Practicing with NCERT Class 4 Hindi Veena Solutions Chapter 10 कैमरा कविता के प्रश्न उत्तर Kaimara Kavita Poem Question Answer Pdf improves a student’s confidence in the subject.
Kaimara Class 4 Question Answer
Class 4 Hindi Kaimara Question Answer
कक्षा 4 हिंदी पाठ 10 प्रश्न उत्तर – Class 4 Hindi Chapter 10 Kaimara Poem Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
आपके घर में सबसे पुरानी फोटो किसकी है? उसके बारे में बताइए |
उत्तर:
मेरे घर में सबसे पुरानी फोटो मेरे दादाजी की है। वह फोटो काले-सफेद रंग की है और उसमें वे एक कुर्सी पर बैठे हैं।
प्रश्न 2.
आप किन-किन अवसरों पर फोटो खिंचवाना पसंद करते हैं?
उत्तर:
मुझे जन्मदिन, त्योहार, स्कूल के कार्यक्रम और घूमने के समय फोटो खिंचवाना बहुत पसंद है।
![]()
प्रश्न 3.
आप कहाँ-कहाँ घूमने गए हैं और वहाँ आपने क्या-क्या देखा है? क्या आपने वहाँ अपनी कोई फोटो ली है? कक्षा में अपने सहपाठियों को बताइए ।
उत्तर:
मैं अपने परिवार के साथ दिल्ली और जयपुर घूमने गया हूँ। दिल्ली में मैंने लाल किला और इंडिया गेट देखा और जयपुर में हवामहल और चिड़ियाघर देखा। हमने वहाँ बहुत सारी फोटो भी लीं। मैं अपनी फोटो कक्षा में सबको दिखाऊँगा ।
प्रश्न 4.
आजकल विद्यालयों, बैंकों और घरों में कैमरों का प्रयोग होने लगा है। आपके अनुसार ऐसा क्यों हो रहा है?
उत्तर:
आजकल कैमरे सुरक्षा के लिए लगाए जाते हैं। इससे देखा जा सकता है कि कौन कहाँ आ-जा रहा है। स्कूल, बैंक और घरों में कैमरे से सब कुछ रिकॉर्ड होता है, जिससे चोरी या कोई गलत काम रोकने में सहायता मिलती है।
पाठ के भीतर
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उपयुक्त उत्तर पर सही (✓) का चिह्न लगाइए
(i) नया कैमरा कौन लेकर आया ?
(क) छोटू
(ख) दादा
(ग) चाचा
(घ) अम्मा
उत्तर:
(ग) चाचा
(ii) कविता के अनुसार जब कागज पर रूप आ जाता है, तो मन क्या कह उठता है?
(क) वाह ! क्या बात है
(ख) बहुत खूब !
(ग) क्या ही खूब!
(घ) अरे वाह! क्या बात है
उत्तर:
(ग) क्या ही खूब!
(iii) कविता में ‘बड़के भैया’ किसके लिए प्रयोग किया गया है?
(क) बड़े भाई के लिए
(ख) चाचा जी के लिए
(घ) छोटे भाई के लिए
(ग) दादा जी के लिए
उत्तर:
(क) बड़े भाई के लिए
(iv) कविता में किसे अपना मित्र समझने के बारे में कहा गया है?
(क) चाचा जी
(ख) अम्मा जी
(ग) कोयल
(घ) कैमरे को
उत्तर:
(घ) कैमरे को
प्रश्न 2.
किसने, किससे कहा ?

उत्तर:

सोचिए और लिखिए
प्रश्न 1.
जब चाचा नया कैमरा लेकर आए, तो उन्होंने छोटू से क्या कहा?
उत्तर:
जब चाचा नया कैमरा लेकर आए, तो उन्होंने छोटू से कहा—“कहाँ गया, जल्दी आ छोटू, बैठ यहाँ, खींचूँगा फोटू !”
प्रश्न 2.
चाचा ने कैमरे की कार्यप्रणाली को कैसे समझाया ?
उत्तर:
चाचा ने बताया कि कैमरा प्रकाश और छाया का खेल है। इससे सुंदर चित्र बनते हैं और कागज़ पर रूप आ जाता है।
![]()
प्रश्न 3.
कविता में कैमरे की कौन-कौन सी विशेषताएँ बताई गई हैं?
उत्तर:
- कैमरा हू-ब-हू चित्र बनाता है।
- यह खोटे-खरे, मोटे-पतले, जो जैसा है वैसा दिखाता है। चित्र को देखकर मन कह उठता है – “क्या ही खूब !”
- यह कैमरा नकली होते हुए भी असली को मात दे सकता है।
प्रश्न 4.
“यह क्या है चक्कर, छिपा हुआ क्या इसमें पेंटर?” यह पंक्ति किसके द्वारा कही गई है और क्यों ?
उत्तर:
यह पंक्ति छोटू ने कही है। उसे कैमरे का चित्र खींचने का तरीका समझ नहीं आया, इसलिए उसने पूछा कि क्या इसमें कोई चित्र बनाने वाला छिपा हुआ है।
प्रश्न 5.
कविता के आधार पर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) नया कैमरा चाचा लाए, दरवाज़े से …….. चिल्लाए । (भी/ही)
उत्तर:
नया कैमरा चाचा लाए, दरवाज़े से ही चिल्लाए ।
(ख) ………. मीठा गाती है। (कौआ/कोयल)
उत्तर:
कोयल मीठा गाती है।
(ग) कहाँ गया, जल्दी आ छोटू, बैठ …….. खींचूँगा फोटू ! (यहाँ / वहाँ)
उत्तर:
कहाँ गया, जल्दी आ छोटू, बैठ यहाँ खींचूँगा फोटू !
(घ) कैमरे ने ………….. चित्र खींचा। (हु-ब-हु/, हू-ब-हू )
उत्तर:
(घ) कैमरे ने हू-ब-हू चित्र खींचा।
भाषा की बात
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए वाक्यों में रेखांकित शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द लिखिए
(क) जल्दी आकर फोटो खिंचवाइए, …………. मत कीजिए।
(ख) बड़े भैया ने ………. भाई को पुस्तक दी।
(ग) हमें किसी की बुराई न करके ……… करनी चाहिए।
(घ) शत्रु को भी ………. बना लेना महानता का गुण है।
उत्तर:
(क) जल्दी आकर फोटो खिंचवाइए, देर मत कीजिए ।
(ख) बड़े भैया ने छोटे भाई को पुस्तक दी।
(ग) हमें किसी की बुराई न करके भलाई करनी चाहिए ।
(घ) शत्रु को भी मित्र बना लेना महानता का गुण है।
प्रश्न 2.
कविता में आए नाम वाले शब्दों (संज्ञा) तथा विशेषता बताने वाले शब्दों (विशेषण) की पहचान करके उन्हें नीचे दिए गए स्थानों में लिखिए

उत्तर:
| संज्ञा शब्द | विशेषण शब्द |
| चाचा | नया |
| कैमरा | मीठा |
| फोटो | बड़ा |
प्रश्न 3.
नीचे पहिए में कुछ वर्ण और मात्राएँ दी गई हैं। इनका प्रयोग करते हुए नए-नए शब्द बनाइए; जैसे- चाचा, खेल आदि । वर्णों और मात्राओं का प्रयोग एक से अधिक बार किया जा सकता है।

उत्तर:
लाला, बाबा, मामा, काम, बालक, बोल
शब्द खेल
प्रश्न 1.
नीचे दी गई वर्ग पहेली में पारिवारिक संबंधों का बोध कराने वाले शब्द छिपे हैं। उन्हें खोजिए और लिखिए

उत्तर:

चाची, नाना, नानी, मौसा, मौसी, ताऊ, ताई, जीजा, दादा, दादी, दीदी, माताजी, पिताजी, भैया, बुआ, फूफा, जीजी।
![]()
प्रश्न 2.
समान तुक वाले शब्दों पर सही का चिह्न (✓) लगाइए

उत्तर:

कविता से आगे
प्रश्न 1.
हमें सेल्फी लेते समय क्या-क्या सावधानी रखनी चाहिए? कक्षा में सहपाठियों के साथ अपनी बात लिखिए।
उत्तर:
हमें सेल्फी लेते समय निम्नलिखित सावधानियाँ रखनी चाहिए
- चलते वाहन, रेलगाड़ी या सड़क के किनारे सेल्फी न लें। ऊँचाई वाले स्थानों पर सावधानी रखें।
- ध्यान रखें कि पीछे कोई खतरनाक चीज न हो।
- दूसरों को परेशान न करें और सार्वजनिक जगहों पर मर्यादा बनाए रखें।
प्रश्न 2.
प्राचीन समय में जब कैमरा नहीं था, तब चित्र कैसे बनाए जाते थे?
उत्तर:
प्राचीन समय में जब कैमरा नहीं था, तब चित्र बनाने के लिए कलाकार, रंग, ब्रश और कपड़े या दीवारों का उपयोग करते थे। वे किसी व्यक्ति या वस्तु को देखकर उसे कागज़ या दीवार पर हाथ से चित्रित करते थे। यह कार्य बहुत धैर्य और अभ्यास से होता था ।
प्रश्न 3.
आँख भी एक कैमरे की तरह काम करती है। क्या आप इस बात से सहमत हैं? इस विषय पर कक्षा में चर्चा कीजिए ।
उत्तर:
हाँ, मैं इस बात से सहमत हूँ कि आँख एक कैमरे की तरह काम करती है। जैसे कैमरा वस्तु को देखकर उसकी तस्वीर खींचता है, वैसे ही हमारी आँख भी किसी वस्तु की छवि को रेटिना पर बनाती है। फिर यह जानकारी मस्तिष्क तक पहुँचती है और हम चीजों को देख पाते हैं। इसलिए आँख को प्रकृति का कैमरा कहा जा सकता है।
प्रश्न 4.
दिए गए चित्रों का उनके सही नाम से मिलान कीजिए-

उत्तर:

पुस्तकालय या अन्य स्रोत से
प्रश्न 1.
अपने विद्यालय के पुस्तकालय में जाकर या किसी अन्य स्रोत से कैमरे से संबंधित अन्य जानकारी एकत्रित कीजिए।
उत्तर:
कैमरे का आविष्कार 1816 ई. में जोसेफ नाइसफोर नीएप्स ने किया था। पहले कैमरे से केवल ब्लैक एंड व्हाइट फोटो खींची जाती थी। धीरे-धीरे इसमें सुधार होता गया और अब डिजिटल कैमरे आ गए हैं, जिनमें फोटो को तुरंत देखा जा सकता है।
![]()
प्रश्न 2.
शिक्षक की सहायता से अपने देश से संबंधित ऐतिहासिक महत्त्व के चित्रों को खोजकर उनके बारे में जानकारी एकत्रित कीजिए।
उत्तर:
भारत के ऐतिहासिक चित्रों में अजंता एलोरा की गुफाएँ, मोहनजोदड़ो की मुहरें, साँची का स्तूप और ताजमहल के चित्र शामिल हैं। ये चित्र हमारे देश की समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर को दर्शाते हैं। इन चित्रों से हमें प्राचीन सभ्यता, कला और निर्माण शैली की जानकारी मिलती है।
कविता मंचन
प्रश्न 1.
शिक्षक की सहायता से इस कविता को कक्षा में नाटक के रूप में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।
कैमरे से संवाद
प्रश्न 1.
आपकी बातचीत यदि कैमरे से हो तो आप उससे क्या-क्या बात करेंगे? अपनी कल्पना से नीचे दी गई चित्रकथा को पूरा कीजिए

उत्तर:
छात्र स्वयं करें।
कलाकारी
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए चित्रों के अनुसार स्टिक की सहायता से आप एक फोटो फ्रेम बनाइए और उसमें एक मनभावन फोटो लगाइए।

इस तैयार फोटो फ्रेम की प्रदर्शनी अपनी कक्षा में लगाइए।
प्रश्न 2.
पहला चित्र देखकर दूसरा चित्र पूरा कीजिए। उसमें रंग भी भरिए ।
