थात् संघर्षों में चोट लगे, तो भी डरने की बजाय सीखना और आगे बढ़ना सीखे। अंत में कवि यही कहता है कि बच्चे/युवा वर्ग अपने पैरों पर खड़े हो अर्धात् आत्मनिर्भर बने, जीवन की जिम्मेदारियाँ खुद उठाएँ और अपने सपनों को स्वर्यं साकार करे। फिर अंत में एक बार फिर बह प्यार और आशीर्वाद के साथ कहता है-‘जा, तेरे स्वप्न बड़े हों।’

विशेष :

  1. काव्यांश में बच्चों/युवा वर्ग को संघर्ष से न घबराने और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी गई है।
  2. काव्यांश में आशा, उमंग और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत है, जिससे पाठक आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं।
  3. मस्तुत काव्यांश में मानवीकरण अल्लकार का म्रयोग किया गया है।
error: Content is protected !!