Satriya Aur Bihu Nritya Class 6 Question Answer Hindi Malhar Chapter 8

Class 6 Hindi Malhar Chapter 8 Satriya Aur Bihu Nritya Question Answer सत्रिया और बिहू नृत्य

सत्रिया और बिहू नृत्य Question Answer Class 6

कक्षा 6 हिंदी पाठ 8 सत्रिया और बिहू नृत्य पाठ के प्रश्न उत्तर – Satriya Aur Bihu Nritya Class 6 Question Answer

मेरी समझ से

(क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (V) बनाइए-

प्रश्न 1.
माँ एलेसेंड्रा के बारे में कौन-सा कथन सत्य है?
• वे असम के जीवन के बारे में बहुत कुछ जानती थीं।
• उन्हें असम, बिहू और सत्रिया नृत्य से बहुत प्रेम था ।
• उन्होंने एंजेला को कुछ असमिया शब्द भी सिखाए ।
• वे अपने कार्य में सहायता के लिए बेटी को लाई थीं।
उत्तर:
• वे असम के जीवन के बारे में बहुत कुछ जानती थीं।

प्रश्न 2.
“अनु और एंजेला ने तुरंत एक-दूसरे की तरफ देखा । ” क्यों?
• अनु के पास खिलौने थे।
• दोनों की आयु एक समान थी।
• दोनों को अंग्रेजी भाषा आती थी।
• एंजेला अनु से असमिया भाषा सीखना चाहती थी।
उत्तर:
• दोनों की आयु एक समान थी। V

(ख) अब अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए और कारण बताइए कि आपने ये ही उत्तर क्यों चुने?
उत्तर:
हमने ये उत्तर इसलिए चुने कि ये उत्तर ही पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के सही विकल्प हैं।

  • माँ एलेसेंड्रा ने विमान यात्रा के दौरान बेटी को असम के जीवन के बारे में बहुत सी बातें बताई थीं। उन्हें ये बातें पता थीं।
  • दोनों की आयु दस वर्ष थी। भाषा और खिलौने की बात तो बाद में आई ।

Satriya Aur Bihu Nritya Class 6 Question Answer Hindi Malhar Chapter 8

मिलकर करें मिलान

कविता में से चुनकर कुछ शब्द यहाँ दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और इन्हें इनके सही अर्थों या संदर्भों से मिलाइए। इसके लिए आप शब्दकोश, इंटरनेट या अपने शिक्षकों की सहायता ले सकते हैं।
Satriya Aur Bihu Nritya Class 6 Question Answer Hindi Malhar Chapter 8 1

शब्द अर्थ या संदर्भ
1. सत्र 1. ग्रेगरी कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी 1901 से 31 दिसंबर 2000 तक का समय।
2. बोहाग बिहू 2. ‘यूनाइटेड किंगडम’ और ‘इंग्लैंड’ की राजधानी ।
3. लंदन 3. ‘यूनाइटेड किंगडम’ देश की एक सरकारी संस्था |
4. गुवाहाटी 4. असम में मनाया जाने वाला एक त्योहार । यह असम में नए साल की शुरुआत और बसंत के आगमन का प्रतीक है।
5. ब्रिटिश अकादमी 5. भारत के असम राज्य का एक प्राचीन और सबसे बड़ा नगर है।
6. बीसवीं शताब्दी 6. ये असम के मठ हैं। इनकी संख्या पाँच सौ से भी ज्यादा है। ये पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों के स्थान हैं। सत्रिया नृत्य की उत्पत्ति इन्हीं सत्रों में हुई है।

उत्तर:
1. – 6,
2. – 4,
3. – 2,
4. – 5,
5. – 3,
6. – 1

पंक्तियों पर चर्चा

पाठ में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार अपनी कक्षा में साझा कीजिए और लिखिए ।

(क) “असम, भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में है, जिसे अपने वन्य-जीवन, रेशम और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। इसके साथ असम में नृत्य की भी एक समृद्ध परंपरा है। ”
उत्तर:
इन पंक्तियों का यह अर्थ हमें समझ आया कि असम राज्य भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित है। इस क्षेत्र को वन्य-जीवन, रेशम उत्पादन तथा चाय बागानों की अधिकता के लिए जाना जाता है। इसके अतिरिक्त असम में नृत्य और संगीत की भी एक समृद्ध परंपरा है।

(ख) “पूरी दुनिया की संस्कृतियों में लोग नृत्य और संगीत से अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। ”
उत्तर:
यह केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व की संस्कृतियों में लोग अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति नृत्य और संगीत के माध्यम से करते हैं। यह एक सशक्त एवं प्रभावी माध्यम है।

सोच-विचार के लिए

निबंध को एक बार फिर से पढ़िए और निम्नलिखित के बारे में पता लगाकर अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए-

(क) “एंजेला के मन में कई तरह के विचार चल रहे थे।” उसके मन में कौन-कौन से विचार चल रहे होंगे ?
उत्तर:
एंजेला के मन में निम्नलिखित विचार चल रहे होंगे-

  • असम कैसा क्षेत्र होगा ?
  • आजकल वहाँ का मौसम कैसा होगा ?
  • ये ‘बिहू’ भला है क्या ? त्योहार या नृत्य ।
  • क्या वह सपनों की दुनिया में विचरण कर रही है ?
  • क्या वह भी ऐसे नृत्य कर सकेगी ?
  • अनु के खिलौने कितने सुंदर हैं ?

(ख) “बिहू एक कृषि आधारित त्योहार है।” कैसे?
उत्तर:
‘बिहू एक कृषि आधारित त्योहार है’ – ऐसा इसलिए कहा जा सकता है कि बिहू साल में तीन बार मनाया जाता है और तीनों बार यह कृषि कार्यों पर आधारित होता है। पहली बार खेत में बीज बोते समय, दूसरी बार धान रोपते समय और तीसरी बार फसल तैयार होने पर इस प्रकार कृषि ही इस त्योहार के मूल में रहती है।

(ग) ऐसा लगता है कि भारत से जाने के बाद भी एंजेला के मन में असम ही छाया हुआ था। पाठ से इस कथन के समर्थन के लिए कुछ उदाहरण खोजकर लिखिए।
उत्तर:

  • भारत से लौटने के बाद एंजेला लंदन में चलने, खाने-पीने और खेलने के दौरान असमी नृत्य करती रहती थी।
  • वह असम में की गई समृद्ध नृत्य परंपरा को याद करती थी।
  • वह असम की रिकार्डिंग्स को देखती रहती थी।
  • उसने असम में स्वयं की गई नृत्य की वीडियो रिकार्डिंग का प्रदर्शन कक्षा में सहपाठियों और शिक्षकों के सामने किया।

(घ) समय के बदलने के साथ-साथ सत्रिया नृत्य की परंपरा में क्या बदलाव आया है?
उत्तर:
समय बदलने के साथ-साथ सत्रिया नृत्य की परंपरा में यह बदलाव आया है कि अब महिला सत्रिया कलाकार मंच पर खुलेआम करती है। पहले इसे अच्छा नहीं समझा जाता था। अब महिला नृत्यागंनाओं पर कोई बंधन नहीं है। वे मस्ती में नृत्य करती हैं।

Satriya Aur Bihu Nritya Class 6 Question Answer Hindi Malhar Chapter 8

निबंध की रचना

“गुवाहाटी के एक होटल में सामान्य होने के बाद वे उसी शाम पास के एक गाँव मलंग में गए। गाँव पहुँचने पर माँ ने एंजेला को बताया कि बिहू एक कृषि आधारित त्योहार है। असम में बिहू साल में तीन बार मनाया जाता है । ”
इन वाक्यों में बिहू और असम का ऐसा रोचक और सरस वर्णन किया गया है कि लगता है मानो हम कोई कहानी पढ़ रहे हैं।
उसका इस निबंध में वस्तु, घटना, प्रदेश आदि का वर्णन किया गया है। इसमें जो कुछ भी स्वयं देखा गया है, वर्णन किया गया है। इस प्रकार के निबंधों में घटनाओं का एक क्रम होता है। इनमें आम जीवन की बातें होती हैं। इनकी भाषा सरल होती है। उदाहरण के लिए होली, दीपावली आदि के बारे में बताना ।
इस पाठ को एक बार फिर से पढ़िए और इसकी बनावट पर ध्यान दीजिए। इस पाठ की विशेषताएँ पहचानिए और अपनी कक्षा में साझा कीजिए और लिखिए, जैसे इस पाठ में लंदन से यात्रा शुरू करने से लेकर वापस लंदन पहुँचने तक के अनुभवों का वर्णन किया गया है।
उत्तर:
पाठ की विशेषताएँ :

  1. इस पाठ का कथ्य परस्पर भली प्रकार गुँधा हुआ है।
  2. कथात्मक एवं वर्णन शैली का मिला-जुला रूप पाठ में दिखाई देता है।
  3. इस पाठ में अंग्रेजी, उर्दू के शब्दों का प्रयोग तो हुआ है, वे शब्द सामान्य बोलचाल के हैं; जैसे- डॉक्यूमेंट्री सिर्फ जिक्र, टाइम मशीन, आदि ।
  4. इस पाठ में रोचकता का गुण आदि से अंत तक बना रहता है।
  5. सामान्य बोलचाल की भाषा शैली को अपनाया गया है।
  6. कहीं-कहीं तत्सम शब्दों का भी प्रयोग हुआ है; जैसे- नृत्य, काल्पनिक, व्यस्त साक्षात्कार आदि ।

अनुमान या कल्पना से

अपने कक्षा में चर्चा कीजिए-

(क) “बिहू नृत्य और इसके उत्सव से अचंभति एंजेला और उसके परिवार ने इसके साथ-साथ लजीज पकवानों का पूरा आनंद लिया।” एंजेला और उसका परिवार बिहू नृत्य और उसके उत्सव को देखकर अचंभति क्यों हो गया ?
उत्तर:
एंजेला और उसका परिवार बिहू नृत्य और उसके उत्सव को देखकर इसलि अचंभित हो गया उन्होंने एक बरगद के पेड़ के नीचे बनाए मंच पर बिहू नृत्य देखा। आसपास पूरी जगह लोगों से भरी थी। लड़के-लड़कियाँ मंत्रमुग्ध होकर नृत्य में खोए हुए थे। लड़कों ने वाद्य यंत्र ले रखे थे तो लड़कियाँ लाल और बादामी रंग की पोशाकों में सजी-धजी थी। ऐसा वातावरण उन्होंने लंदन में कभी नहीं देखा था । बिहू नृत्य भी था और एक त्योहार भी था ।

(ख) “जब तक एंजेला कुछ समझ पाती, तब तक वह लंदन से नई दिल्ली होते हुए गुवाहाटी की उड़ान पर थी । ” एंजेला और उसकी माँ एलेसेंड्रा ने भारत की यात्रा से पहले कौन-कौन सी तैयारियाँ की होंगी?
उत्तर:
एंजेला और उसकी माँ एलेसेंड्रा ने भारत की यात्रा पर आने से पहले निम्नलिखित तैयारियाँ की होंगी-

  • एंजेला की छुट्टियाँ बढ़ाने के लिए उसके स्कूल से अनुमति ली होगी।
  • टिकटों का इंतजाम किया होगा।
  • डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए कैमरा तथा अन्य सामान लिया होगा ।
  • एक सप्ताह के लिए पहनने के कपड़े एकत्रित किए होंगे।
  • असम के बारे में आवश्यक जानकारी जुटाई होगी।
  • खर्च के लिए धन की व्यवस्था की होगी।

(ग) “वहाँ एक बड़े से बरगद के पेड़ के नीचे मंच बनाया गया था।” बिहू नृत्य के लिए बरगद के पेड़ के नीचे मंच क्यों बनाया गया होगा?
उत्तर:
बिहू नृत्य के लिए बरगद के पेड़ के नीचे मंच इसलिए बनाया गया होगा ताकि उस मंच पर कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन भली प्रकार कर सकें। दर्शक लोग तो खुले में थे, पर मंच पर बरगद की छाया थी। बरगद के पेड़ भारी-भरकम तथा विशाल होता है। वह रंगमंच का काम कर देता है। वैसे बिहू खुले आसमान के नीचे ही किया जाता है।

शब्दों की बात

नीचे शब्दों से जुड़ी कुछ गतिविधियाँ दी गई हैं। इन्हें करने के लिए आप शब्दकोश, अपने शिक्षकों और मित्रों की सहायता भी ले सकते हैं।
असम से जुड़े शब्द-
इस पाठ में अनेक शब्द ऐसे हैं जो असम से विशेष रूप से जुड़े हैं। अपने समूह में मिलकर उन शब्दों की पहचान कीजिए। इसके बाद उन्हें नीचे दिए गए स्थान पर लिखिए-
(संकेत – असम के नृत्य, त्योहार, भाषा आदि ।)
Satriya Aur Bihu Nritya Class 6 Question Answer Hindi Malhar Chapter 8 2
उत्तर:
Satriya Aur Bihu Nritya Class 6 Question Answer Hindi Malhar Chapter 8 3

तीन बिहू
Satriya Aur Bihu Nritya Class 6 Question Answer Hindi Malhar Chapter 8 4

(क) एंजेला और उसकी माँ एलेसेंड्रा कौन-से बिहू के अवसर पर भारत आए थे? लिखिए ।
उत्तर:
एंजेला और उसकी माँ एलेसेंड्रा वसंत के अवसर पर मनाए जाने वाले रंगोली या बोहाग बिहू के अवसर पर भारत आए थे।

(ख) तीनों बिहू के लिए लिखिए कि उस समय किसान खेतों में क्या कर रहे होते हैं ?
उत्तर:
पहले बिहू के समय किसान खेतों में धान रोप रहे होते हैं। दूसरे बिहू के समय किसान खेतों में धान रोप रहे होते हैं। तीसरे बिहू के समय किसान के खेतों में अनाज पककर तैयार हो जाता है। किसान इसे काट रहे होते हैं।

Satriya Aur Bihu Nritya Class 6 Question Answer Hindi Malhar Chapter 8

पाठ से आगे

आपकी बात

अपने समूह चर्चा कीजिए-

(क) “रीना आंटी की एक बिटिया थी- अनु” “बिटिया’ का अर्थ है ‘बेटी’। बेटी को प्यार से बुलाने के लिए
और स्नेह जताने के लिए ‘बिटिया’ शब्द का प्रयोग भी किया जाता है। ‘बिटिया’ जैसा ही एक अन्य शब्द ‘बिट्टी’ भी है। आपके घर में आपको प्यार से किन-किन नामों से पुकारा जाता है?
उत्तरः
हमें घर में प्यार से बंटी नाम से पुकारा जाता है। वैसे हमारा नाम धवल है।

(ख) आपके नाम का क्या अर्थ है? आपका नाम किसने रखा? पता करके बताइए ।
उत्तर:
हमारे नाम धवल का अर्थ है-सफेद, स्वच्छ। मेरा यह नाम मेरे माता-पिता और दादाजी ने रखा।

(ग) “वे एक साथ खेल रहे थे” आप कौन-कौन से खेल अपने मित्रों के साथ मिलकर खेलते हैं? बताइए ।
उत्तर:
मैं अपने मित्रों के साथ निम्नलिखित खेल खेलता हूँ –
(क) क्रिकेट,
(ख) फुटबॉल,
(ग) बैडमिंटन |
(अन्य बालक अपनी रुचि के खेलों के नाम बता सकते हैं।)

(घ) “ असम में नृत्य की भी एक समृद्ध परंपरा है।” आपने इस पाठ में बिहू और सत्रिया नृत्यों के बारे में तो पढ़ा है। आपके प्रांत में कौन-कौन से नृत्य प्रसिद्ध हैं? आपको कौन-सा नृत्य करना पसंद हैं?
उत्तर:
मेरे प्रांत में भांगडा एवं गिद्दा नृत्य पसंद हैं। भांगडा प्राय: पुरुषों किया जाता है। यह एक जोश भरा नृत्य है। गिद्दा पंजाबी स्त्रियों मिलकर करती हैं। इसमें वे टप्पे भी बोलती है। मैं भांगडा और डॉडिया नृत्य करना पसंद करता हूँ।

पूर्वोत्तर की यात्रा

असम भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित है। असम के अतिरिक्त पूर्वोत्तर भारत में सात अन्य राज्य भी हैं। आपको अवसर मिले तो इनमें से किसी राज्य की यात्रा कीजिए। आठ राज्यों के नाम हैं-अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर और असम ।
उत्तर:
Satriya Aur Bihu Nritya Class 6 Question Answer Hindi Malhar Chapter 8 5

टाइम मशीन

• “उसे ऐसा लग रहा था, जैसे वह आश्चर्यजनक रूप से किसी टाइम मशीन में आकर बैठ गई हो !” क्या आपने पहले कभी ‘टाइम मशीन’ का नाम सुना है? टाइम मशीन ऐसी काल्पनिक मशीन है, जिसमें बैठकर बीते हुए या आने वाले समय की दुनिया में पहुँचा जा सकता है। ‘टाइम मशीन’ को अभी तक बनाया नहीं जा सका है। लेकिन अनेक लेखकों ने ‘टाइम मशीन’ के बारे में कहानियाँ लिखी हैं, अनेक फ़िल्मकारों ने इसके बारे में फ़िल्में बनाई हैं।

(क) यदि आपको टाइम मशीन मिल जाए तो आप उसमें बैठकर कौन-से समय में और कौन-से स्थान पर जाना चाहेंगे? क्यों?
उत्तर:
यदि हमें टाइम मशीन मिल जाए तो हम रामकथा काल में जाना चाहेंगे। हम अयोध्या में जाना चाहेंगे ताकि प्रभु राम के दर्शन कर सकें।

(ख) आपको यदि कोई ऐसी वस्तु बनाने का अवसर मिले जो अभी तक नहीं बनाई गई है तो आप क्या बनाएँगे? क्यों बनाएँगे?
उत्तर:
हम ऐसी वस्तु बनाना चाहेंगे जिसे खाकर व्यक्ति जीवन भर निरोगी बना रह सके। जब तक वे जिए उसे कोई बीमारी न हो ।

(ग) क्या आपने कभी किसी संग्रहालय की यात्रा की है? संग्रहालय ऐसा स्थान होता है जहाँ विभिन्न कालों की प्राचीन वस्तुएँ देखने को मिलती हैं। कभी-कभी संग्रहालय की यात्रा भी ‘टाइम मशीन’ की यात्रा जैसी लगती है।
अवसर मिले तो आप भी किसी संग्रहालय की यात्रा अवश्य कीजिए और उसके बारे में कक्षा में बताइए ।
उत्तर:
हम संग्रहालय की यात्रा दो बार कर चुके हैं। संग्रहालय में बौद्ध कालीन, गुप्तकालीन तथा मुगलकालीन वस्तुओं का संग्रह देखने को मिलता हैं उस काल के अस्त्र-शस्त्र भी वहाँ रखे हुए हैं। वेशभूषा के नमूने भी हैं। महात्मा बुद्ध की कई मूर्तियाँ वहाँ देखने को मिलती है।

खिलौने विभिन्न प्रकार के

” एंजेला को अनु के खिलौने बहुत अच्छे लगे, जो थोड़े अलग तरह के थे। ”

(क) अनु के खिलौने कैसे थे? लंदन में एंजेला के खिलौने कैसे रहे होंगे?
उत्तर:
अनु के खिलौने सामान्य खिलौनों से हटकर भिन्न प्रकार के थे। उनमें अनोखी गुड़िया थीं, लकड़ी के खिलौने थे । नारियल की जटाओं से बना घर था। लंदन में एंजेला ने ऐसे खिलौने नहीं देखे थे ।

(ख) आप घर पर कौन-कौन से खिलौनों से खेलते रहे हैं? उनके नाम बताइए ।
उत्तर:
हम घर पर कई प्रकार के खिलौनों से खेलते हैं। हमारे खिलौने लकड़ी से बने होते हैं। ये हाथी, ऊँट, गाय-बैल तथा गुड़िया के बने होते हैं।

(ग) भारत के प्रत्येक प्रांत में हाथ से बच्चों के अनोखे खिलौने बनाए जाते हैं। आपके यहाँ बच्चों के लिए हाथ से बने कौन-कौन से खिलौने मिलते हैं?
उत्तर:
हमारे यहाँ हाथ से गुड़ियाँ बनाई जाती हैं। कपड़ों से ऊँट तथा घोड़े के खिलौने बनाए जाते हैं। मिट्टी के भी खिलौने बनाए जाते हैं।

(घ) भारत के बच्चे स्वयं भी अपने लिए अनोखे खिलौने बना लेते हैं। आप भी तो कागज, मिट्टी आदि से कोई न कोई खिलौना बनाना जानते होंगे? आप अपने हाथों से बनाए किसी खिलौने को कक्षा में लाकर दिखाइए और उसे बनाने का तरीका सबको सिखाइए ।
उत्तर:
हमने मिट्टी का एक खिलौना बनाया है। उसे कक्षा में दिखाया है।

Satriya Aur Bihu Nritya Class 6 Question Answer Hindi Malhar Chapter 8 6

पत्र

(क) मान लीजिए आप एंजेला हैं। आप लंदन लौट चुकी हैं। और आपको भारत की बहुत याद आ रही है। अपनी सखी अनु को पत्र लिखकर बताइए कि आपको कैसा अनुभव हो रहा है।
Satriya Aur Bihu Nritya Class 6 Question Answer Hindi Malhar Chapter 8 7
उत्तर:
लंदन (यू.के.)
दिनांक : ……..
प्रिय सखी अनु
मैं लंदन तो लौट आई हूँ, पर मेरा मन अभी भी भारत में बसा है। मुझे विशेषकर असम बहुत याद आ रहा है। तुम्हारे साथ बिताया समय मेरी आँखों के सामने बार – बार घूमता जान पड़ता है।
मैं और तुम थोड़े ही समय में मित्र बन गए थे। मैंने तुम्हारे साथ सत्रिया नृत्य का भरपूर आनंद लिया था। मुझे वैष्णव मठ के सभागार में युवा साधुओं के नृत्य का दृश्य भुलाए नहीं भूलता। काश! मैं भी तुम्हारे साथ युवा साधुओं की तरह नृत्य कर सकती और छद्म युद्ध कर सकती ।
मैं अभी भी असम के मनोहरी वातावरण की यादों में खोई हुई हूँ। सामान्य स्थिति में आने में मुझे अभी कुछ समय और लगेगा |
तुम्हारी अभिन्न सखी
एंजेला

(ख) आप जानते होंगे कि पत्र लिखने के लिए आवश्यक सामग्री, जैसे-पोस्टकार्ड, अंतशर्देशीय लिफाफे आदि डाकघर से खरीदे जा सकते हैं। संभव हो तो आप भी अपने घर के पास के डाकघर में जाइए और एक पोस्टकार्ड खरीदकर पत्र लिखने के लिए उसका उपयोग कीजिए |
Satriya Aur Bihu Nritya Class 6 Question Answer Hindi Malhar Chapter 8 8
उत्तर:
अब पोस्टकार्ड का प्रचलन तो समाप्त-सा होता जा रहा है। हाँ, कागज पर पत्र लिखने का प्रयास होगा ।

(ग) क्या आपने कभी डाक टिकट देखा है? संसार के सभी देश डाक टिकट जारी करते हैं। भारत का डाक विभाग भी समय-समय पर डाक टिकट जारी करता है। डाक टिकट किसी देश की संस्कृति के बारे में महत्वपूर्ण
Satriya Aur Bihu Nritya Class 6 Question Answer Hindi Malhar Chapter 8 9 जानकारी भी उपलब्ध कराते हैं। इसलिए अनेक लोग देश-विदेश के डाक-टिकटों को एकत्रित करना पसंद करते हैं।
Satriya Aur Bihu Nritya Class 6 Question Answer Hindi Malhar Chapter 8 10
उत्तर:
हाँ, मैनें डाक टिकट देखें हैं। मैंने उनका संग्रह भी कर रखा है।

नीचे भारत के विभिन्न लेखकों के सम्मान में जारी किए गए कुछ डाक टिकटों के चित्र दिए गए हैं। इन्हें ध्यान से देखिए-
Satriya Aur Bihu Nritya Class 6 Question Answer Hindi Malhar Chapter 8 11
Satriya Aur Bihu Nritya Class 6 Question Answer Hindi Malhar Chapter 8 12

(क) आपको इनमें से कौन-सा डाक टिकट सबसे अच्छा लगा और क्यों ?
उत्तरः
हमें इनमें से सुमित्रानंदन पंत का डाक टिकट सबसे अच्छा लगा। पंतजी मेरे प्रिय कवि हैं।

(ख) डाक टिकटों पर लेखकों के बारे में कौन-कौन-सी जानकारी दी गई हैं ?
उत्तर:
डाक टिकटों पर उनका नाम दिया गया है। डाक टिकट का मूल्य भी दिया गया है।

Satriya Aur Bihu Nritya Class 6 Question Answer Hindi Malhar Chapter 8

आज की पहेली

आज हम आपके लिए लाए हैं कुछ असमिया पहेलियाँ हो सकता है इनमें से कुछ पहेलियों को पढ़कर आपको लगे, अरे! ये पहेली तो मेरे घर पर भी बूझी जाती है ! तो कुछ पहेलियाँ आप पहली बार बूझेंगे।
Satriya Aur Bihu Nritya Class 6 Question Answer Hindi Malhar Chapter 8 13
उत्तर:
1. मूली,
2. नारियल,
3. होंठ,
4. चींटा
5. भुट्टा

झरोखे

“असम, भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में है, जिसे अपने वन्य-जीवन, रेशम और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है । ” आपने पढ़ा है कि असम का रेशम (जिसे मूँगा सिल्क भी कहा जाता है) बहुत प्रसिद्ध है। क्या आप जानना चाहते हैं, यह क्या है, कैसे बनता है और क्यों प्रसिद्ध है? हाँ? तो पढ़िए आगे-

असम का सुप्रसिद्ध मूँगा सिल्क

कुछ वर्ष पूर्व मेरी नियुक्ति गुवाहाटी हवाई अड्डे पर हुई थी। वहाँ पर प्रायः मैं महिलाओं को एक विशेष प्रकार की आकर्षक साड़ी पहने देखता था। यह साड़ी सदैव भूरे सुनहरे रंग की झिलमिली सी होती थी। उस पर अधिकतर पारंपरिक ढंग से लाल या काली बार्डर तथा हरे, लाल अथवा पीले रंग से बूटों आदि की कढ़ाई रहती थी। कुछ समय पश्चात् जब मैं असम के एक विवाह समारोह में गया, तो वहाँ भी अधिकतर महिलाएँ उसी प्रकार की अन्य चमकीली भूरी सुनहरी साड़ियाँ पहनकर आई थीं। अनेक पुरुषों ने भी उसी प्रकार के भूरे सुनहरे रंग के कुर्ते पहने हुए थे। बस केवल रंगों में हल्के या गहरे का अंतर था। मैंने अपने एक असमी मित्र से पूछा कि यह कैसा भूरा – चमकीला कपड़ा है।
Satriya Aur Bihu Nritya Class 6 Question Answer Hindi Malhar Chapter 8 14
मित्र ने बताया कि यह भूरा नहीं बल्कि सुनहरा है। यह असम का सुप्रसिद्ध मूँगा सिल्क है जो सभी प्रकार के रेशमों में सबसे महँगा होता है। मूँगा का असमिया भाषा में अर्थ है पीला या गहरा भूरा और इसकी सबसे बड़ी विशेषता है कि सम्पूर्ण विश्व में यह केवल असम तथा देश के पूर्वोत्तर राज्यों में ही तैयार होता है । यह असम को प्रकृति द्वारा दिया गया अनमोल और अद्वितीय उपहार है।

मित्र ने यह भी बताया कि मूँगा सिल्क की साड़ियों की एक खूबी यह है कि अन्य रेशमी कपड़ों के विपरीत इनको ‘ड्राई क्लीन’ कराने की आवश्यकता नहीं होती है, बल्कि उन्हें घर पर ही धोया जा सकता है। हर धुलाई के बाद इनका निखार बढ़ता ही जाता है। एक साड़ी औसतन 50 वर्ष तक खराब नहीं होती है। ऐसा माना जाता है कि मूँगा रेशम सभी प्रकार के प्राकृतिक रूप से तैयार किए जाने वाले कपड़ों में सबसे मजबूत होता है। इसके अलावा इसे गर्मी या सर्दी किसी भी मौसम में पहना जा सकता है। असम के लोगों का मानना है कि मूँगा सिल्क के कपड़ों में अनेक औषधीय गुण भी होते हैं।
बिमल श्रीवास्तव, स्रोत पत्रिका, अप्रैल 2008

साझी समझ

आपको इस लेख में दी गई कौन सी जानकारी सबसे अच्छी लगी? क्यों? अपने समूह में बताइए ।
उत्तर:
हमें लेख में दी गई यह जानकारी अच्छी लगी- असम में मूँगा सिल्क की ऐसी सुंदर साड़ियाँ तैयार होती हैं जिन्हें घर पर ही आसानी से धोया जा सकता है जबकि अन्य रेशमी साड़ियों को ड्राइक्लीन कराना पड़ता है। यह साड़ी
50 वर्ष तक भी खराब नहीं होती। मूँगा सिल्क सबसे मजबूत होता है।

खोजबीन के लिए

असम सहित पूर्वोत्तर भारत के बारे में आप और जान सकते हैं और भारत के पारंपरिक लोक संगीत का आनंद भी ले सकते है, जिन्हें इंटरनेट कड़ियों तथा क्यू. आर. कोड की सहायता से पढ़ें, देखें व समझें-

  • असम – बिहू लोकगीत
  • सत्रिया नृत्य
  • मणिपुरी नृत्य
  • भारत के लोक नृत्य
  • पूर्वात्तर राज्यों के लोक नृत्य
  • भाषा संगम असमिया
  • मुकोली बिहू

उत्तरः
यह काम विद्यार्थी इंटरनेट पर स्वयं करेंगे। वैसे पाठ के अंत में कई लोकनृत्यों तथा शास्त्रीय नृत्यों की जानकारी दी गई है।

Malhar Class 6 Book Solutions

Read More:

error: Content is protected !!