Class 6 Hindi Malhar Chapter 12 Hind Mahasagar Me Chota-Sa Hindustan Question Answer हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान
हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान Question Answer Class 6
कक्षा 6 हिंदी पाठ 12 हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान कविता के प्रश्न उत्तर – Hind Mahasagar Me Chota-Sa Hindustan Class 6 Question Answer
मेरी समझ से
(क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (P) बनाइए-
प्रश्न 1.
हिरण समूह में क्यों खड़े थे?
(i) भागने पर उन्हें सिंह के आक्रमण का डर था।
(ii) वे भाग चुके हिरणों के लौटने की प्रतीक्षा में थे।
(iii) वे बीच खड़े असावधान जिराफ की रक्षा कर रहे थे।
(iv) सिंह उनसे उदासीन थे अतः उन्हें कोई खतरा नहीं था ।
उत्तर:
(i) भागने पर उन्हें सिंह के आक्रमण का डर था। P
प्रश्न 2.
मॉरिशस छोटे पैमाने पर भारतवर्ष ही है। कैसे?
(i) गन्ने की खेती अधिकतर भारतीयों द्वारा की जाती है।
(ii) अधिकतर जनसंख्या भारत से जाने वालों की है।
(iii) सभी भारतवासी परी तालाब पर एकत्रित होते हैं।
(iv) भारत की बहुत-सी विशेषताएँ वहाँ दिखाई देती हैं।
उत्तर:
(iv) भारत की बहुत-सी विशेषताएँ वहाँ दिखाई देती हैं। P
![]()
(ख) अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए और कारण बताइए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?
उत्तर:
हमने ये उत्तर इसलिए चुने हैं क्योंकि ये उत्तर ही पूछे गए प्रश्नों के सटीक उत्तर हैं।
- भागने में सिंहों का खतरा हो जाता है।
- मॉरिशस में भारत जैसा ही माहौल दिखाई देता है क्योंकि वहाँ काफी मात्रा में भारतीय हैं।
पंक्तियों पर चर्चा
पाठ में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार अपने समूह में साझा कीजिए और अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए।
“भारत में बैठे-बैठे हम यह नहीं समझ पाते कि भारतीय संस्कृति कितनी प्राणवती और चिरायु है। किंतु, मॉरिशस जाकर हम अपनी संस्कृति की प्राणवत्ता का ज्ञान आसानी से प्राप्त कर लेते हैं।”
उत्तर:
इस कथन का अर्थ हमें यही समझ आया कि भारत में रहते हुए हमें भारतीय संस्कृति की विशेषताओं का विशेष पता नहीं चल पाता है। उसे हम हल्के में लेते हैं। लेकिन जब मॉरिशस में जाते हैं तब हमें ज्ञात होता है कि भारतीय संस्कृति की जड़ें कितनी गहरी हैं। यह संस्कृति जीवंत है तथा दीर्घजीवी हैं। भारत में रहते हुए हम अपनी संस्कृति के प्रति अनजान बने रहते हैं। हमें अन्य संस्कृतियाँ आकर्षक प्रतीत होती हैं जबकि भारतीय संस्कृति व्यापक है।
सोच-विचार के लिए
इस यात्रा – वृत्तांत को एक बार फिर से पढ़िए और निम्नलिखित के बारे में पता लगाकर अपनी लेखन-पुस्तिका में लिखिए-
(क) “नैरोबी का नेशनल पार्क चिड़ियाघर नहीं है। ”
नेशनल पार्क और चिड़ियाघर में क्या अंतर है?
उत्तर:
नेशनल पार्क तो एक पार्क के रूप में होता है। इसमें भिन्न-भिन्न प्रकार के पेड़-पौधे होते हैं। यहाँ हरियाली का वातावरण होता है। इसमें कुछ वन्य जीव भी हो सकते हैं, पर उनकी अधिकता व भिन्नता नहीं होती। यह एक प्रकार का भ्रमण स्थली होता है। चिड़ियाघर में तरह-तरह के जीवों, पक्षियों, पशुओं को रखा जाता है। इनमें जंगली जानवर भी होते हैं। इनको प्रदशनार्थ रखा जाता है।
(ख) “हम लोग पेड़-पौधे और खरपात से भी बदतर समझे गए।”
वे कौन थे जिन्होंने लेखक और अन्य लोगों को पेड़-पौधों और खरपात से भी बदतर समझ लिया था? उन्होंने ऐसा क्यों समझ लिया था?
उत्तर:
वे सिंह थे। जंगल में सात-आठ सिंह लेटे हुए थे। उन्हें घेरकर आठ-दस मोटरें खड़ी हुई थीं। उनमें आदमी भी थे। पर सिंहों ने उन आदमियों की ओर देखा तक नहीं मानो वे मोटरों के भीतर बैठे लोगों को बहुत तुच्छ समझ रहे हों। लेखक को लगा कि सिंहों की नजर में उनकी कीमत खरपतवार (घास – पूस) से भी कम है।
(ग)
“मॉरिशस की असली ताकत भारतीय लोग ही हैं। ”
पाठ में इस कथन के समर्थन में कौन-सा तर्क दिया गया है?
उत्तर:
‘मॉरिशस की असली ताकत भारतीय लोग ही हैं।’ इस कथन के पक्ष में यह तर्क दिया गया है-
मॉरिशस में 67% लोग भारतीय हैं। भारतीयों ने ही मॉरिशस में गन्ने की खेती करके चीनी उद्योग स्थापित किया है। यही चीनी उद्योग मॉरिशस का प्रमुख एवं एकमात्र उद्योग है। यदि भारतीय वंश के लोग मॉरिशस न गए होते तो यहाँ ईख की खेती असंभव थी। अतः यहाँ बसे भारतीय ही मॉरिशस की असली ताकत है।
(घ) “उस द्वीप को उन्होंने छोटा-सा हिंदुस्तान बना डाला । ”
भारत से गए लोगों ने मॉरिशस को हिंदुस्तान जैसा कैसे बना दिया है?
उत्तर:
भारत से मॉरिशस गए लोग अधिकांशतः बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश से संबंधित हैं। इनकी भाषा भोजपुरी थी तथा ये हिंदू धर्म के मानने वाले थे। इन लोगों ने मॉरिशस को एक छोटा हिंदुस्तान ही बना दिया। यहाँ की राजधानी पोर्टलुई की गलियों के नाम कलकत्ता, मद्रास, हैदराबाद, काशी है। मॉरिशस में बनारस भी है, गोकुल भी है। यह हर प्रमुख ग्राम में शिवालय है। यहाँ के लोग तुलसीदास की ‘रामचरितमानस’ का पाठ करते हैं। यहाँ भारत के ही पर्व-त्योहार प्रचलित हैं। शिवरात्रि पर काँवर यात्रा करके परी तालाब से जल लाकर शिवजी का अभिषेक करते हैं। इस प्रकार मॉरिशस को हिंदुस्तान जैसा बना दिया गया है।
![]()
मिलकर करें मिलान
पाठ में से कुछ शब्द चुनकर स्तंभ 1 में दिए गए हैं। उनसे संबंधित वाक्य स्तंभ 2 में दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और रेखा खींचकर शब्दों का मिलान उपयुक्त वाक्यों से कीजिए। इसके लिए आप शब्दकोश, इंटरनेट, पुस्तकालय या अपने शिक्षकों की सहायता ले सकते हैं।

| स्तंभ 1 | स्तंभ 2 |
| 1. अफ्रीका | 1. यह अफ्रीका महाद्वीप के एक देश ‘केन्या’ की राजधानी है। |
| 2. नैरोबी | 2. यह श्रीराम के जीवन पर आधारित अमर ग्रंथ ‘रामचरितमानस’ लिखने वाले कवि का नाम है। |
| 3. रक्तचाप | 3. यह एशिया के बाद दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है। |
| 4. बी.ओ.ए.सी. | 4. यह रक्त वाहिनियों अर्थात नसों में बहते रक्त द्वारा उनकी दीवारों पर डाले गए दबाव का नाम है। |
| 5. भूमध्य रेखा | 5. यह दो भाषाओं के मिलने से बनी नई भाषा का नाम है। |
| 6. देशांतर रेखा | 6. यह ‘ब्रिटिश ओवरसीज एयरवेज कॉरपोरेशन’ नाम का छोटा रूप है। यह एक बहुत पुरानी विदेशी विमान कंपनी थी। |
| 7. तुलसीदास | 7. यह पृथ्वी के चारों ओर एक काल्पनिक वृत्त है जो पृथ्वी को दो भागों में बाँटता है- उत्तरी भाग और दक्षिणी भाग |
| 8. क्रेयोल | 8. यह बाँस का एक मजबूत डंडा होता है जिसे काँवड़ या बहंगी भी कहा जाता है, जिसके दोनों सिरों पर बँधी हुई दो टोकरियों या छीकों में यात्री गंगाजल या अन्य वस्तुएँ भरकर ले जाते हैं। |
| 9. काँवर | 9. ये ग्लोब पर उत्तर से दक्षिण की ओर खींची जाने वाली काल्पनिक रेखाएँ हैं। ये उत्तरी ध्रुव को दक्षिणी ध्रुव से मिलाती हैं। |
उत्तर:
1. – 3,
2. – 1,
3. – 4,
4. – 6,
5. – 7,
6. – 9,
7. – 2,
8. – 5,
9. – 8
यात्रा वृत्तांत की रचना
“इतने में कोई मील-भर की दूरी पर हिरनों का एक झुंड दिखाई पड़ा। अब दो जवान सिंह उठे और दो ओर को चल दिए। एक तो थोड़ा-सा आगे बढ़कर एक जगह बैठ गया, लेकि न दूसरा घास के बीच छिपता हुआ मोर्चे पर आगे बढ़ने लगा ।”
इन वाक्यों को पढ़कर ऐसा लगता है मानो हम लेखक की आँखों से स्वयं वह दृश्य देख रहे हैं। मानो हम स्वयं भी उस स्थान की यात्रा कर रहे हैं, जहाँ का वर्णन लेखक ने किया है। यह इस यात्रा – वृत्तांत की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। यदि आप इस यात्रा वृत्तांत को थोड़ा और ध्यान से पढ़ेंगे तो आपको और भी बहुत-सी विशेषताएँ पता चलेंगी।
इस पाठ को एक बार फिर से पढ़िए और इसकी रचना पर ध्यान दीजिए। आपको जो विशेष बातें दिखाई दें, उन्हें आपस में साझा कीजिए और लिख लीजिए। जैसे- लेखक ने बताया है कि वह एक स्थान से दूसरे स्थान तक कैसे और कब पहुँचा।
उत्तर:
- इस यात्रा – वृत्तांत में मार्ग में पड़ने वाले देश केन्या के नेशनल पार्क का भी वर्णन हुआ है।
- इसमें सिंहों और हिरनों की प्रवृत्ति पर भी प्रकाश डाला गया है।
- मॉरिशस के तत्कालीन मौसम व वातावरण का भी चित्रण हुआ है।
- इस यात्रा – वृत्तांत में मॉरिशस में भारतीय की स्थिति एवं प्रमुखता को भी भली-भाँति दर्शाया गया है।
- इस यात्रा-वृत्त में मॉरिशस को छोटा हिंदुस्तान सिद्ध करने का भरसक प्रयास किया गया है।
- भाषा सीधी, सरल एवं बोलचाल की है।
अनुमान या कंल्पना से
अपने समूह में मिलकर चर्चा कीजिए-
(क) “मॉरिशस वह देश है, जहाँ बनारस भी है, गोकुल भी है और ब्रह्मस्था न भी।
“मॉरिशस में लोगों ने गली-मोहल्लों के नाम इस तरह के क्यों रखे होंगे?
उत्तर:
मॉरिशस में बसे अधिकांश लोग (लगभग 63%) भारतीय मूल के हैं। वे भारत से ही वहाँ गए हैं। उनका भारत के शहरों के साथ गहरा जुड़ाव था। उन्होंने मॉरिशस में भी गली-मोहल्लों के नाम भारत के शहरों पर रखकर स्वयं को भारत से जोड़े रखने का प्रयास किया होगा। उन्हें इन नामों पर गर्व रहा होगा। वे स्वयं की भारतीय पहचान बनाए रखना चाहते होंगे।
(ख) “कोई सात-आठ सिंह लेटे या सोए हुए थे और उन्हें घेरकर आठ-दस मोटरें खड़ी थीं। ”
आपने पढ़ा कि केन्या का राष्ट्रीय पार्क पर्यटकों से भरा रहता है। पर्यटक जंगली जानवरों को घेरे रहते हैं। क्या इसका उन पशुओं पर कोई प्रभाव पड़ता होगा? अपने उत्तर के कारण भी बताइए ।
(संकेत-राष्ट्रीय पार्क के बंदरों, सिंहों का व्यवहार भी बदल गया है।)
उत्तर:
इसका उन पशुओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। वे इन लोगों की तरफ देखते तक नहीं। वे अपने आपमें मस्त रहते हैं। यदि वे प्रतिक्रिया दिखाते तो लोग उन्हें घेरकर खड़े नहीं रह पाते।
(ग) “हिरनों का एक झुंड दिखाई पड़ा, जिनके बीच एक जिराफ बिल्कुल बेवकूफ की तरह खड़ा था । ” सिंहों के आस-पास होने के बाद भी जिराफ क्यों खड़ा रहा होगा?
उत्तर:
सिंहों के आस-पास होने के बावजूद एक जिराफ हिरनों के झुंड के बीच में खड़ा था। वह बेवकूफ सा खड़ा था। सिंहों का स्वभाव है कि वे झुंड का शिकार नहीं करते, अत: हिरनों के बीच खड़े जिराफ को कोई खतरा नहीं था। वहाँ वह स्वयं को सुरक्षित समझ रहा होगा।
(घ) “मॉरिशस के मध्य में एक झील है, जिसका संबंध हिंदुओं ने परियों से बिठा दिया है और उस झील का नाम अब परी- – तालाब हो गया है।”
उस झील का नाम ‘परी-तालाब’ क्यों पड़ा होगा?
उत्तर:
मॉरिशस की उस झील का नाम परी तालाब इसलिए पड़ा होगा क्योंकि मॉरिशस के हिंदुओं ने उस झील का संबंध परियों से बिठा दिया है। अतः उस झील का नाम ‘परी तालाब’ हो गया है। शिवरात्रि पर इसी परी तालाब का जल भर कर काँवर में ले जाते हैं और शिवालय में शिवजी का जलाभिषेक करते हैं।
(ङ) आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि लगभग 50 साल पहले ‘परी- तालाब’ का नाम बदल कर ‘गंगा – तालाब’ कर दिया गया है। मॉरिशस के लोगों ने यह नाम क्यों रखा होगा?
उत्तर:
मॉरिशस के लोगों में अधिकांश लोग हिंदू हैं। हिंदुओं की ‘गंगा नदी’ के प्रति अपार श्रद्धा है। मॉरिशस में एक परी – तालाब था जिसका जल गंगा के समान पवित्र माना जाता था। उसे शिवजी पर चढ़ाया जाता था। भारत में गंगाजल से शिवजी का अभिषेक किया जाता है। अतः मॉरिशसवासियों ने ‘परी तालाब’ को ही ‘गंगा तालाब’ नाम दे दिया होगा।
शब्दों की बात
नीचे शब्दों से जुड़ी कुछ गतिविधियाँ दी गई हैं। इन्हें करने के लिए आप शब्दकोश, पुस्तकालय, अपने शिक्षकों और साथियों की सहायता भी ले सकते हैं।
संज्ञा के स्थान पर
(क) “हिरनों ने ताड़ लिया कि उन पर सिंहों की नजर पड़ रही है। अतएव वे चरना भूलकर चौकन्ने हो उठे।” इन पंक्तियों में रेखांकित शब्दों पर ध्यान दीजिए। इन वाक्यों में ये शब्द किनके लिए उपयोग किए गए हैं? ये शब्द ‘हिरनों’ के लिए उपयोग में लाए गए हैं। आप जानते ही हैं कि ‘हिरन’ यहाँ एक संज्ञा शब्द है। जो शब्द संज्ञा शब्दों के स्थान पर उपयोग में लाए जाते हैं, उन्हें ‘सर्वनाम’ कहते हैं।
अब नीचे दिए गए वाक्यों में सर्वनाम शब्दों को पहचानिए और उनके नीचे रेखा खींचिए-
प्रश्न 1.
“हाँ, बच्चे हाफ पैंट पहन सकते हैं, लेकिन गाँधी टोपी उस दिन उन्हें भी पहननी पड़ती है।”
उत्तर:
उन्हें
प्रश्न 2.
“भारतीयों ने अत्याचार तो सहे, लेकिन प्रलोभनों को ठुकरा दिया। वे अपने धर्म पर डटे रहे और जिस द्वीप में भगवान ने उन्हें भेज दिया था, उस द्वीप को उन्होंने छोटा-सा हिंदुस्तान बना डाला। ”
उत्तर:
वे उन्हें उन्होंने
(ख) ऊपर दिए गए दोनों वाक्यों को सर्वनाम की जगह संज्ञा शब्द लगाकर लिखिए।
उत्तर:
- हाँ बच्चे हाफ पैंट पहन सकते हैं, लेकिन गाँधी टोपी उस दिन बच्चों को भी पहननी पड़ती है।
- भारतीयों ने अत्याचार तो सहे, लेकिन प्रलोभनों को ठुकरा दिया। भारतीय अपने धर्म पर डटे रहे और जिस द्व
पर भगवान ने भारतीयों को भेजा था, उस द्वीप को भारतीयों ने छोटा-सा हिंदुस्तान बना डाला ।
![]()
पहचान पाठ के आधार पर
आपने इस यात्रा- वृत्तांत में तीन देशों के नाम पढ़े हैं-भारत, केन्या और मॉरिशस पुस्तकालय या कक्षा में उपलब्ध मानचित्र पर भारत को तो आप सरलता से पहचान ही लेंगे। पाठ में दी गई जानकारी के आधार पर बाकी दोनों देशों को पहचानिए ।
उत्तर:

पाठ से आगे
आपकी बात
(क) “वहाँ जो कुछ देखा, वह जन्मभर कभी नहीं भूलेगा।”
क्या आपने कभी ऐसा कुछ देखा, सुना या पढ़ा है जिसके बारे में आपको लगता है कि आप उसे कभी नहीं भूल सकेंगे? उसके बारे में अपने समूह में बताइए ।
उत्तर:
हाँ, हमने भी एक ऐसा दृश्य देखा है जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे।
एक महात्मा का सत्संग चल रहा था। लाखों की भीड़ एकत्रित थी । भक्तजन महात्मा के चरणों की धूल लेने को टूट पड़ रहे थे। तभी ऐसी भगदड़ मची कि सैंकड़ों भक्त जिनमें स्त्रियाँ अधिक थी, कुचलकर मर गए। ऐसा हृदय विदारक दृश्य मैंने पहले कभी नहीं देखा था। इस त्रासदी को मैं कभी नहीं भूल पाऊँगा ।
(ख) “हमें अफ्रीका के शेरों से मुलाकात कर लेनी चाहिए।”
‘मुलाकात’ शब्द का अर्थ है ‘मिलना’। लेकिन यहाँ ‘मुलाकात’ शब्द का भाव है – शेरों को पास से देखना । इसके लिए ‘अपनी आँखों से देखना’, ‘सजीव देखना’ ‘भेंट करना आदि शब्दों का प्रयोग भी कि या जाता है। अपनी बात को और अधिक सुंदर और अनोखा रूप देने के लिए शब्दों के इस प्रकार के प्रयोग किए जाते हैं।
आपने अब तक किन-किन पशु-पक्षियों से मुलाकात’ की है? वह मुलाकात कहाँ हुई थी? बताइए ।
उत्तर:
हमने चिड़ियाघर में हाथी से मुलाकात की है। हमने हाथी की सवारी भी की है। यह मुलाकात बड़ी आनंददायक रही। यह यादगार मुलाकात थी ।
(ग) “यह ऐसी सफलता की बात है, जिस पर सभी भारतीयों को गर्व होना चाहिए। ”
आपको किन-किन बातों पर गर्व होता है? बताइए ।
(संकेत- ये बातें आपके बारे में हो सकती हैं आपके परिवार के बारे में हो सकती हैं और किसी अन्य व्यक्ति, वस्तु, स्थान, प्राणी आदि के बारे में भी हो सकती हैं।)
उत्तर:
मुझे अपने देश भारत की महान संस्कृति पर गर्व है। भारत की संस्कृति विश्व में सबसे प्राचीन एवं श्रेष्ठ है। इसमें सभी मानवों की कल्याण की बात कही गई है। मुझे अपने माता-पिता पर भी गर्व है। उनका मेरा पालन-पोषण अत्यंत प्रेम के साथ किया है।
कक्षा और घर की भाषाएँ
“प्रायः सभी भारतीय भोजपुरी बोलते अथवा उसे समझ लेते हैं। यहाँ तक कि भारतीयों के पड़ोस में रहने वाले चीनी भी भोजपुरी बखूबी बोल लेते हैं।”
भारत एक बहुभाषी देश है। भारत में लगभग सभी व्यक्ति एक से अधिक भाषाएँ बोल या समझ लेते हैं। आप कौन-कौन-सी भाषाएँ बोल – समझ लेते हैं? आपके मित्र कौन-कौन-सी भाषाएँ बोल – समझ लेते हैं? इसके बारे में यहाँ दी गई तालिका को पूरा कीजिए-
| क्रम संख्या | मैं जिन भाषाओं को बोल- समझ लेता/ लेती हूँ | मेरे मित्र जिन भाषाओं को बोल – समझ लेता हैं | मेरे परिजन जिन भाषाओं को बोल समझ लेते हैं |
| कुल संख्या |

(संकेत – इस तालिका को पूरा करने के लिए आपको अपने मित्रों और परिजनों से पूछताछ करनी होगी। पहले भाषाओं के नाम लिखने हैं, बाद में उन नामों को गिनकर उनकी कुल संख्या लिखनी है। )
उत्तर :
| क्रम संख्या | मैं जिन भाषाओं को बोल- समझ लेता/ लेती हूँ | मेरे मित्र जिन भाषाओं को बोल – समझ लेता हैं | मेरे परिजन जिन भाषाओं को बोल समझ लेते हैं |
| 1. | हिंदी | हिंदी | हिंदी |
| 2. | अंग्रेजी | पंजाबी | उर्दू |
| 3. | पंजाबी | अंग्रेजी | पंजाबी |
| 4. | संस्कृत | संस्कृत | गुजराती |
| 5. | ब्रजभाषा | मराठी | हरियाणवी |
| 6. | हरियाणवी | ||
| कुल संख्या | छह | पाँच | पाँच |
प्रशंसा या सराहना विभिन्न प्रकार से
“यह द्वीप हिंद महासागर का मोती है, भारत समुद्र का सबसे खूबसूरत सितारा है।”
इस पाठ में लेखक ने मॉरिशस की सराहना में यह वाक्य लिखा है। सराहना करने के लिए ‘दिनकर’ ने द्वीप की तुलना मोती और तारे से की है।
किसी की सराहना अनेक प्रकार से की जा सकती है। आप आगे दी गई तालिका को पूरा कीजिए। पहले
नाम लिखिए, फिर इनकी प्रशंसा में एक-एक वाक्य लिखिए। शर्त यह है कि प्रत्येक बार अलग तरह से प्रशंसा करनी है-
सराहना की तालिका
| नाम | प्रशंसा या सराहना का वाक्य | |
| स्वयं | ||
| परिजन | ||
| शिक्षक | ||
| मित्र | ||
| पशु | ||
| स्थान | ||
| सब्जी | ||
| पेड़ |
उत्तर :
| नाम | प्रशंसा या सराहना का वाक्य | |
| स्वयं | धवल | मेरा घर बहुत सुंदर है। |
| परिजन | नीरजा | मेरी माँ नीरजा स्वादिष्ट खाना बनाती है। |
| शिक्षक | राकेश शर्मा | मेरे शिक्षक राकेश शर्मा हिंदी के बड़े विद्वान हैं। |
| मित्र | शशांक | मेरा मित्र शशांक गरीबों की मदद करता है। |
| पशु | टाइगर | मेरा कुत्ता टाइगर बड़ा स्वामिभक्त है। |
| स्थान | दिल्ली | दिल्ली एक लघु भारत है। |
| सब्जी | घीया | घीया बहुत स्वास्थ्यवर्धक सब्जी है। |
| पेड़ | बरगद | बरगद का पेड़ बुर्जुग के समान होता है। |
![]()
चित्रात्मक सूचना (इंफोग्राफिक्स)
नीचे दिए गए चित्र को देखिए। इसमें चित्रों के साथ-साथ बहुत कम शब्दों में कुछ जानकारी दी गई है। इसे ‘चित्रात्मक सूचना’ कहते हैं।

(क) इस ‘चित्रात्मक सूचना के आधार पर मॉरिशस के बारे में एक अनुच्छेद लिखिए।
उत्तर:
मॉरिशस मॉरिशस को छोटा हिंदुस्तान कहा जाता है क्योंकि यहाँ 67% से अधिक लोग भारतीय मूल के हैं। मॉरिशस में अधिकतर लोग बिहार से गए हैं, पर इनमें तमिल, तेलुगु और मराठियों की संख्या भी अच्छी है। पुराने समय में ब्रिटिश शासक यहाँ के गन्ने के खेतों में काम करने के लिए भारतीय मजदूरों को यहाँ ले गए थे। मॉरिशस के पहले प्रधानमंत्री शिवसागर रामगुलाम भी भारतीय मूल के थे। मॉरिशस की संस्कृति के विकास में भोजपुरी गीतों और भोजपुरी फिल्मों का बड़ा योगदान है।
(ख) अपनी पसंद के किसी विषय पर इसी प्रकार की ‘चित्रात्मक सूचना’ की रचना कीजिए, जैसे- आपका विद्यालय, कोई विशेष दिवस, आपके जीवन की कोई विशेष घटना आदि ।
(संकेत – यह कार्य आप अपने समूह में मिलकर कर सकते हैं। इसके लिए आप किसी कागज पर चित्र चिपका सकते हैं और सूचना को कलात्मक रूप से कम शब्दों में लिख सकते हैं। चित्र बनाए भी जा सकते हैं। आप यह कार्य कंप्यूटर या मोबाइल फोन की सहायता से भी कर सकते हैं।)
उत्तर:
आशीर्वाद सोसाइटी
अशोक विहार, दिल्ली
सूचना
8 मार्च, 20…..
होली मिलन समारोह
सोसाइटी के सभी सदस्यों को सूचित किया जाता है कि गतवर्ष की भाँति इस वर्ष भी इस सोसाइटी ने होली मिलन समारोह आयोजित करवाने का निर्णय लिया है, जो इस प्रकार है-
दिन एवं समय – 14 मार्च, 20… अपराह्न 3 बजे से 6 बजे तक
कार्यक्रम – गीत-संगीत एवं लोकनृत्य एवं जलपान
स्थान – सोसाइटी का सामुदायिक भवन
प्रवेश – केवल पास द्वारा
कृपया 13 मार्च, 20… तक अधोहस्ताक्षरी से ‘पास’ अवश्य प्राप्त कर लें।
संदीप
सदस्य
हस्ताक्षर
आप जानते ही हैं कि यह पाठ हिंदी के प्रसिद्ध लेखक रामधारी सिंह ‘दिनकर’ ने लिखा है। वे अपने नाम को कुछ इस प्रकार लिखते थे-

अपनी पहचान प्रकट करने के लिए अपने नाम को किसी विशेष प्रकार से लिखने को हस्ताक्षर कहते हैं। हस्ताक्षर का प्रयोग व्यक्ति को जीवनभर अनेक कार्यों के लिए करना होता है। आपके विद्यालय में भी आपसे हस्ताक्षर करवाए जाते होंगे। आप प्रार्थना पत्रों के अंत में भी अपने हस्ताक्षर करते होंगे।
हो सकता है अभी आपने अपने हस्ताक्षर निर्धारित न किए हों। यदि नहीं भी किए हैं तो कोई बात नहीं। आप चाहें तो आज भी अपने हस्ताक्षर निर्धारित कर सकते हैं।
नीचे दिए गए स्थान पर अपने हस्ताक्षर पाँच बार कीजिए। ध्यान रखें कि आपके हस्ताक्षर एक जैसे हों, अलग-अलग न हों।
उत्तर:

पत्र
यहाँ ‘दिनकर’ का लिखा एक पत्र दिया जा रहा है। इसे पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर लिखिए । पत्र पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर अपने समूह में मिलकर खोजिए-
नई दिल्ली
8-7-67
मान्यवर चतुर्वेदी जी,
आपका कृपा-पत्र मिला। मेरा स्वास्थ्य इधर बहुत गिर गया है और संयम के बावजूद तेजी से सुधर नहीं रहा है। मेरा चित्त अभी भी दबा हुआ है। ऐसी अवस्था में मैंने दो सप्ताह के लिए मॉरिशस जाना स्वीकार कर लिया है। 15 जुलाई को प्रस्थान करना है। लौटना शायद 5 अगस्त तक हो ।
आपके आशीर्वाद की कामना करता हूँ।
आपका दिनकर
सफदरजंग लेन, नई दिल्ली
(क) पत्र किसने लिखा है?
उत्तर:
यह पत्र दिनकर जी ने लिखा है।
(ख) पत्र किसे लिखा गया है?
उत्तर:
यह पत्र चर्तुर्वेदी जी को लिखा गया है।
(ग) पत्र किस तिथि को लिखा गया है?
उत्तर:
यह पत्र 8 जुलाई, 1947 को लिखा गया है।
(घ) पत्र किस स्थान से लिखा गया है?
उत्तर:
पत्र सफदरजंग लेन, नई दिल्ली से लिखा गया है।
(ङ) पत्र पाने वाले के नाम से पहले किस शब्द का प्रयोग किया गया है?
उत्तर:
पत्र पाने वाले के नाम से पहले ‘मान्यवर’ शब्द का प्रयोग किया गया है।
(च) पत्र लेखक ने अपने नाम से पहले अपने लिए क्या शब्द लिखा है?
उत्तर:
पत्र लेखक ने अपने नाम से पहले अपने लिए ‘आपका’ शब्द लिखा है।
उलझन सुलझाओ
(क) “जहाज नैरोबी से चार बजे शाम को उड़ा और पाँच घंटों की निरंतर उड़ान के बाद जब वह मॉरिशस पहुँचा, तब वहाँ रात के लगभग दस बज रहे थे। ”
जहाज नैरोबी से शाम 4 बजे उड़ा तो उसे 5 घंटों की उड़ान के बाद रात 9 बजे मॉरिशस पहुँचना चाहिए था। लेकिन वह पहुँचा लगभग दस बजे क्यों?
आप इसका कारण पता करने के लिए अपने शिक्षकों या इंटरनेट की सहायता ले सकते हैं।
उत्तर:
नैरोबी और मॉरिशस की घड़ियों में एक घंटे का अंतर रहता है। जब नैरोबी में शाम के चार बजते हैं तब मॉरिशस
में पाँच बज रहे होते हैं।
(ख) नीचे दो घड़ियों के चित्र दिए गए हैं। एक घड़ी भारत के समय को दिखा रही है। दूसरी घड़ी दिखा रही है कि उसी समय मॉरिशस में कितने घंटे और मिनट हुए हैं। इन घड़ियों के अनुसार नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

उत्तर:
- पाँच बजकर बीस मिनट
- तीन बजकर पचास मिनट
- डेढ़ घंटे का
- भारत में
- साढ़े दस
![]()
आज की पहेली
आज हम आपके लिए एक अनोखी पहेली लाए हैं। यहाँ एक वाक्य दिया गया है। आपको पता करना है कि इसका क्या अर्थ है-
येला मालथ येला घौलश।

उत्तर:
भारत मेरा गौरव
खोजबीन के लिए
नीचे दी गई रचनाओं को पुस्तक में दिए गए क्यू आर कोड की सहायता से पढ़ें, देखें व समझें-
- चाँद का कुर्ता
- मिर्च का मजा
- राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जीवनी
- हिमालय के पर्वतीय प्रदेश की मनोरम यात्रा
उत्तर:
विद्यार्थी इन रचनाओं को क्यू. आर. कोड की सहायता से पढ़ेंगे।
Malhar Class 6 Book Solutions
Read More:
- Mathrubhumi Class 6 Question Answer
- Gol Class 6 Question Answer
- Pehli Boond Class 6 Question Answer
- Haar Ki Jeet Class 6 Question Answer
- Rahim Ke Dohe Class 6 Question Answer
- Meri Maa Class 6 Question Answer
- Jalate Chalo Class 6 Question Answer
- Satriya Aur Bihu Nritya Class 6 Question Answer
- Maiya Main Nahin Makhan Khayo Class 6 Question Answer
- Pariksha Class 6 Question Answer
- Chetak Ki Veerta Class 6 Question Answer
- Hind Mahasagar Me Chota-Sa Hindustan Class 6 Question Answer
- Ped Ki Baat Class 6 Question Answer